13 January 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi

13 January 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi

13 जनवरी 2023 राजस्थान का करंट अफेयर्स

नमस्कार प्रिय पाठकों ! हम आपके लिए लेकर आये है – 13 January 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi.

Bigtest.in आपको प्रोवाइड करवाता है Daily Rajasthan Current Affairs, जो कि हर दिन का अपडेटेड रहता है | हम तारीख से तारीख पर काम करते हैं अगर आपको हम 13 जनवरी 2023 का करंट अफेयर दे रहे हैं तो हम आपसे उससे पहले दिन को होने वाले समसामयिक घटनाओं का विवरण ऑथेंटिक सोर्स से प्रोवाइड करवाते हैं |

यह पोस्ट आपको राजस्थान में होने वाले कंपटीशन एग्जाम में सफलता पाने के लिए सहायता प्रदान करेगी  |

इस पोस्ट में 13 January 2023 की राजस्थान समसामयिकी का विस्तृत विवरण दिया हुआ है, और इसके साथ Rajasthan Current Affairs Quiz भी दी हुई ही है | अगर आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, और आप Continue हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए Bigtest.in पर भी visit कर सकते हैं |

12 January 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi

राजस्थान समसामयिकी – 13 जनवरी 2023

बीकानेर में “ऊंट महोत्सव” का शुभारंभ – 13 जनवरी 2023 

  • बीकानेर जिले में 13 से 15 जनवरी 2023 तक “ऊंट महोत्सव“ का आयोजन किया जाएगा ।
  • ऊंट महोत्सव में बीकानेर कार्निवल, बीकानेर बॉय नाइट, मिस्टर बिकाणा, मिस मरवण, ऊंट दौड़, कुश्ती साफा बांधना, सैंड आर्ट प्रदर्शनी, हेयर एंड बैलून,अग्नि नृत्य इत्यादि प्रदर्शनिया आयोजित की जाएगी ।
See also  12 November 2022 Current Affairs in Hindi

“भीलवाड़ा महोत्सव” का शुभारंभ -12 जनवरी 2023

  • 12 जनवरी 2023 को राज्य मंत्री रामलाल जाट, बीज निगम के अध्यक्ष राज्य मंत्री धीरज गुर्जर एवं कलेक्टर आशीष मोदी ने “भीलवाड़ा महोत्सव” का शुभारंभ किया ।

अजमेर की सूफिया खान कतर मैराथन में दौड़ने वाली पहली महिला 

  • राजस्थान के अजमेर की सूफिया खान “कतर मैराथन साउथ टू नॉर्थ” की दौड़ में हिस्सा लेने वाली विश्व की पहली महिला बनने जा रही है ।
  • नोट – 
  • वर्ष 2019 में कश्मीर से कन्याकुमारी की दूरी 87 दिन में पूरी कर गिनीज बुक रिकॉर्ड बनाया व सबसे तेज गति की महिला एथलीट बनी ।
  • 2021 में दूसरा विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया व चार महानगरों के बीच की दूरी 110 दिन में पूरी की ।
  • 2022 में मनाली से लेह 480 किलोमीटर की दूरी 7 दिन में पूरी कर तीसरा रिकॉर्ड बनाया ।

मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर के डॉ. आर. के. टेलर “फैलो ऑफ कॉमर्स अवार्ड” से सम्मानित

  • मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर के व्यवसायिक प्रशासन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. आर. के. टेलर को भारतीय वाणिज्य संस्थान के क्षेत्र में वार्षिक अधिवेशन में “फैलो ऑफ कॉमर्स अवार्ड“ से सम्मानित किया गया ।
  • डॉ. टेलर रोबोटिक अकाउंटिंग एवं प्रोसेस ऑटोमेशन पर पिछले 10 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे हैं ।

गोल्डन बुक ऑफ द अर्थ में जयपुर की ‘गोल्डन गर्ल‘ लाछी प्रजापति

  • गोल्डन गर्ल ऑफ जयपुर के साथ ही “यंगेस्ट ऑथर ऑफ द वर्ल्ड” के नाम से अपनी पहचान बना चुकी 16 साल की लाछी प्रजापत की बायोग्राफी “गोल्डन बुक ऑफ द अर्थ“ में प्रकाशित हुई है।
  • इस बुक में दुनिया के 101 महान व्यक्तियों की बायोग्राफी है ।
  • बुक में 50 देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, अभिनेता, खिलाड़ी, उद्यमी, चिकित्सक, शिक्षक और समाजसेवियों की जीवनी को स्थान दिया गया है ।
  • 7 वें एशियाड लिटरेचर फेस्टिवल में उनकी पुस्तक “सिट ए व्हाइल विद मी“ के लिए उन्हें “यंगेस्ट ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड“ से सम्मानित किया गया ।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर की लाछी प्रजापत से राखी बंधवा चुके हैं ।
See also  July 2023 Complete Month Rajasthan Current Affairs

उदयपुर की डॉ. सुनीता घोगरा बनी राजस्थान साहित्य अकादमी की उपाध्यक्ष

  • अकादमी अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सारण की अध्यक्षता में 8 जनवरी 2023 को राजस्थान साहित्य अकादमी में उदयपुर जिले की आदिवासी वर्ग के भील समुदाय की डॉ. सुनीता घोगरा को उपाध्यक्ष के पद पर चुना गया ।
  • पहली बार किसी महिला व जनजाति समुदाय की महिला को उपाध्यक्ष चुना गया है ।
  • डॉ. सुनीता घोगरा की पुस्तक – मत्ताई

13 January 2023 Rajasthan Current Afairs Quiz

Question 1. किस जिले में 13 से 15 जनवरी 2023 तक “ऊंट महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा ?

  1. जैसलमेर 
  2. बाड़मेर 
  3. नागौर 
  4. बीकानेर

Question 2. डॉ. सुनीता घोगरा किस अकादमी की पहली आदिवासी महिला उपाध्यक्ष बनी है ?

  1. राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर
  2. राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर
  3. राजस्थान सिंधीं अकादमी, जयपुर 
  4. राजस्थान ब्रज भाषा अकादमी, जयपुर

Question 3. राज्य मंत्री रामलाल जाट, बीज निगम के अध्यक्ष राज्य मंत्री धीरज गुर्जर एवं कलेक्टर आशीष मोदी ने “भीलवाड़ा महोत्सव” का शुभारंभ कब किया ?

  1. 12 जनवरी 2023 को
  2. 9 जनवरी 2023 को
  3. 13 जनवरी 2023 को 
  4. 8 जनवरी 2023 को

Question 4. सूफिया खान “कतर मैराथन साउथ टू नॉर्थ” की दौड़ में हिस्सा लेने वाली विश्व की पहली महिला बनने जा रही है, का संबंध कौनसे जिले से है ?

  1. जयपुर 
  2. बीकानेर 
  3. भीलवाड़ा 
  4. अजमेर

Question 5. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के पुनः अध्यक्ष चुने गए हैं ?

  1. ओमप्रकाश मिठारवाल 
  2. अनिल कुमार शर्मा 
  3. वैभव गहलोत
  4. डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी

Answer – 1. (d), 2. (b), 3. (a), 4. (d), 5. (c)

उपरोक्त पोस्ट में 13 January 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है | इसके अतिरिक्त कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है –

See also  13 June 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi

Important Links

Rajasthan Daily Current Affairs

Rajasthan Latest Job Alert

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

Leave a Comment

Scroll to Top