नमस्कार दोस्तों ! हम आपके लिए लेकर आये है , December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi.
Bigtest.in Website आपको प्रोवाइड करवाता है Daily राजस्थान करंट अफेयर, जो कि हर दिन का अपडेटेड रहता है |
यह December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi आपको आने वाले कंपटीशन एग्जाम में राजस्थान में होने वाले सफलता प्रदान करेगी | इस करंट अफेयर में हमने दिसंबर माह में स्वीकृत बजट, खेल परिदृश्य ,अवार्ड लिस्ट, चर्चित व्यक्ति एवं महत्वपूर्ण दिवसों का संकलन किया है अगर आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें , और आप कंटिन्यू हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए Bigtest.in पर भी विजिट कर सकते हैं |
इस पोस्ट में December Month 2022 Month Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi के Important Topics दिए हुए है जिससे आपको कॉम्पिटिशन एग्जाम में सहायता मिलेगी |
Download December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi – File Size 3 Mb
1 दिसंबर 2022 करंट अफेयर्स
ओमप्रकाश मिठारवाल को अर्जुन अवार्ड
- 1 दिसंबर 2022 राष्ट्रपति द्वारा ओमप्रकाश मिठारवाल को अर्जुन अवार्ड दिया गया।
- ओमप्रकाश मिठारवाल शूटिंग के खिलाड़ी हैं।
- ओमप्रकाश मिठारवाल का संबंध सीकर जिले से है |
श्री महावीरजी महामस्तकाभिषेक
- करौली जिले में 24 साल बाद होने वाले श्री महावीरजी महा मस्तकाभिषेक मैं 100 ML से ज्यादा पानी के कलश का उपयोग नहीं कर सकेंगे ।
- यह आदेश हाईकोर्ट द्वारा मूर्ति के क्षरण न होने के लिए दिया गया।
म्हारो स्वस्थ गांव और म्हारी ढाणी योजना
- इस योजना की शुरूआत नागौर जिले के मकराना तहसील के नगवाड़ा गांव से की गई।
- म्हारो स्वस्थ गांव और म्हारी ढाणी योजना मैं गांव ढाणियों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाए जाएंगे।
- यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोरी द्वारा बनाए जाएंगे।
- DORI (डोरी) की फुल फॉर्म – Doctor of rajasthan International (डॉक्टर ऑफ राजस्थान इंटरनेशनल) ।
- डोरी 150 से ज्यादा डॉक्टरों का संगठन है इसे जुड़े डॉक्टर अमेरिका , कनाडा , इंग्लैंड, जर्मनी, दुबई, अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, जापान जैसे देश में वर्षों से काम कर रहे।
- इस योजना के तहत डॉक्टर्स ऑफ राजस्थान इंटरनेशनल ( डोरी) के अध्यक्ष जयवीर राठौर ने नागौर जिले के मकराना तहसील के नगवाड़ा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बनवाया है।
पैरा स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड
- राजस्थान की अवनी लेखरा को पैरा खिलाड़ी को पैरा स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया ।
- अवनी लेखरा ने टोक्यो पैरा ओलंपिक में 10 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था ।
- अवनी लेखरा ने 50 मीटर निशानेबाजी खेल में कांस्य पदक जीता था ।
- तथा फ्रांस में पैराशूटिंग वर्ल्ड कप में अवनी लेखरा ने स्वर्ण पदक जीता ।
- अवनी लेखरा को 2022 में पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
- तथा अवनी लेखरा को सन 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रतन पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
मुख्यमंत्री लघु वाणिज्यिक वाहन स्वरोजगार योजना की शुरुआत
- शंकुतला रावत के द्वारा 1 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री लघु वाणिज्यिक वाहन स्वरोजगार योजना की शुरुआत की गई ।
- राज्य सरकार के उद्योग व वाणिज्य विभाग ने युवाओं को स्वरोजगार के अवसर के रूप में छोटे कमर्शियल वाहन खरीदने पर अनुदान देने की नई योजना शुरू की है ।
- मुख्यमंत्री लघु वाणिज्यिक वाहन स्वरोजगार योजना के अनुसार 1500000 रुपए तक लघु वाणिज्यिक वाहन खरीदने पर वाहन की ऑन रोड कीमत का अधिकतम 10% राशि अथवा 10000 दोनों में से जो भी हो अनुदान के रूप में राज्य सरकार द्वारा संबंधित वाहन निर्माता कंपनी को दिया जाएगा ।
- इस योजना का लाभ 33 व्यक्तियों को “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर होगा ।
- इस योजना के लिए राजस्थान का वह निवासी आवेदन कर सकता, जिसकी उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य हो ।
आईएम शक्ति उड़ान योजना के तहत राज्य की पहली सेनेटरी पैड यूनिट
- शक्ति उड़ान योजना के तहत राज्य की पहली सेनेटरी पैड यूनिट वीरवाड़ा सिरोही में शुरू की गई ।
- सिरोही जिले के वीरवाड़ा गांव में राजीविका की ओर से उड़ान उत्पादक समूह का गठन कर ऑटोमेटिक मशीन का उद्घाटन किया गया ।
- आई एम शक्ति उड़ान योजना के प्रथम चरण की शुरुआत 19 दिसंबर 2001 को की गई ।
- आई एम शक्ति उड़ान योजना के द्वीतीय चरण की शुरुआत 26 अगस्त 2022 को की गई ।
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2022-23
- वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन जनवरी माह में शुरू होगी ।
- नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए 2000 श्रद्धालु जाएंगे।
- यह यात्रा राजस्थान देवस्थान विभाग द्वारा करवाई जा रही है।
- राजस्थान में देवस्थान विभाग के मंत्री – श्रीमती शकुंतला जी रावत है |
1 दिसंबर 2022 एड्स दिवस
- राजस्थान में 1 दिसंबर 2022 को एड्स दिवस मनाया गया।
- 2022 एड्स दिवस की थीम – समानता ।
- राजस्थान सरकार के मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री सुधीर कुमार शर्मा है।
- आंकड़ों के मुताबिक 2010 के बाद भारत में HIV संक्रमण में 46% गिरावट आई है।
कुंभलगढ़ महोत्सव
- राजसमंद जिले में कुंभलगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है |
- कुंभलगढ़ महोत्सव का आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा 1 से 3 दिसंबर 2022 तक किया जाएगा।
- कुंभलगढ़ महोत्सव का आयोजन दिसंबर माह में किया जाता है।
राजस्थान के मानव आदित्य सिंह राठौड़ और अनुष्का भाटी को कांस्य पदक
- 65वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप ट्रैप मिक्सड सीनियर प्रतियोगिता में राजस्थान के मानवादित्य सिंह राठौड़ और अनुष्का भाटी ने कांस्य पदक जीता।
- आदित्य सिंह राठौड़ और अनुष्का भाटी का संबंध निशानेबाजी या शूटिंग से है ।
- 65वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप नई दिल्ली स्थित श्री कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर चल रही है।
- विवान कपूर और मानवीय सोनी की जोड़ी ने भी स्वर्ण पदक जीता ।
पाली जिले की पली तहसील अभावग्रस्त घोषित
- 92 में से 91 गांव में 50% से अधिक फसल खराबा
- नवंबर माह में सूखे से खरीफ फसल को नुकसान के क्रम में विशेष गिरदावरी के बाद यह निर्णय लिया गया है ।
- रिपोर्ट के आधार पर SDRF मानदंडों के अनुसार किसानों को कृषि आदान व अनुदान दिए जाने के लिए पाली तहसील को अभावग्रस्त घोषित करने की मंजूरी दी गई है।
2 दिसंबर 2022 करंट अफेयर्स
राजस्थान का पहला स्वचालित रोप–वे
- जयपुर स्थित खोले के हनुमान जी मंदिर परिसर में प्रदेश का पहला स्वचालित पेसेंजर रोप–वे शुरू किया गया।
- यह रोप – वे 436 मीटर लंबा अन्नपूर्णा माता मंदिर से खोले के हनुमान जी मंदिर की पहाड़ी पर स्थित वैष्णो माता मंदिर तक बनेगा।
- इस रोपवे की ऊंचाई 85 मीटर होगी।
- यह पांच टावरों पर संचालित होगा।
- इसकी 24 ट्रॉली में प्रति घंटा 800 यात्री यात्रा कर सकेंगे।
- इस रोपवे का नाम अन्नपूर्णा माता रोप–वे होगा जोकि प्रदेश का पांचवा और जयपुर जिले में सामोद हनुमान जी रोप–वे के बाद दूसरा रोप–वे होगा।
राष्ट्रीय स्काउट जंबूरी 2023
- राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में देश–विदेश के 35000 स्काउट गाइड हिस्सा लेंगे।
- 18वीं राष्ट्रीय भारत स्काउट गाइड जंबूरी 4 से 10 जनवरी 2023 तक होंगे।
