31 May 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi

31 May 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi

31 मई 2023 राजस्थान का करंट अफेयर्स

नमस्कार प्रिय पाठकों ! हम आपके लिए लेकर आये है – 31 May 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi. Bigtest.in आपको प्रोवाइड करवाता है Daily Rajasthan Current Affairs, जो कि हर दिन का अपडेटेड रहता है । हम तारीख से तारीख पर काम करते हैं अगर आपको हम 31 मई 2023 का करंट अफेयर दे रहे हैं तो हम आपसे उससे पहले दिन को होने वाले समसामयिक घटनाओं का विवरण ऑथेंटिक सोर्स से प्रोवाइड करवाते हैं । यह पोस्ट आपको राजस्थान में होने वाले कंपटीशन एग्जाम में सफलता पाने के लिए सहायता प्रदान करेगी।

इस पोस्ट में 31 May 2023 की राजस्थान समसामयिकी का विस्तृत विवरण दिया हुआ है, और इसके साथ Rajasthan Current Affairs Quiz भी दी हुई ही है । अगर आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, और आप Continue हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए Bigtest.in पर भी visit  कर सकते हैं ।

राजस्थान समसामयिकी 31 मई 2023

तम्बाकू के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू

  • जयपुर में 30 मई 2023 को तम्बाकू के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के लिए माईकिंग ई- रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • तम्बाकू निषेध सप्ताह 25 मई से शुरू किया गया है।
  • विश्व तम्बाक निषेध दिवस के अवसर पर 31 मई को राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा।                                          

बीज मिनिकिट के लिए 128.57 करोड़ रुपये की मंजूरी

  • 23 लाख किसानों को बीज मिनिकिट निःशुल्क वितरित किए जाएंगे ।
  • इसके लिए मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने 128.57 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
  • राज्य सरकार प्रत्येक किसान को बीज मिनिकिट में संकर मक्का के 5 किलोग्राम, सरसों के 2 किलोग्राम, मूंग एवं मोठ के 4-4 किलोग्राम एवं तिल के 1 किलोग्राम प्रमाणित किस्मों के बीज निःशुल्क उपलब्ध कराएगी।

डूंगरपुर को मुस्कान कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता प्रमाण पत्र से नवाजा

  • राजस्थान की सुदृढ़ चिकित्सा सेवाओं को भारत सरकार ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता प्रमाण-पत्र से नवाजा है।
  • जिला अस्पताल डूंगरपुर को मुस्कान कार्यक्रम के तहत गुणवत्ता प्रमाण-पत्र मिला है।
  • डूंगरपुर मुस्कान कार्यक्रम के तहत प्रमाण-पत्र पाने वाला देश का पहला मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल बन गया है।
  • डूंगरपुर को बेहतर शिशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए यह पुरस्कार मिला है।
  • भारत सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानकों को पूटा करते हुए जिला अस्पताल डूंगरपुर ने 92% स्कोर हासिल किया है।

जोधपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नाथद्वारा में कुश्ती अकादमी और स्टेडियम निर्माण के लिए 36 करोड़ की मंजूरी

  • जोधपुर के अमृतलाल स्टेडियम चैनपुरा को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और राजसमंद जिले के नाथद्वारा में कुश्ती अकादमी और स्टेडियम का निर्माण करने का फैसला किया है।
  • इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 36 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है।
  • इनमें जोधपुर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण में 10 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
  • इसमें सिन्थेटिक ट्रैक, जॉगिंग ट्रेक, स्केटिंग कोर्ट, किड्स प्ले जोन, ओपन और इंडोट जिम सहित अन्य सिविल और इलेक्ट्रिक कार्य कटाए जाएंगे।
  • राजसमंद के सरदारपुरा में कुश्ती अकादमी और स्टेडियम के निर्माण पर 26 करोड़ रुपये लागत आएगी।

पत्रकार हाजिर जफर खान सिंधी का निधन

  • आकाशवाणी जोधपुर केंद्र से वरिष्ठ उद्घोषक तथा हिंदी, उर्दू, राजस्थानी के मशहूर वरिष्ठ उद्घोषक व पत्रकार हाजिर जफर खान सिंधी का निधन हो गया ।
  • ब्रिटेन में भारत के वर्तमान छवि के ऊपर एक शार्ट मूवी बनाई गई जिसमें जफर खान सिंधी की आवाज को वॉइस ओवर दिया गया था

31 May 2023 Rajasthan Current Afairs MCQ

Question 1. हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहाँ पर कुश्ती अकादमी और स्टेडियम निर्माण के लिए ₹26 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है ?

  1. सुमेरपुर, पाली
  2. लक्ष्मणगढ़, सीकर
  3. जवानपुरा, जयपुर
  4. नाथद्वारा, राजसमंद

Answer – नाथद्वारा, राजसमंद

Question 2. राजस्थान के किस जिला अस्पताल को मुस्कान कार्यक्रम के तहत बेहतर शिशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता प्रमाण पत्र से नवाजा गया है ?

  1. डूंगरपुर
  2. जयपुर
  3. जैसलमेर
  4. बाड़मेर

Answer – डूंगरपुर

Question 3. प्रदेश में बढ़ते साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने किसके अधीन साइबर क्राइम यूनिट की स्थापना की है ?

  1. उमेश मिश्रा
  2. डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा
  3. आनंद श्रीवास्तव
  4. भूपेंद्र यादव

Answer – डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा

Question 4. हाल ही में हाजी जफर खान सिंधी का निधन हो गया उनका संबंध रहा था ?

  1. राजस्थान के पूर्व रणजी खिलाड़ी
  2. खड़ताल वादक कलाकार
  3. आकाशवाणी जोधपुर केंद्र से वरिष्ठ उद्घोषक व पत्रकार
  4. राजस्थान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश

Answer – आकाशवाणी जोधपुर केंद्र से वरिष्ठ उद्घोषक व पत्रकार

उपरोक्त पोस्ट में 31 May 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है । इसके अतिरिक्त कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है –

Important Links

Rajasthan Daily Current Affairs

Rajasthan Latest Job Alert

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

Leave a Comment Cancel Reply

You cannot copy content of this page

Exit mobile version