29 November 2022 Current Affairs in Hindi

29 November 2022 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

नमस्कार दोस्तों ! हम आपके लिए लेकर आये है , 29 November 2022 Current Affairs in Hindi.

इस पोस्ट में टॉप Question Current Affairs 29 November 2022 के दिए हुए है जिससे आपको कॉम्पिटिशन एग्जाम में सहायता मिलेगी | अगर आपको पोस्ट अच्छी लगे तो Share करना, या कोई गलती हो तो आप कॉमेंट करके पुछ सकते हो |

29 नवंबर 2022 का करेंट अफेयर्स

श्री महावीर जी करौली के नाम से स्पेशल लिफाफे व चित्रात्मक मोहर जारी

  • करौली में श्री महावीर जी के नाम से लिफाफे डाक विभाग द्वारा श्री महावीरजी की 21वीं सदी महा मस्तकाभिषेक स्पेशल कवर (लिफाफा) व स्थाई चित्रात्मक मोहर जारी की गई हैं |
  • इसका मूल्य ₹50 तय किया गया है ।
  • यह देश भर के डाकघरों में मिल जाएगी।

मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना

  • मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना आज से शुरू की जाएगी।
  • इस योजना में कक्षा 8 तक के 67 लाख विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 29 नवंबर 2022 को इस योजना का शुभारंभ करेंगे।
  • हर विद्यार्थी को दो यूनिफार्म सिलवाने के लिए कपड़ा व सिलाई के लिए ₹200 बैंक खाते द्वारा ट्रांसफर किए जाएंगे।
  • बाल गोपाल योजना में सप्ताह में 2 दिन पाउडर वाला दूध पिलाया जाएगा।
See also  28 March 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi

ब्रजभाषा अकादमी के 38 में स्थापना दिवस समारोह

  • जवाहर कला केंद्र जयपुर में मुक्ताकाश मंच पर ब्रजभाषा अकादमी के 38 में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

राजस्थान में 757.26 लाख पर्यटक पहुंचे

  • राजस्थान पर्यटन विभाग के अनुसार राजस्थान में सितंबर माह तक 757.26 लाख पर्यटक पहुंचे ।
  • 1.64 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे।
  • 755.62 लाख देशी पर्यटक पहुंचे।
  • साल 2021 में 220.24 लाख पर्यटक पहुंचे , जिसमें सिर्फ 35 हजार विदेशी पर्यटक पहुंचे।
  • साल 2020 में 155.63 लाख पर्यटक पहुंचे जिसमें 151.17 लाख देशी पर्यटक व 4.46 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे।

गंग कैनाल रेगुलेशन कंप्यूटराइजेशन प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय ई–गवर्नेंस अवार्ड 2022 का स्वर्ण पदक

  • राजस्थान के गंगानगर जिले की गंग कैनाल रेगुलेशन को स्वर्ण पदक राष्ट्रीय ई–गवर्नेंस अवार्ड 2022 के लिए मिला।
  • प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने यह अवार्ड जिला स्तरीय ई–गवर्नेंस उत्कृष्टता की पहल के लिए श्रीगंगानगर जिले को मिला है।
  • राष्ट्रीय ई–गवर्नेंस समारोह 2022 जम्मू के कटरा में माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में हुआ।
  • माननीय केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने यह अवार्ड प्रदान किया।
  • यह वार्ड प्रोजेक्ट हेड तत्कालीन जिला कलेक्टर श्री गंगानगर श्रीमती रूकमणि रियार सियाग व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिया गया।
  • राष्ट्रीय ई–गवर्नेंस अवार्ड 2022 स्वर्ण पदक के लिए ₹5 लाख नगद, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
  • गंग कनाल प्रोजेक्ट में ऐप के माध्यम से गंगानगर जिले के किसानों को गंगनहर में पानी की आवक का समय,पानी की मात्रा तथा
  • भविष्य में नहरों के चलने बंद होने से संबंधित जानकारी प्रदान की जा रही है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सैन्य अभ्यास

  • ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच ऑस्ट्रा–हिंद 22 सैन्य अभ्यास शुरू होगा।
  • ऑस्ट्रा–हिंद 22 सैन्य अभ्यास महाजन फील्ड ,बीकानेर में 28 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलेगा |
  • भारत की डोगरा रेजीमेंट और ऑस्ट्रेलिया की 13 वी ब्रिगेड के सैनिक संयुक्त रूप से युद्ध अभ्यास करेंगे।
See also  21 June 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi

बीकानेर के आत्माराम भाटी को राष्ट्रीय पुरस्कार

  • “परनिंदा समररस कहूं नाहीं ” पुस्तक के लिए बीकानेर के निवासी आत्माराम भाटी को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।
  • यह पुरस्कार उन्हें दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में दिया गया।

डॉ आंबेडकर उत्सव धाम योजना 2022

  • राजस्थान सरकार ने यह योजना राजस्थान के 568 गांव को सामुदायिक भवन प्रदान किए जाने की घोषणा की है।
  • जिसमें से 103 गांव सर्वाधिक गंगानगर जिले के सम्मिलित है।
  • डॉ आंबेडकर उत्सव धाम योजना 2022 केवल प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित गांव पर ही लागू होगी।
  • इस योजना को सरकार के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के उपक्रम राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं विकास निगम द्वारा संचालित किया जाएगा।