- जंबूरी स्थल का साइट प्लान स्थानीय आर्किटेक्ट श्री सुंदर राठौड़ ने डिजाइन किया है।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना भले आदमी
- राजस्थान सरकार ने सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को के लिए “भले आदमी“ को प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र और ₹5000 देने की योजना शुरू की गई है।
भूमिहीन कृषि श्रमिकों के कौशल विकास के लिए अभियान शुरू
- राजस्थान सरकार की ओर से राजस्थान कृषि श्रमिक संबल मिशन के तहत 2 वर्षों में प्रदेश के एक लाख भूमिहीन कृषि श्रमिकों को कौशल विकास और क्षमता निर्माण का प्रशिक्षण देने की योजना है।
- 1 दिसंबर से शुरू हुए यह प्रशिक्षण आयोजन 27 दिसंबर तक चलेंगे।
मई 2023 से अन्ना सागर में चलेगा डबल डेकर क्रूज़
- अजमेर नगर निगम गीता मार्बल कंपनी के साथ समझौता किया है जो कि डबल मंजिला क्रूज़ उपलब्ध करवाएंगे।
- डबल डेकर क्रूज की क्षमता 200 व्यक्ति तक होगी।
- यह क्रूज़ अन्ना सागर में चलेगा।
- डबल डेकर क्रूज़ में आने के लिए रामप्रसाद घाट ल पुरानी चौपाटी स्थित जेटी से नावों का संचालन होगा जो क्रूज़ तक लोगों को लेकर जाएगी।
BSF (बीएसएफ) ने मनाया 58 वां स्थापना दिवस
- 2 दिसंबर 2022 को BSF ने अपना 58 वा स्थापना दिवस मनाया ।
- सीमा सुरक्षा बल के 58वें स्थापना दिवस पर कैमल सफारी आयोजित की गई।
3 दिसंबर 2022 राजस्थान करंट अफेयर्स
राज्य स्तरीय कला उत्सव
- राज्य स्तरीय कला उत्सव का शुभारंभ जोधपुर जिले से शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने किया।
- 2 दिसंबर 2022 को राज्य स्तरीय कला उत्सव का शुभारंभ जोधपुर जिले के मंडोर में नागोरी बेरा स्थित राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय किसान कन्या से किया।
- कला उत्सव में राज्य भर से 700 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं ।
- इस कला उत्सव का उद्देश्य कला संस्कृति का संरक्षण व संवर्धन करना है।
जयपुर लो फ्लोर बसों के स्मार्ट कार्ड के लिए जयपुर बस ऐप
- लो फ्लोर बसों की लोकेशन एप पर देखने के लिए स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे ।
- जिसके लिए JCTSLजयपुर बस ऐप चलाया है तथा इसके लिए JCTSL ने Yes Bank से MoU किया है
- जयपुर शहर में लो फ्लोर बसों का संचालन के JCTSL द्वारा किया जाता है।
- जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज (JCTSL) की स्थापना 2007 में की गई।
उद्योग अकादमी उत्कृष्टता केंद्र
- आईआईटी जोधपुर (IIT Jodhpur) द्वारा डीआरडीओ के साथ मिलकर राजस्थान में उद्योग अकादमी उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा।
- आईआईटी जोधपुर की स्थापना 2008 में की गई।
64 वी अखिल भारतीय इंटरनेशनल ब्रिज प्रतियोगिता 3 दिसंबर से 12 दिसंबर
- इंटरनेशनल ब्रिज प्रतियोगिता 3 दिसंबर से 12 दिसंबर तक SMS स्टेडियम के इंडोर हॉल में आयोजित की जाएगी ।
- इस प्रतियोगिता में देश के करीब 600 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे इसमें 2018 एशियन गेम्स के मैडलिस्ट के साथ–साथ देश की बड़े उधमी और ब्यूरोक्रेट्सी खेलते नजर आएंगे ।
- 2018 एशियन गेम्स में ब्रिज को शामिल किया गया था इसमें भारत में गोल्ड और 2 ब्रांन्ज मेडल जीते थे ।
- बृज फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष – सुतानु बहरिया ।
- बृज प्रतियोगिता में राजस्थान की 6 टीमें हिस्सा लेंगी ।
राजस्थान शूटर्स ने जीते 8 गोल्ड 7 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज सहित 17 पदक
- नई दिल्ली के करनी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही सभी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में राजस्थान के निशानेबाजो ने 17 पदक जीते और बाजी मारी ।
- राजस्थान के इन निशानेबाजों ने जीते नेशनल में पदक –
1. स्वर्ण पदक
- मानवी सोनी – स्वर्ण पदक (डबल ट्रैप सीनियर जूनियर),
- मानवी अनुष्का भाटी – स्वर्ण पदक (डबल ट्रैप टीम),
- रुद्राक्षी खंगारोत – स्वर्ण पदक (डबल ट्रैप टीम),
- विनय प्रताप – स्वर्ण पदक (डबल ट्रैप जूनियर),
- अभिनव सीनियर जूनियर चौधरी – स्वर्ण पदक (10 मी एयर पिस्टर सबयूथ),
- पंकज कुमार – स्वर्ण पदक (10 मी एयर पिस्टल सीनियर सिविलियन टीम),
- मोहित सिंह – स्वर्ण पदक (10 मी एयर पिस्टल सीनियर सिविलियन टीम),
- शिवराज – स्वर्ण पदक (10 मी एयर पिस्टल सीनियर सिविलियन टीम),
- योगेश – स्वर्ण पदक (10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर सिविलियन),
- रविराज – स्वर्ण पदक (10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर सिविलियन),
- मोहित – स्वर्ण पदक (10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर सिविलियन),
- प्रद्युम्न – स्वर्ण पदक (10 मी एयर पिस्टल जूनियर नेशनल कैटेगरी)
2. रजत पदक
- प्रद्युम्न – रजत पदक (10 मी. एयर पिस्टल यूथ नेशनल कैटेगरी),
- विनय – रजत पदक (डबल ट्रैप सीनियर टीम),
- जुनैद – रजत पदक (डबल ट्रैप सीनियर टीम),
- आदित्य – रजत पदक (डबल ट्रैप सीनियर टीम),
- विनय – रजत पदक (डबल ट्रैप जूनियर टीम),
- जयंत – रजत पदक (डबल ट्रैप जूनियर टीम),
- अब्बाद – रजत पदक (डबल ट्रैप जूनियर टीम),
- योगेश – रजत पदक (10 मी एयर पिस्टल सीनीयर जूनियर सिविलियन),
- अमित – रजत पदक (10 मी. एयर पिस्टल यूथ नेशनल चैम्पियनशिप टीम),
- संदीप – रजत पदक (10 मी. एयर पिस्टल यूथ नेशनल चैम्पियनशिप टीम),
- अभिनव – रजत पदक (10 मी. एयर पिस्टल यूथ नेशनल चैम्पियनशिप टीम),
- अंशुल – रजत पदक (10 मी. एयर पिस्टल सब यूथ)
3. कांस्य पदक
- गिरधर प्रताप – कांस्य पदक (डबल ट्रैप सीनियर मास्टर),
- योगेश कुमार – कांस्य पदक (10 मी. एयर पिस्टल सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप )
राष्ट्र स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी वर्ष 2022- 23
- राष्ट्र स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2 दिसंबर 2022 से 12 जनवरी 2023 तक चलेगी।
- खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी रामलीला मैदान न्यू गेट जयपुर में शुरू की गई।
- राष्ट्र स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी वर्ष 2022 -23 का आयोजन राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया गया।
- राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की स्थापना अप्रैल 1955 में की गई ।
- बोर्ड का कार्य राजस्थान में खादी और ग्रामोद्योग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना।
284 पंचायत मुख्यालयों पर उप स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे
- मंत्री मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बजट वर्ष 2022 -23 मई 1000 पंचायत मुख्यालयों पर उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी।
- 284 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के नए पद सृजित होंगे।
- महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में 925 बाल वाटिका जनवरी से शुरु होगी
- इन बाल वाटिका में 3 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए पर के प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ।
- प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए शिक्षण कार्यक्रम 3 वर्ष का होगा।
- बाल वाटिका में प्रवेश के लिए संबंधित विद्यालय के आस पड़ोस में रहने वाले बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- बाल वाटिका में एक कक्षा में अधिकतम 25 सीटों का प्रावधान है।
अंतरराष्ट्रीय विशेष योग्यजन दिवस
- अंतर्राष्ट्रीय विशेष योग्यजन दिवस पर स्कूटी वितरण योजना का शुभारंभ किया गया।
- स्कूटी वितरण योजना की घोषणा राज्य बजट वर्ष 2022-23 में की गई थी।
