6 March 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi

6 March 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi

6 मार्च 2023 राजस्थान का करंट अफेयर्स

नमस्कार प्रिय पाठकों ! हम आपके लिए लेकर आये है – 6 March 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi. Bigtest.in आपको प्रोवाइड करवाता है Daily Rajasthan Current Affairs, जो कि हर दिन का अपडेटेड रहता है । हम तारीख से तारीख पर काम करते हैं अगर आपको हम 6 मार्च 2023 का करंट अफेयर दे रहे हैं तो हम आपसे उससे पहले दिन को होने वाले समसामयिक घटनाओं का विवरण ऑथेंटिक सोर्स से प्रोवाइड करवाते हैं । यह पोस्ट आपको राजस्थान में होने वाले कंपटीशन एग्जाम में सफलता पाने के लिए सहायता प्रदान करेगी।

इस पोस्ट में 6 March 2023 की राजस्थान समसामयिकी का विस्तृत विवरण दिया हुआ है, और इसके साथ Rajasthan Current Affairs Quiz भी दी हुई ही है । अगर आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, और आप Continue हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए Bigtest.in पर भी visit कर सकते हैं ।

राजस्थान समसामयिकी 6 मार्च 2023

पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव का शुभारंभ

  • राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह राठौड ने अजमेर जिले के पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर झंडारोहण कर अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव का शुभारंभ किया।

सिरोही जिला मुख्यालय पर श्रमिक सुविधासूचना केन्द्र का लोकार्पण

  • श्रम राज्यमंत्री श्री सुखराम विश्नोई ने सिरोही जिला मुख्यालय पर नवनिर्मित श्रमिक सुविधा एवं सूचना केन्द्र का लोकार्पण किया।
  • इस भवन के निर्माण से श्रमिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। 
  • जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड से श्रमिक सुविधा एवं सूचना केन्द्र भवन का निर्माण हुआ है।

जयपुर के सिटी पार्क में जापानी तकनीक से बन रहे ऑक्सीजन पॉकेट्स

  • यंग इंडियंस के द्वारा जयपुर के सिटी पार्क में जापानी तकनीक (मियावाकी) से ऑक्सीजोन पॉकेट्स बनाए जा रहे हैं। 
  • पार्क के एक पॉकेट की 8 हजार स्क्वायर फीट भूमि पर 35 प्रजातियों के करीब 3 हजार पेड़ लगाकर लगाए जाएंगे। 
  • पार्क को घना और नैसर्गिक लुक देने के लिए जापानी तकनीक मियावाकी की मदद ली जा रही है।
  • इससे पहले भी पार्क के एक पॉकेट में 4 हजार स्क्वायर फीट जगह पर पौधे लगाए थे।

चित्तौड़गढ़ में गोरा बादल स्टेडियम का निर्माण

  • चित्तौड़गढ़ जिले के गोरा बादल स्टेडियम का निर्माण 4.59 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा । 
  • राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने गोरा बादल स्टेडियमके निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

राहाबा अध्यक्ष सौरभ को रियल एस्टेट आईकॉन अवॉर्ड

  • राहाबा अध्यक्ष एवं मोटिवेशनल स्पीकर सौरभ सक्सेना को रियल एस्टेट आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया ।

डॉ. मालती को डिस्टिंग्विश एल्युम्नस अवार्ड

  • डॉ. मालती गुप्ता को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्लेटिनम जुबली समारोह के तहत आयोजित सम्मान समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डिस्टिंग्विश एल्युम्नस अवार्ड से सम्मानित किया ।
  • मालती गुप्ता राजस्थान की प्रथम एमसीएच डिग्री प्राप्त प्लास्टिक सर्जन है । 
  • और शहद में मानव त्वचा को सुरक्षित रखने की तकनीक पर शोध करने वाली विश्व की एकमात्र शख्सियत है ।

6 March 2023 Rajasthan Current Afairs MCQ

Question 1. सिरोही जिला मुख्यालय पर नवनिर्मित श्रमिक सुविधा एवं सूचना केन्द्र का लोकार्पण किसने किया ?

  1. श्री अशोक गहलोत 
  2. श्री सुखराम विश्नोई
  3. श्री अशोक चांदना
  4. बी डी कल्ला 

Answer – श्री सुखराम विश्नोई

Question 2. राजस्थान के प्रथम एमसीएच डिग्री प्राप्त प्लास्टिक सर्जन कौन है ?

  1. डॉ. मालती गुप्ता
  2. डॉ. त्रिवेणी ढ़ाका
  3. डॉ. वर्षा बुंदेल
  4. डॉ. विशाल पुरोहित

Answer – डॉ. मालती गुप्ता

Question 3. किस जिले के गोरा बादल स्टेडियम का निर्माण 4.59 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा ?

  1. जयपुर 
  2. चित्तौड़गढ़
  3. जोधपुर
  4. डुंगरपुर 

Answer – चित्तौड़गढ़

Question 4. किसके द्वारा अजमेर जिले के पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर झंडारोहण कर अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सवका शुभारंभ किया गया ?

  1. श्री अशोक गहलोत 
  2. द्रोपदी मुर्मू 
  3. बी डी कल्ला 
  4. श्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़

Answer – श्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़

Question 5. जयपुर के RHUS के तर्ज पर मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी कहां बनाई जाएगी?

  1. करवाड़, जोधपुर
  2. बोरावास, जोधपुर
  3. पचपदरा, बाड़मेर
  4. रोहट, पाली 

Answer – बोरावास, जोधपुर

Question 6. हाल ही में चर्चित राजस्थान की खिलाड़ी दिव्यकीर्ति सिंह का संबंध कौन से खेल से है ?

  1. घुड़सवारी
  2. तैराकी 
  3. निशानेबाजी 
  4. मुक्केबाजी

Answer – घुड़सवारी

उपरोक्त पोस्ट में 6 March 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है । इसके अतिरिक्त कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है

Important Links

Rajasthan Daily Current Affairs

Rajasthan Latest Job Alert

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

Leave a Comment Cancel Reply

You cannot copy content of this page

Exit mobile version