1 March 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi

1 March 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi

1 मार्च 2023 राजस्थान का करंट अफेयर्स

नमस्कार प्रिय पाठकों ! हम आपके लिए लेकर आये है – 1 March 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi. Bigtest.in आपको प्रोवाइड करवाता है Daily Rajasthan Current Affairs, जो कि हर दिन का अपडेटेड रहता है । हम तारीख से तारीख पर काम करते हैं अगर आपको हम 1 मार्च 2023 का करंट अफेयर दे रहे हैं तो हम आपसे उससे पहले दिन को होने वाले समसामयिक घटनाओं का विवरण ऑथेंटिक सोर्स से प्रोवाइड करवाते हैं । यह पोस्ट आपको राजस्थान में होने वाले कंपटीशन एग्जाम में सफलता पाने के लिए सहायता प्रदान करेगी।

इस पोस्ट में 1 March 2023 की राजस्थान समसामयिकी का विस्तृत विवरण दिया हुआ है, और इसके साथ Rajasthan Current Affairs Quiz भी दी हुई ही है । अगर आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, और आप Continue हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए Bigtest.in पर भी visit कर सकते हैं ।

राजस्थान समसामयिकी – 1 मार्च 2023

जयपुर में मेगा जॉब फेयर का आयोजन 

  • राज्य सरकार के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की ओर से 2 मार्च 2023 को जयपुर के चौमूं में ‘मेगा जॉब फेयर‘ लगाया जाएगा।
See also  21 June 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi

राजस्थान का पहला वाहन स्क्रेपिंग सेंटर

  • जयपुर जिले की अजमेर रोड पर राजस्थान का पहला वाहन स्क्रेपिंग सेंटर खोला गया ।
  • 28 फरवरी 2023 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वाहन स्क्रेपिंग सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया ।
  • इस सेंटर को टाटा मोटर्स तकनीकी सहायता देगी और संचालन गंगानगर वाहन उद्योग द्वारा किया जाएगा ।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन

  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया जाता है ।
  • राजस्थान सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से जयपुर स्थित क्षेत्रीय विज्ञान उद्यान में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस‘ का आयोजन 28 फरवरी को किया गया। 
  • राज्य सरकार नई पीढ़ी में वैज्ञानिक सोच को बढ़ाने और विज्ञान के प्रचार–प्रसार के लिए सभी शिक्षण संस्थाओं में 15 मार्च तक जागरुकता अभियान चलाएगी।
  • नोबेल पुरस्कार विजेता भारत रत्न डॉ. सी. वी. रमन ने ‘रमन प्रभाव‘ की खोज 28 फरवरी, 1928 को की थी, जिसे राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
  • इस वर्ष का थीम ‘वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान‘ है।

जयपुर के प्रीतम ने वेट लिफ्टिंग में हासिल किया प्रथम स्थान

  • जयपुर के सिरसी निवासी और पावर लिफ्टर प्रीतम सिंह ने मानसरोवर में आयोजित राजस्थान स्पोर्ट्स लीग में कुल 495 किलो वजन लिफ्ट कर राजस्थान में पहला स्थान हासिल किया ।
  • इससे पहले प्रीतम सिंह कई राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुके है ।

डॉ. रमेश अग्रवाल की पुस्तक “जीने की जिद” का लोकार्पण 

  • दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में अजमेर के पूर्व स्थानीय संपादक डॉ. रमेश अग्रवाल की पुस्तक “जीने की जिद” का लोकार्पण किया ।
See also  29 May 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi

अंडर – 14 राजसिंह डूंगरपुर क्रिकेट चैंपियनशिप

  • राजस्थान में पहली बार पांच जगह पर 52 मैच के बाद इस बार अंडर – 14 राजसिंह डूंगरपुर क्रिकेट चैंपियनशिप की स्टेट टीम बनेगी ।

1 March 2023 Rajasthan Current Afairs MCQ

Question 1. राज्य सरकार के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की ओर से जयपुर के चौमूं में ‘मेगा जॉब फेयर‘ कब लगाया जाएगा ?

  1. 1 मार्च 2023 को
  2. 2 मार्च 2023 को
  3. 3 मार्च 2023 को
  4. 4 मार्च 2023 को

Answer – 2 मार्च 2023 को

Question 2. राजस्थान का पहला वाहन स्क्रेपिंग सेंटर कौनसे जिले में खोला गया ?

  1. जयपुर
  2. जोधपुर
  3. अजमेर
  4. कोटा 

Answer – जयपुर

Question 3. जयपुर के पावर लिफ्टर प्रीतम सिंह ने मानसरोवर में आयोजित राजस्थान स्पोर्ट्स लीग में कुल 495 किलो वजन लिफ्ट कर राजस्थान में कौनसा स्थान हासिल किया ?

  1. पहला
  2. चौथा
  3. आठवां
  4. पांचवां 

Answer – पहला

Question 4. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है ?

  1. 28 जनवरी को
  2. 22 फरवरी को
  3. 27 जनवरी को
  4. 28 फरवरी को

Answer – 28 फरवरी को

Question 5. 24 फरवरी 2023 को राजस्थान आवासन मंडल का कौन सा स्थापना दिवस मनाया गया?

  1. 77 वां
  2. 54 वां
  3. 60 वां
  4. 72 वां

Answer – 54 वां

Question 6. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किस जिले में व्यास मेडिसिटी का लोकार्पण किया?

  1. भरतपुर 
  2. धौलपुर 
  3. जयपुर 
  4. जोधपुर

Answer – जोधपुर

उपरोक्त पोस्ट में 1 March 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है । इसके अतिरिक्त कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है –

Important Links

Rajasthan Daily Current Affairs

Rajasthan Latest Job Alert

Science More Important Topics you can click here

See also  15 January 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

Leave a Comment

Scroll to Top