- योजना के तहत 5000 स्कूटी वितरित की जाएगी राजा सरकार ने गतिविधियां वर्ष में 2000 कुटिया वितरण की थी।
- अंतर्राष्ट्रीय विशेष योग्यजन दिवस के समारोह में 35 विशेष योग्यजन ओ तथा इस वर्ग के लिए काम करने वाले सर्वश्रेष्ठ 17 व्यक्तियों संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
- विशेष योग्यजनो की उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालय की स्थापना की गई है ।
- जामडोली में बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय भी खोला जा रहा है।
- इस समारोह का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा किया गया।
- सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के मंत्री श्री टीकाराम जूली है।
4 दिसंबर 2022 का करंट अफेयर्स
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस
- दिव्यांगजन सशक्तिकरण में अलवर जिले को सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार दिया गया ।
- अलवर जिले के जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी है ।
- श्रीमती द्रोपती मुर्मू ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में अलवर के जिला कलेक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी को वर्ष 2022 के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार प्रदान किया ।
- दिव्यांगजन दिवस राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से दिव्यांगजनों को जोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान सहित अन्य कार्यों के लिए यह अवार्ड दिया गया ।
पर्यटकों की पहली पसंद अजमेर के सात अजूबे
- अजमेर की आनासागर झील के किनारे बने सात अजूबे पर्यटकों और जिले वासियों की पहली पसंद बन गया है ।
- विश्व में विख्यात इन सात अजूबों को करीब 10 करोड रुपए की लागत से बनाया गया है ।
- अजमेर के सात अजूबों के नाम
- ताजमहल
- कॉलेजियम
- क्राइस्ट द रिडीमर
- पीसा की झुकी हुई मीनार
- एफिल टावर
- मिस्र के पिरामिड
- स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी
- इन सात अजूबों को अजमेर में आने वाले पर्यटकों का मुख्य केंद्र कहा जाता है ।
- नोट – मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 1 नवंबर 2022 को इस पर्यटन स्थल का शुभारंभ किया था ।
72 साल पुराने राजकीय महात्मा गांधी मल्टीपरपज स्कूल को खेल संकुल की सौगात
- स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल है।
- स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल ने कोटा जिले में स्थित पुराने विद्यालय की मरम्मत के लिए 4.7 करोड रुपए की लागत का प्रावधान दिया ।
5 दिसंबर 2022 का करंट अफेयर्स
अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस
- 5 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस मनाया जाता है ।
विश्व मृदा दिवस
- 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है ।
मायसा की पिंकी जैन नीति आयोग के अटल इन्नोवेशन मिशन में टॉप 75 वुमन आंत्रप्रेन्योर्स मे चुना
- आईआईटी बॉम्बे से पढ़ी पिंकी जैन ने वेस्ट कपड़ो से सस्टेनेबल प्रोडक्ट बनवा कर गांव का चेहरा बदल दिया है ।
- पिंकी जैन ने कोविड-19 दौरान रामसर पलावाला गांव में रखी मायसा की न्यू सर्कुलर इकोनामी पर आधारित स्टार्टअप से गांव की 50 महिलाएं जुड़ी हुई है ।
66 वी अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन
- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 66 वी पुण्यतिथि समारोह के तहत अंबेडकर जयंती समारोह समिति की महिला प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को अंबेडकर सर्किल पर टीशर्ट का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
नेशनल कैरम टूर्नामेंट में 5 विद्यार्थियों का चयन
- एमपीएस इंटरनेशनल जयपुर के विद्यार्थियों ने नेशनल कैरम टूर्नामेंट के अंतर्गत श्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया है ।
- कैरम टूर्नामेंट प्रतियोगिता में 7 विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिनमें से 5 विद्यार्थीयों ने राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया व साथ ही उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ ।
- राजस्थान में पहली बार 900 किलो स्टील की गद्दा (14 फीट की) और धनुष (18 फीट का) भीलवाड़ा के सूचना केंद्र चौराहे पर लगाई जाएंगे ।
- बड़ौदा, गुजरात की तर्ज पर भीलवाड़ा में चौराहे पर लगेगा 18 फीट का धनुष व 14 फीट की गदा
राजस्थान में पहली कलेक्ट्रेट ई फाइल सिस्टम की शुरुआत
- राजस्थान में पहली जयपुर कलेक्ट्रेट ई फाइल सिस्टम की शुरुआत की गई है ।
फाइल ट्रैकिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम के लिए स्कोच सिल्वर अवार्ड 2022
- राजस्थान में सरकारी विभागों में फाइल ट्रैकिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम के लिए लांच किए गए राजकाज सॉफ्टवेयर को सिल्वर स्कोच अवार्ड 2022 प्रदान किया गया ।
- इस मैनेजमेंट सिस्टम के अंतर्गत एक क्लिक पर सरकारी विभागों में फाइल मूवमेंट की जानकारी मिल सकेगी ।
6 दिसंबर 2022 का करंट अफेयर्स
महापरिनिर्वाण दिवस भीमराव अंबेडकर
- भारतीय संविधान के अध्यक्ष भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में 6 दिसंबर 2022 को मनाया गया।
राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना
- मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के द्वारा “राजस्थान ग्रामीण प्रयोग पर्यटन योजना” का शुभारंभ किया गया ।
- संस्कृति और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना लागू की गई है ।
जयपुर के आमिर को नेशनल मिक्स मार्शल आर्ट में सिल्वर मेडल
- जयपुर के आमेर को सेकंड नेशनल मिक्स मार्शल आर्ट MMA में ओपन चैंपियनशिप में आमिर खान ने 92 किलोग्राम में सिल्वर मेडल हासिल किया है।
- वाको इंडिया एन. जी. नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2022 में भी जयपुर के आमिर खान ने गोल्ड मेडल हासिल किया है।
- राजस्थान की स्पोर्ट्स काउंसिल की महिला हैंडबॉल एकेडमी चैंपियन ने एक काउंसिल की महिला हैंडबॉल एकेडमी ने राजस्थान जूनियर महिला खिताब जीता।
- राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल के मुख्य खेल अधिकारी वीरेंद्र पूनिया है ।
सक्षम अलवर अभियान के तहत नारी चौपाल योजना का शुभारंभ
- सक्षम अलवर अभियान के तहत समता ममता और क्षमता घटकों में से ममता के लिए जिला कलेक्टर के नवाचार “नारी चौपाल” का आयोजन 6 दिसंबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक किया जाएगा ।
- नारी चौपाल योजना का शुभारंभ 6 दिसंबर 2022 को राजगढ़ उपखंड में किया गया ।
- अलवर जिले के जिला कलेक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी है ।
- जिला प्रशासन के नवाचार के तहत समाज में लिंगानुपात सुधार महिलाओं की गरिमा एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए नारी चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
भीलवाड़ा की चांदगढ़ में आयरन के साथ तांबे के भंडार मिलने की संभावना
- राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोटडी तहसील के चांदगढ़ गांव में मामूली गहराई पर आयरन के साथ तांबे के भंडार मिलने की संभावना है ।
- अगस्त माह में चांद कार्ड में आयरन की खोज के लिए 35 मीटर ड्रिलिंग का कार्य आरंभ करवाया गया था ।
- इसमें 100 मीटर गहराई के 35 बोरहोल्स का कार्य प्रगति पर है ।
- अभी तक 3 बोरहोल्स में तांबा और आयरन मिल गया है।
- यह खोज राज्य खनिज अन्वेषण ट्रस्ट द्वारा करवाए जा रहे हैं।
- देश में सर्वाधिक लगभग 54% कॉपर के भंडार राजस्थान में हैं