USIC इंटरनेशनल रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन जयपुर में

  • USIC इंटरनेशनल रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के तत्वाधान में जयपुर में किया गया।
  • इस चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 14 पदक (6 स्वर्ण, 4 रजत, 4 कांस्य) जीते हैं।

खेजड़ली संस्थान के लिए भूमि स्टांप शुल्क से मुक्त

  • राजस्थान सरकार ने जोधपुर स्थित खेजड़ली शहीदी राष्ट्रीय ब्राह्मण संस्थान के पक्ष में भूमि हस्तांतरण के लिए स्टांप शुल्क को मुफ्त कर दिया है |
  • राजस्थान सरकार ने खेजड़ली प्रेम संस्थान को 4.119 7 एकड़ भूमि दी है |

छप्पन भोग 2022 फूड फेस्टिवल 9 से 12 दिसम्बर

  • राजस्थान भर के मशहूर व्यंजनों का जायका एक ही परिसर में 9 से 12 दिसम्बर ।
  • उद्योग विभाग की ओर से यह फेस्टिवल राजस्थान हॉट जल महल जयपुर में आयोजित होगा।
  • फेस्टिवल में सभी जिलों के मशहूर खाद्य उत्पाद मसाले मिठाई और रसोई से संबंधित, बर्तनों से संबंधित चालें लगाई जाएगी।
  • यह आयोजन राजस्थान के व्यंजनों , मसालों की उत्कृष्टता एवं क्षेत्रीय विविधता से स्थानीय और पर्यटकों को रूबरू करवाने के लिए किया जा रहा है।
  • इस आयोजन में मुख्य नसीराबाद के कचौड़े, पुष्कर के मालपुए , गंगापुर के खीरमोहन, दौसा के डोवठे, कोटा की कचोरी, भुसावर का अचार, चिड़ावा का पेड़ा, अलवर का कलाकंद , पाली का गुलाब हलवा , बीकानेर की भुजिया, जोधपुर के मिर्ची बड़े, प्रतापगढ़ का आम पापड़ जैसे विशेष व्यंजनों का जायका एक ही परिसर में उपलब्ध होगा।
See also  July 2023 Complete Month Rajasthan Current Affairs

रोल बॉल चैंपियनशिप 2022

  • सीकर में हुई राज्य स्तरीय रोल बॉल चैंपियनशिप 2022 मिनी अंडर 11 और जूनियर अंडर 14 वर्ग के मुकाबलों में जयपुर ने बाजी मारी।
  • प्रतियोगिता के बालक बालिकाओं के सभी 4 मुकाबलों में स्वर्ण पदक जयपुर जिले ने जीते ।
  • जूनियर वर्ग में मिनी और जूनियर आयु वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होगी।

29 November 2022 Current Affairs Important Question

Question 1. USIC इंटरनेशनल रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन कोनसे में किया गया ?

Answer – जयपुर में

Question 2. USIC इंटरनेशनल रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल कितने जीते हैं ?

Answer – कुल 14 पदक (6 स्वर्ण, 4 रजत, 4 कांस्य)

Question 3. डॉ आंबेडकर उत्सव धाम योजना 2022 किस पर लागू होती है ?

Answer – केवल प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित गांव पर

Question 4. डॉ आंबेडकर उत्सव धाम योजना 2022 में सर्वाधिक गांव कोनसे जिले के सम्मिलित है ?

Answer – गंगानगर जिले के (103 गांव )

Question 5. कौनसी पुस्तक के लिए बीकानेर के निवासी आत्माराम भाटी को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया ?

Answer – “परनिंदा समररस कहूं नाहीं “पुस्तक

Question 6. बीकानेर के निवासी आत्माराम भाटी को राष्ट्रीय पुरस्कार कंहा दिया गया ?

Answer – दिल्ली में

Question 7. ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कौनसा अभ्यास शुरू होगा ?

Answer – ऑस्ट्रा–हिंद 22 सैन्य अभ्यास

Question 8. ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच ऑस्ट्रा–हिंद 22 सैन्य अभ्यास कब और कंहा होगा ?

Answer – बीकानेर में 28 नवंबर से 11 दिसंबर तक

Question 9. प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने राष्ट्रीय ई–गवर्नेंस अवार्ड 2022 जिला स्तरीय ई–गवर्नेंस उत्कृष्टता की पहल के लिए कोनसे जिले को मिला है ?

Answer – श्रीगंगानगर जिले को

Question 10. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना का शुभारंभ कब करेंगे ?

Answer – 29 नवंबर 2022

उपरोक्त पोस्ट में 29 November 2022 Current Affairs in Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है | इसके अतिरिक्त अगर आप Other Topics का अध्यन करना चाहे तो आप हमारी वेबसाइट पर कर सकते है | कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है |

Other Topic Important Links

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

Leave a Comment

Scroll to Top