- राजस्थान में कॉपर झुंझुनू के खेतड़ी के साथ ही मदान–कुदान–कोलिहान, बनवास अकवाली, सिंघाना–मुरादपुर, देवपुरा–बनेरा क्षेत्र और भीलवाड़ा,सिरोही,अलवर एवं उदयपुर जिले में भी मिले हैं।
राजस्थान का निर्यात 2021-22 में 72000 करोड़ पर तक पहुंचा
- वर्ष 2021 -22 में राजस्थान का निर्यात 52000 करोड रुपए से बढ़कर 72000 करोड़ तक पहुंच गया है।
- राजस्थान सरकार ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जुलाई 2021 में मिशन निर्यातक बनों की शुरुआत की ।
- जिसके बाद से राजस्थान में 9000 से अधिक निर्यातको ने पंजीकरण करवाया।
- जोधपुर में 20 से 22 मार्च 2023 को अंतरराष्ट्रीय एक्सपोर्ट एक्सपो का आयोजित किया जाएगा।
- राजस्थान निर्यात संवर्धन परिषद के चेयरमैन श्री राजीव अरोड़ा है।
7 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस
- अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड़न दिवस 7 दिसंबर को मनाया जाता है ।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस
- सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसंबर को मनाया जाता है ।
- 1947 से तीनों सेनाओं के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है ।
- सशस्त्र सेना झंडा दिवस में एकत्रित राशि झंडा दिवस कोष में जमा की जाती है ।
मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत मिनीकिट वितरित
- कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लक्ष्य से राज्य सरकार ने “मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना“ के तहत 54 लाख से अधिक महिलाओं को निशुल्क बीज मिनीकिट वितरित किया ।
- मिनीकिट में मूंग, मोठ, उड़द, सरसों, ज्वार, बाजरा, जोई सहित अन्य फसलों के बीज भी सम्मिलित है ।
मुस्कान योजना राजकीय अस्पतालों में शुरू
- राजकीय अस्पतालों में शिशुओं के लिए “मुस्कान योजना” जनवरी से शुरू हो जाएगी ।
- केंद्र की गाइड लाइन के अनुसार उन अस्पतालों को शामिल किया जाएगा जहां पर 4 विभाग की 4 सुविधाएं होगी |
- पीडियाट्रिक ओपीडी
- एसएनसीयू
- ईनडोर सुविधाएं
- एमटीसी की फैसिलिटी
- मुस्कान योजना को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार के सचिव आईएएस भारत भूषण ने अस्पतालों को गाइडलाइन जारी कर दी है ।
ऑल इंडिया नेशनल स्टूडेंट्स गेम में जयपुर ने जीता गोल्ड मेडल
- 3 से 5 दिसंबर को गोवा में आयोजित स्पोर्ट्स में दौड़, कबड्डी, कुश्ती व बॉक्सिंग के खिलाड़ी शामिल थे ।
- स्टूडेंट्स गेम्स एसोसिएट ऑफ गोवा की ओर से मापुसा, गोवा में हुए छठे ऑल इंडिया नेशनल स्टूडेंट्स गेम्स में जयपुर टीम को गोल्ड मेडल व ऑलराउंडर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया ।
- दौड़ में पहला स्थान पाने पर गोल्ड मेडल से सम्मानित स्टूडेंट्स
- चंचल शेखावत (400 मीटर)
- अंजू चौधरी (1500 मीटर)
- अजय सिंह (400 मीटर)
- कबड्डी में पहला स्थान पाने पर गोल्ड मेडल से सम्मानित स्टूडेंट्स
- सलोनी शर्मा
- चंचल शेखावत
- अंजू चौधरी
- कविता
- संगीता
- खुशबू कंवर
- राधिका देशवाल
नेशनल शूटिंग में राजस्थान को एक गोल्ड और दो ब्रॉन्ज मेडल
- दिल्ली में चल रही नेशनल शूटिंग की 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में राजस्थान में टीम में एक गोल्ड मेडल बे दो ब्रॉन्ज मेडल जीते ।
गोल्ड मेडल से सम्मानित टीम
- योगेश कुमार , संदीप बिश्नोई और अभिनव चौधरी
ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित टीम
1. सीनियर सिविलियन में ब्रॉन्ज मेडल
- पंकज शर्मा, योगेश कुमार और भूपेंद्र शेखावत
2. जूनियर सिविलियन में ब्रॉन्ज मेडल
- आदित्य चौधरी, अंकित मीणा और शुभम गुर्जर
8 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह
- 8 – 14 दिसंबर को “अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह“ मनाया जाता है ।
- अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह पूरे भारत के विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प कारीगरों के विकास और कल्याण के लिए मनाया जाता है ।
मिशन वन जीपी – वन बीसी (One GP – One BC) प्रोजेक्ट
- राजीविका – राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद
- राजीविका द्वारा मिशन वन जीपी – वन बीसी प्रोजेक्ट के अंतर्गत राज्य की 17 जिलों में स्वयं सहायता समूह की प्रशिक्षित व आईआईबीएफ सर्टिफिकेट महिलाओं को बीसी सखी के रूप में लगाने हेतु इंडिया पोस्ट पेमेंट तथा फिनो पेमेंट बैंक के साथ MOU किया ।
- इसके अलावा पेनियर बॉय फिनटेक एजेंसी के साथ 8 जिलों में बीसी लगाने हेतु MOU किया गया ।
- राज्य में 25 जिलों में बीसी लगाने के लिए MOU किया जा चुका है , शेष 8 जिलों के लिए एयरटेल पेमेंट बैंक से MOU किया जाना है ।
- 25 अगस्त को राज्य स्तरीय महिला समानता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर 4825 बीसी सखी लगाये जाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा, राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक, आईसीआईसीआई बैंक तथा आईडीएफसी बैंकों के साथ भी बीसी सखी लगाए जाने के लिए MOU किया गया था |
- NOTE – राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका) की स्थापना वर्ष 2010 में राजस्थान सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1958 के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था के रूप में की गई थी |
- MOU Full Form – Memorandum of Understanding
पराक्रम दिवस की 51 वीं वर्षगांठ जैसलमेर के लोंगेवाला युद्ध स्मारक में
- 1971 की युद्ध के दौरान लोंगेवाला युद्ध में भारत की जीत की 51 वीं वर्षगांठ को चिन्हित करने के लिए 5 दिसंबर को राजस्थान के जैसलमेर सैन्य स्टेशन और लोंगेवाला युद्ध स्मारक में पराक्रम दिवस मनाया ।
अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने जैसलमेर में शुरू किया तीसरा हाइब्रिड पावर प्लांट
- अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने राजस्थान के जैसलमेर में 450 मेगावाट की क्षमता वाले तीसरे हाइब्रिड पावर प्लांट को शुरू कर दिया है ।
- इसके बाद अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड 1440 मेगा वाट की परिचालन क्षमता के साथ दुनिया की सबसे बड़ी विंड सोलर हाइब्रिड पावर कंपनी बन गई ।
- AGEL Full Form – Adani Green Energy Limited
स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन योजना के तहत सॉलि़ड लिक्विड मैनेजमेंट सिस्टम
- केंद्र सरकार की “स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन“ योजना के तहत जिला परिषद शहरी निकायों की तर्ज पर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सॉलि़ड लिक्विड मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने जा रही है ।
- सॉलि़ड लिक्विड मैनेजमेंट सिस्टम के अनुसार 250 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत योजना के तहत 126 सामुदायिक शौचालयों और 294 गांवों में नालों का निर्माण किया जाएगा ।
- सूखे में गीले कचरे को लेकर अलग से व्यवस्था की जाएगी ।
राजस्थान में G-20 शेरपा आयोजन
- राजस्थान के उदयपुर जिले में G-20 शेरपा आयोजन 4 से 7 दिसंबर 2022 को किया गया ।
- G -20 शेरपा सम्मेलन के अंतिम दिन विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने राजस्थान के प्रसिद्ध कुंभलगढ़ दुर्ग और रणकपुर जैन मंदिर का भ्रमण किया |
नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में इंडिया टीम ट्रायल के लिए राजावत का चयन
- 65 वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शहर की अश्वनी राजावत शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया टीम ट्रायल के लिए चयनित हुए है ।
सीनियर स्टेट वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अजमेर की स्वस्ति को मिला गोल्ड मेडल
- राजस्थान के अजमेर जिले फॉयसागर चौराहे के पास रहने वाली स्वस्ति आर्या चौधरी ने स्टेट वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है ।
- स्वस्ति आर्या चौधरी पहले भी जयपुर , झुंझुनू और जोधपुर में हुई प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी है ।
9 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस
- 9 दिसंबर को “अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस“ मनाया जाता है ।
- अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस का उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करना है ।
सरदारशहर विधानसभा के उपचुनाव 2022
- सरदारशहर विधानसभा के उपचुनाव 2022 में कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा ने भाजपा के अशोक कुमार पिंचा को हराकर चुनाव जीता है ।
- चुरू जिले के सरदारशहर में विधानसभा उपचुनाव 5 दिसंबर 2022 को आयोजित हुआ जिसमें 72.09 % मतदान हुआ ।
- इस चुनाव का परिणाम 8 दिसंबर 2022 को घोषित हुआ ।
- सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव 2022 में कांग्रेस के अनिल शर्मा विजेता व भाजपा के अशोक कुमार पिंचा उपविजेता रहे ।
- इस उपचुनाव में कांग्रेस के अनिल शर्मा ने भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार पिंचा को 26696 वोटों से हराया ।
- पूर्व विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन होने के कारण सरदारशहर विधानसभा की सीट रिक्त हो गई थी ।
राजस्थान में पहली बार विश्वविद्यालय में वैदिक पद्धति से नव ग्रह और नक्षत्र वाटिका
- राजस्थान में पहली बार “जगतगुरु रामानंदाचार्य संस्कृत यूनिवर्सिटी जयपुर“ विश्वविद्यालय में वैदिक पद्धति से नवग्रह और नक्षत्र वाटिका तैयार की जाएगी ।
- जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत यूनिवर्सिटी के वर्तमान कुलपति प्रोफेसर रामसेवक दुबे है ।
- नारद पुराण के अनुसार 9 ग्रहों 27 नक्षत्रों व 12 राशियों के अनुसार पेड़ पौधे लगाने से व्यक्ति सुख प्राप्त करता है ।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अब सरकारी अस्पताल में कोकलियर इंप्लांट पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है ।
48 वीं जूनियर पुरुष नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप
- उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित 48 वीं जूनियर पुरुष नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में राजस्थान ने हरियाणा को हराकर स्वर्ण पदक जीता है ।
18 वीं मास्टर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप
- 18वीं नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप 25 से 27 नवंबर 2022 तक अंबाला में आयोजित की गई, जिसमें राजस्थान के राजीव मनचंदा ने कांस्य पदक जीता है ।
- राजीव मनचंदा के कोच एसएमएस स्टेडियम जयपुर के पुलकित शर्मा थे ।
नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2022
- हाल ही में ऋषिकेश उत्तराखंड में तृतीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2022 आयोजित की गई, जिसमें 12वीं की छात्रा सपना मीणा ने सीनियर केटेगरी में कथा और फाइट प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पाकर दो स्वर्ण पदक जीते हैं ।
नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में राजस्थान ने जीता गोल्ड मेडल
- हाल ही में रेसलिंग कमेटी ऑफ इंडिया एवं रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आयोजित की गई ।
- इस चैंपियनशिप में कैंब्रिज गेम्स वर्ल्ड स्कूल के रेसलर आशीष शर्मा, आर्यन शेखावत व रवि चौधरी ने गोल्ड मेडल और विकास नटवाडिया ने सिल्वर मेडल जीतकर राजस्थान का नाम रोशन किया है ।
इंदिरा महिला उद्यम शक्ति प्रोत्साहन योजना 2022
- राज्य सरकार ने महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के लिए इंदिरा महिला उद्यम शक्ति प्रोत्साहन योजना शुरू की है ।
- इस योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ₹68 करोड़ के ऋण के वितरण का प्रावधान किया गया ।
- इस योजना में महिलाओं को उद्योग, सेवा, व्यापार, डेयरी, कृषि आधारित उद्योगों के लिए ऋण पर अनुदान दिया जाता है ।
हनुमानगढ़ और बीकानेर जिलों में 500 से 700 मीटर पर पोटाश
- राजस्थान के बीकानेर और हनुमानगढ़ 2 जिलों में मात्र 500 से 700 मीटर गहराई पर पोटाश के विपुल भंडार के संकेत मिले हैं ।
- पोटाश की खोज के लिए बीकानेर के लखासर में सिल्वाइट और पोलीहाईलाइट के संकेत मिले हैं ।
- हनुमानगढ़ के सतीपुरा में पोटाश के संकेत मिले हैं ।
7 दिसंबर से आपदा मित्रों का प्रशिक्षण शुरू
- प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं में राहत और बचाव कार्य में बचाव दल की सहायता के लिए स्वयं सेवक आपदा मित्रों का प्रशिक्षण शुरू किया है ।
- प्रशिक्षण ट्रेनिंग कार्यक्रम की शुरुआत सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन कॉलेज में 7 दिसंबर को की गई ।
- इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीआरएफ कमांडेंट राजकुमार गुप्ता है ।
- राजकुमार गुप्ता ने बताया कि आपका मित्र योजना के अंतर्गत जयपुर के 500 आपदा मित्रों को 12 दिन तक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा ।
- आपदा मित्र प्रशिक्षण का प्रथम चरण – 7 दिसंबर से 19 दिसंबर और द्वितीय चरण – 20 दिसंबर से 1 जनवरी तक होगा ।
- आपदा मित्र योजना में 13 जिलों के 4700 आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।
10 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
विश्व मानवाधिकार दिवस
- 10 दिसंबर को “विश्व मानवाधिकार दिवस” मनाया जाता है ।
- भारत में मानव अधिकार की छाया देने वाले विशाल वृक्ष का बीज “राजा राममोहन राय“ ने बोया था ।
अंतरराष्ट्रीय पशु अधिकार दिवस
- 10 दिसंबर को “अंतर्राष्ट्रीय पशु अधिकार दिवस” मनाया जाता है ।
टीबी की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान को मिला अवार्ड
- सेंट्रल टीबी डिविजन की ओर से टीबी बीमारी की रोकथाम में उल्लेखनीय कार्य करने पर राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर का अवार्ड दिया गया है ।
- यह दो दिवसीय कार्यशाला नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
- स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त निदेशक डॉ निशांत कुमार ने स्टेट नोडल अधिकारी डॉ विनोद कुमार गर्ग को सम्मानित किया ।
तीन दिवसीय पिको सैटेलाइट इवेंट
- जयपुर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मालवीय नगर में तीन दिवसीय पिको सैटेलाइट इवेंट के ग्रैंड फिनाले में राजस्थान के 7 जिलों से चयनित व प्रशिक्षित छात्रों ने छोटे सेटेलाइट ड्रोन को संचालित किया ।
- STEM (Science, Technology, Engineering, Mathmatics) फॉर गर्ल्स इंडिया के तहत IBM इंडिया और अमेरिका इंडिया फाउंडेशन राजस्थान के 10 जिलों में 306 सरकारी स्कूलों की छात्राओं को उपग्रह, ड्रोन और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में प्रशिक्षित करने के लिए एक साथ आए है, ताकि उन्हें उन्नत STEM कौशल के साथ सशक्त बनाकर STEM में शिक्षा और कैरियर बनाने में मदद की जाए ।
11 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस
- 11 दिसंबर को “अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस“ मनाया जाता है ।
जयपुर की भूमिका का भारतीय रग्बी फुटबॉल टीम में सिलेक्शन
- जयपुर निवासी 17 वर्षीय भूमिका शुक्ला का चयन भारतीय रग्बी फुटबॉल टीम में हुआ है ।
- भूमिका ने कई बार प्रदेश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर अपने शहर का नाम रोशन किया है ।
- राजस्थान रग्बी फुटबॉल के खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है इसमें भूमिका शुक्ला के अलावा देशराज सिंह, राजकुमार, रविंद्र सिंह भी शामिल है ।
मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना
- मुख्यमंत्री ने लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के तहत नए उद्यमों की स्थापना एवं पूर्व स्थापित उद्यमों की विस्तार के लिए ₹10 करोड़ तक के ऋण पर 5 से 8% ब्याज अनुदान ।
तनोट माता मंदिर पर्यटन विकास के लिए स्वीकृति
- मुख्यमंत्री ने जैसलमेर जिले में स्थित “तनोट माता मंदिर“ क्षेत्र में सुविधाएं विकसित करवाने हेतु पर्यटन विकास के लिए स्वीकृति दी है ।
- मुख्यमंत्री ने सम तहसील के ग्राम तनोट में राजस्थान भू राजस्व अधिनियम 1956 के तहत 2.19 बीघा भूमि निशुल्क अंतिम प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
- स्वीकृति से पर्यटक मंदिर में दर्शन के साथ ही यहां बनने वाले इंटरप्रिटेशन सेंटर में सेना के अस्त्र–शस्त्र, स्थानीय कला, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को जान सकेंगे ।
- यहां पर्यटकों के लिए प्रतिक्षालय, कैफेटेरिया और पार्किंग क्षेत्र भी विकसित किया जाएगा ।
- तनोट माता मंदिर की देखरेख बीएसएफ द्वारा की जाती है ।
- चित्र दीर्घा में सेना के सूर्य के साथ देश विदेश की प्रमुख हस्तियों द्वारा की गई यात्राओं की झलक भी देखने को मिलेगी ।
- नोट – तनोट माता भाटियों की कुलदेवी है ।
ग्लोबल यूथ ह्यूमन राइट्स चैंपियन अवार्ड
- जोधपुर की डॉ. कृति भारती को जिनेवा सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स ने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे पर “ग्लोबल यूथ ह्यूमन राइट्स चैंपियन अवार्ड” प्रदान किया ।
- अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर जिनेवा सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड ग्लोबल डायलॉग अपने प्रोग्राम में विश्व प्रसिद्ध तीन एक्टिविस्ट को यह अवार्ड देने की घोषणा की ।
- जिसमें भारत की एकमात्र महिला डॉ. कृति भारती को “ग्लोबल यूथ ह्यूमन राइट्स चैंपियन अवार्ड“ से सम्मानित किया गया।
- ग्लोबल यूथ ह्यूमन राइट्स चैंपियन अवार्ड से सम्मानित डॉ. कृति भारती का संबंध जोधपुर जिले से है ।
राज्यपाल द्वारा योगसाधना भवन का लोकार्पण – Re update
- राजस्थान में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने 10 दिसंबर को जगतगुरु रामानंदाचार्य संस्कृत यूनिवर्सिटी जयपुर विश्वविद्यालय में योगसाधना भवन का लोकार्पण, संविधान पार्क और नव ग्रह नक्षत्र वाटिका का शिलान्यास किया ।
- जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत यूनिवर्सिटी के वर्तमान “कुलपति प्रोफेसर रामसेवक दुबे” है ।
- राजस्थान संस्कृत शिक्षा मंत्री – डॉ. बी. डी. कल्ला
- नारद पुराण के अनुसार 9 ग्रहों 27 नक्षत्रों व 12 राशियों के अनुसार पेड़ पौधे लगाने से व्यक्ति सुख प्राप्त करता है ।
12 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
राजस्थान सौर ऊर्जा में नंबर 1 पर
- राजस्थान में सौर ऊर्जा के उत्पादन की क्षमता 16060 मेगावाट है ।
- ऊर्जा राज्यमंत्री श्री भंवर सिंह भाटी है ।
- राजस्थान सौर ऊर्जा उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है ।
- राजस्थान में सौर ऊर्जा उत्पादन के अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियों होने के कारण सौर ऊर्जा नीति के तहत वर्ष 2024-25 तक 30 गीगावाट क्षमता की परियोजना को धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा गया है ।
- विश्व का सबसे बड़ा सोलर पार्क राजस्थान में – 2245 मेगावॉट क्षमता का जोधपुर के भड़ला में, 925 मेगावाट क्षमता का जैसलमेर के नोख में और 750 मेगावाट क्षमता का फलोदी पोकरण में सोलर पार्क विकसित किए गए हैं ।
- राजस्थान में ऊर्जा के उत्पादन की क्षमता –
- सौर ऊर्जा – 16060 मेगावाट
- पवन ऊर्जा – 4570 मेगावाट
- बायोमास ऊर्जा – 125 मेगावाट
- लघु हाइड्रो ऊर्जा – 24 मेगावाट
- राजस्थान देश में “प्रधानमंत्री कुसुम योजना” में पहले पायदान पर है, इस योजना के तहत पहला प्लांट भी राजस्थान में जयपुर जिले की कोटपूतली तहसील के भालोजी गांव में स्थापित किया गया था ।
- इस योजना के तहत अब तक राजस्थान में 45 प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं इनसे वर्तमान में 60.5 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है ।
कोटा के ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए 115 करोड रुपए स्वीकृत
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा जिले में प्रस्तावित नवीन ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण से संबंधित कार्यों के लिए 75.80 करोड रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी है ।
- ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट निर्माण से संबंधित कार्यों के लिए ₹45 करोड़ नगर विकास न्यास कोटा तथा शेष 75.80 करोड रुपए राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे।
- एयरपोर्ट क्षेत्र में ईएचवी पावर लाइनों को शिफ्ट करने के लिए 40 करोड रुपए भी स्वीकृति प्रदान की है।
- कोटा एयरपोर्ट क्षेत्र में आ रही EHP पावर लाइनों को शिफ्ट करने का कार्य पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपा गया है।
- EHP पावर लाइनों को शिफ्ट करने का कार्य के लिए लगभग 40 करोड रुपए राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के ROE व्यय किए जाएंगे किए जाएंगे|
स्टेट सब – जूनियर बैडमिंटन अंडर-17 चैंपियन
- जयपुर के मनीष फोगाट राजस्थान सब जूनियर बैडमिंटन में भारत के नंबर वन प्लेयर संस्कार सरस्वत को सीधे गेम में परास्त कर अंडर 17 चैंपियनशिप जीती।
- जयपुर के ही गुरतेज बशीर ने अंडर 15 के तीनों खिताब सिंगल्स डबल मिक्स डबल जीते हैं।
- बीकानेर की काव्य स्वामी ने दो खिताबों पर कब्जा किया।
राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार
- उदयपुर की श्यामलता गहलोत को कोफ्ता गिरी उत्कृष्ट कार्य हेतु महिला श्रेणी “राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार“ से सम्मानित किया गया ।
- यह पुरस्कार समारोह नई दिल्ली में आयोजित हुआ जिसमें उन्हें 1लाख राशि, ताम्रपत्र, व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।
13 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
बीकानेर में अमृता हाट मेले का आयोजन
- राज्य सरकार के महिला अधिकारिता विभाग और स्थानीय प्रशासन ने बीकानेर क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए “अमृता हाट मेले“ का आयोजन किया है ।
- अमृता हाट मेले में महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री की जा रही है ।
- बीकानेर के अमृता हाट मेले में अब तक 26 लाख रुपए से अधिक राशि के उत्पाद बेचे जा चुके हैं ।
- जिला कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल के अनुसार इस सात दिवसीय संभाग स्तरीय अमृता हाट मेले में पहली बार 170 स्टाल लगाए गए जो राजस्थान के हिसाब से कीर्तिमान है ।
- अमृता हाट मेले में खिलौने, बेडशीट, हाथ से निर्मित समान, साबुन, जूते, चप्पल, पेंटिंग, रेडीमेड कपड़े, खेस, चद्दर, शहद, पापड़ बड़ी, पंजाबी सूट, मसाले, लाख की चूड़ियां, कशीदाकारी कपड़े, मनिहारी का सामान, पूजा थाली, बंदरवाल नागौरी मेथी, मिट्टी एवं टेराकोटा के बर्तन, साड़ियां, कपड़े एवं चद्दर के बैग एवं अन्य सामान उपलब्ध है ।
इंटरनेशनल ब्रिज चैंपियनशिप में बिंदिया व गोपीका ने जीता “अशोक रुइया विमेन पेयर अवार्ड“
- बिंदिया नायडू और गोपीका टंडन की जोड़ी ने सोमवार को सवाई मानसिंह इन्डोर स्टेडियम में संपन्न “इंटरनेशनल ब्रिज चैंपियनशिप“ की आखिरी स्पर्धा “अशोक रुइया विमेन पेयर इवेंट“ का खिताब जीत लिया ।
बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के लिए स्पेशल ओलंपिक गेम्स का आयोजन
- बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के लिए अपेक्स यूनिवर्सिटी और स्पेशल ओलंपिक भारत, राजस्थान की ओर से सीतापुरा स्थित अपेक्स कैंपस में स्टेट लेवल स्पोर्ट्स एंड गेम्स का आयोजन किया गया । जिसमें 300 बच्चों ने हिस्सा लिया ।
- इसका उद्घाटन राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुधीर भंडारी, डिसेबिलिटी कमिश्नर उमाशंकर शर्मा एवं अपेक्स यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉ. रवि जुनीवाल ने किया ।
राजस्थान में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के नवीन भवन का शिलान्यास
- राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के झालामंड परिसर में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की नवीन भवन का शिलान्यास किया गया।
- इस भवन का शिलान्यास राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्तल द्वारा किया गया।
- यह समारोह सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश दिनेश माहेश्वरी के सानिध्य में आयोजित हुआ।
- बार काउंसिल के डिजिटलीकरण फेज प्रथम का शुभारंभ यहीं से हुआ है।
- बार काउंसिल ऑफ राजस्थान देश का पहला डिजिटलीकरण ऑफिस बन गया है।
- नोट – बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने गोवा में इंटरनेशनल विधि विश्वविद्यालय की शुरुआत की है।
- मुरलीपुरा, जयपुर में पीस प्लेस ओम शांति मेडिटेशन सेंटर का उद्घाटन राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया।
तीन दिवसीय राष्ट्रीय तकनीक महोत्सव “थार 2023″ 24 फरवरी से
- राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा की ओर से 24 फरवरी 2023 से तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय तकनीकी महोत्सव “थार-2023” का आयोजन किया जाएगा।
- राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के कुलपति प्रो.एस.के सिंह है।
- थार-23 महोत्सव विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स को विश्वस्तरीय मंच प्रदान करेगा।
14 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
गोवा में नेशनल बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता में नीरज ने जीते मेडल
- जयपुर के नीरज अदलखा ने गोवा में नेशनल नेचुरल बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता आई कॉम्पैट नेचुरल इंडिया में 2 मेडल जीते हैं ।
- प्रतियोगिता में देश–विदेश के 820 एथलीटों ने भाग लिया ।
- नीरज ने मेन्स फिजिक क्लासिक केटेगरी और मेन्स फिजिक केटेगरी में ब्रॉन्ज जीता ।
हिलेरी क्लिंटन जंतर मंतर में विजिट की
- हिलेरी क्लिंटन में जंतर मंतर डॉक्यूमेंट्री देखी और 12 राशियों की गणना समझी ।
- इससे पहले हिलेरी क्लिंटन ने 2018 में जयपुर आने के दौरान जंतर मंतर देखा था ।
- हिलेरी क्लिंटन अमेरिका के 42 वें राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी है ।
रिफ पैनोरमा 2023 की पहली सूची में 22 फिल्मों का चयन
- राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ) का नौवां संस्करण 1 से 5 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा ।
- रीफ 2023 का उद्घाटन समारोह 1 फरवरी को जयपुर में आईनॉक्स, क्रिस्टल पाम, सी स्कीम जयपुर में आयोजित होगा |
- RIFF पैनोरमा 2023 की थीम “स्पोर्ट्स इन सिनेमा“ होगी।
- रिफ पैनोरमा 2023 से चयनित 22 फिल्मों में से 9 फिल्में फीचर फिल्म श्रेणी एवं 13 फिल्में नॉन फीचर फिल्म श्रेणी में चयनित की गई ।
26 जनवरी 2023 से शुरू हो रहे सात शहरी ओलंपिक खेल
- 26 जनवरी 2023 से शुरू हो रहे ओलंपिक खेलों में 7 शहरी ओलंपिक खेल शामिल होंगे ।
- शहरी ओलंपिक खेलों के नाम –
- फुटबॉल (केवल लड़कों के लिए )
- खो खो (केवल लड़कियों के लिए)
- टेनिस बॉल क्रिकेट
- बास्केटबॉल
- वॉलीबॉल
- कबड्डी
- एथलेटिक्स (100, 200 से 400 मीटर की दौड़)
- नोट – राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 29 अगस्त से 19 अक्टूबर 2022 तक चले थे ।
दिव्यांगजनों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा ऐप की शुरुआत
- दिव्यांगजनों को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा PWD 2.0 ऐप की शुरुआत की गई ।
राजस्थान सरकार द्वारा बाल श्रम पर प्रभावी रोकथाम के लिए “उच्च अधिकार प्राप्त समिति” गठन
- राजस्थान में बाल श्रम व बच्चों के दुर्व्यवहार पर प्रभावी रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने एक उच्च अधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है ।
- इस गठन में चार व्यक्ति विषय विशेषज्ञ सदस्य के रूप में मनोनीत किए गए ।
- बाल अधिकार मंत्री समिति के अध्यक्ष होंगे ।
- श्रम व नियोजन मंत्री तथा जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री सह अध्यक्ष होंगे।
राजस्थान सरकार यूनिसेफ के पार्टनरशिप प्रोग्राम की वार्षिक समीक्षा 2022
- राज्य सरकार और संयुक्त राष्ट्र के संगठन यूनिसेफ के सहयोग से बच्चों के विकास एवं अधिकारों के लिए क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है ।
- राजस्थान में यूनिसेफ के सहयोग से टीकाकरण अभियान में बाड़मेर जिले में 92% लक्ष्य की प्राप्ति की है ।
- राजस्थान के सिरोही, डूंगरपुर, उदयपुर और बाड़मेर जिलों में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ मिलकर पूर्व प्राथमिक शिक्षा पर कार्य हो रहा है ।
- वार्षिक समीक्षा 2022 की बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य के क्षेत्र में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों जैसे पोषण और वाश कार्यक्रम की वर्ष 2018 से 2022 तक की प्रगति की समीक्षा हुई ।
जयपुर की नेहा की बनाई फिल्म “गेम” अवार्ड लिस्ट में शामिल
- जयपुर की नेहा श्रीवास्तव की लिखित व निर्देशित फिल्म “गेम“ को लॉस एंजिलिस में इंडिपेंडेंट शॉट्स अवार्ड में फाइनललिस्ट चुना गया है।
- उनकी स्क्रिप्ट “फेयरी ड्रेस” को हायूस्टन अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्लेटिनम रेमी अवार्ड मिल चुका है ।
15 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
सहकारिता मंत्री ने राज सहकार वेबसाइट का किया लोकार्पण
- सहकारिता मंत्री ने श्री उदयलाल आंजना ने बुधवार को सहकार भवन में सहकारिता विभाग की वेबसाइट www.rajsahakar.rajasthan.gov. का लोकार्पण किया ।
- श्री आंजना ने कहा कि नई वेबसाइट के माध्यम से विभागीय सूचनाओं को सरल तरीके से प्राप्त किया जा सकता है ।
- इस वेबसाइट पर विभिन्न सोसायटी और संस्था पंजीकरण, क्रेडिट सोसायटीओं से संबंधित शिकायतों का रजिस्ट्रेशन भी सुलभ है ।
- वेबसाइट पर विभागीय नियम अधिनियम एवं परिपत्र आदि भी उपलब्ध कराए गए हैं ।
जयपुर में रोबोटिक्स क्लीनिंग मशीनें शामिल
- मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार की प्राथमिकता मानव रहित शिविर सफाई रोबोटिक्स क्लीनिंग मशीनें जयपुर हेरिटेज निगम के बेड़े में शामिल की है ।
राज्य सरकार द्वारा स्टेट फ्लैगशिप कार्यक्रम में 5 योजनाएं शामिल
- राजस्थान की 15 प्रशासनिक विभागों की 28 योजनाएं शामिल थी । अब इसका दायरा बढ़ाते हुए 4 विभागों की 5 अन्य योजनाएं और नीतियां भी शामिल कर दी गई है ।
- विभाग द्वारा निम्न 5 योजनाएं –
- पर्यटन विभाग – पर्यटन को पूर्ण उद्योग का दर्जा
- सामाजिक न्याय विभाग – मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना
- उच्च शिक्षा विभाग – राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना
- स्कूल शिक्षा विभाग – मुख्यमंत्री बाल गोपाल की योजना स्कूल
- शिक्षा विभाग – मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना
विभाग वार स्टेट फ्लैगशिप कार्यक्रम
1. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग –
- शुद्ध के लिए युद्ध
- निरोगी राजस्थान
- निशुल्क दवा योजना
- निशुल्क जांच योजना
- चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
- मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना
2. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
- एक रुपए किलो गेहूं योजना
3. स्कूल शिक्षा विभाग
- महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल
- मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना
- मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना
4. ऊर्जा विभाग
- मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना
- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
- कन्यादान हथलेवा योजना
- सिलिकोसिस पॉलिसी 2019 के तहत दे लाभ
- मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना
- मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना
- मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन समान पेंशन योजना
- पालनहार योजना
5. कृषि विभाग
- राजस्थान कृषि प्रसंस्करण , कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन योजना 2019
6. सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग
- मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना
- एम एस एम ई एक्ट –स्व प्रमाणीकरण
7. उद्योग विभाग
- राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (रिप्स) 2019
8. सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग
- जन सूचना पोर्टल
9. आयोजना विभाग
- जन आधार योजना
10. कौशल रोजगार एवं उद्यमिता विभाग
- युवा संबल योजना
11. उच्च शिक्षा विभाग
- काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना
- देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना
12. स्वायत शासन विभाग
- इंदिरा रसोई योजना
- इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना
13. वन एवं पर्यावरण विभाग
- घर–घर औषधि योजना
14. महिला एवं बाल विकास विभाग
- इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना
द इंडियन रिस्पांसिबल टूरिज्म स्टेट अवॉर्ड्स 2022
- राजस्थान में पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जन जन तक पहुंचाने वाले उद्यमियों को बुधवार (14 दिसंबर) को “द इंडियन रिस्पांसिबल टूरिज्म स्टेट अवार्ड 2022” से सम्मानित किया गया ।
- राजस्थान पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ है ।
- राजस्थान पर्यटन विभाग की निदेशक डॉ रश्मि शर्मा है ।
- पर्यटन मंत्रालय राजस्थान पर्यटन विभाग ने 8 श्रेणियों में 18 अवॉर्ड्स दिए ।
- राजस्थान पर्यटन रिस्पांसिबल टूरिज्म अवार्ड 2022 के लिए हॉर्स इंडिया राजस्थान के पाली जिले के अजीत सिंह को चुना है।
जयपुर हेरिटेज निगम द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन
- जयपुर स्थापना के उपलक्ष्य में जयपुर हेरिटेज निगम द्वारा राष्ट्रपति मैदान शास्त्री नगर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया ।
लिटरेचर फेस्टिवल में 14 अंतर्राष्ट्रीय भाषाएं होगी शामिल
- जयपुर के होटल क्लार्कस आमेर में होने जा रहे फेस्टिवल का कंर्टेंन रेजर दिल्ली में किया गया, जहां स्पीकर्स व सेशन की जानकारी दी गई ।
- साहित्य के इस कुंभ में इस बार 20 भारतीय और 14 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं को शामिल किया जाएगा ।
राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार
- राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 14 दिसंबर को मनाया जाता है ।
- राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर प्रदेश के 13 वें “राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार” समारोह का आयोजन 14 दिसंबर को जयपुर में किया गया ।
- ऊर्जा मंत्री ने नॉर्थ वेस्ट रेलवे BSNL सहित 34 उद्यमियों व संस्थानों को ऊर्जा दक्षता , ऊर्जा बचत के लिए उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया ।
स्केटिंग प्रतियोगिता में इशिका ने जीता गोल्ड मेडल
- 100 मीटर लाइनर स्केटिंग प्रतियोगिता में जगतपुरा जयपुर निवासी इशिका गोयल ने गोल्ड मेडल जीता ।
- सीतापुरा स्थित अपेक्स विश्वविद्यालय में स्टेट लेवल दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में 22 जिलों के 300 से अधिक बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया ।
विद ई प्रिजन प्रोग्राम की ई लॉन्चिंग
- विचाराधीन बंदियों की सभी सूचनाओं के लिए ई प्रिजन प्रोग्राम की लॉन्चिंग की गई है।
- विचाराधीन बंदियों से संबंधित सूचनाओं के लिए ई प्रिजन प्रोग्राम करने वाला राजस्थान पहला राज्य बन गया है।
- राजस्थान हाई कोर्ट के सीजे पंकज मित्थल ने इस प्रोग्राम की लॉन्चिंग की।
16 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
सेना विजय दिवस
- 16 दिसंबर को सेना “विजय दिवस” मनाया जाता है ।
- 16 दिसंबर 1971 को भारत ने पाकिस्तान को परास्त कर विजय हासिल की थी ।
जवाहर कला केंद्र जयपुर में राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन
- विकास प्रदर्शनी में “मॉडल स्टेट राजस्थान“ है इसमें राजस्थान सरकार द्वारा 4 वर्ष के दौरान लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, लागू की गई योजनाओं और उनकी सफलताओं का प्रदर्शन किया ।
- प्रदर्शनी के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के एक और सरकार की उपलब्धियों से संबंधित साहित्य का अनावरण होगा ।
- राज्य के सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों में “मॉडल स्टेट राजस्थान“, राजस्थान सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना आदि विषयों पर निबंध प्रश्नोत्तरी और वाद–विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी ।
- सभी जिला मुख्यालयों पर जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी लगेगी जिन का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री करेंगे ।
- विकास प्रदर्शनी आयोजन की श्रंखला में 22 से 28 दिसंबर के बीच 7 दिवस की अवधि में ग्राम पंचायतों पर विशेष ग्राम सभाओं का भी आयोजन होगा ।
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना के तहत 5 स्टेडियम निर्माण की घोषणा
- मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना के तहत स्टेडियम निर्माण के लिए राज्यांश के रूप में 1.85 करोड रुपए की मंजूरी दी है ।
- राजगढ़ (चूरू) में स्टेडियम निर्माण के लिए एक करोड रुपए की स्वीकृति दी है ।
- लाडनूं (नागौर), पीपल्दा एवं सुल्तानपुर (कोटा) में स्टेडियम के लिए 25-25 लाख रुपए की स्वीकृति दी है ।
- चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर) में स्टेडियम निर्माण के लिए ₹10 लाख की स्वीकृति दी है ।
- योजना के तहत विभिन्न स्थानों पर स्टेडियम निर्माण के लिए सांसद अथवा विधायक निधि, जनप्रतिनिधि, जनसहयोग, स्थानीय निकाय एवं सीएसआर फंड से प्राप्त राशि के बराबर अंशदान राज्यांश के रूप में देने का प्रावधान है ।
- मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021- 22 में राज्य बजट में ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम निर्माण की घोषणा की थी ।
स्वच्छता विभाग के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सिरोही जिले का चयन
- जल शक्ति मंत्रालय पेयजल व स्वच्छता विभाग के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत राजस्थान में सिरोही जिले का चयन किया है ।
- इसके तहत 31 मार्च 2023 तक ODF प्लस घोषित करने का लक्ष्य सरकार ने दिया है ।
गणेशगढ़ मंदिर पर रोपवे का निर्माण
- जयपुर के गणेश मंदिर पर रोपवे का निर्माण किया जाएगा, इसकी घोषणा बजट 2022 – 23 में की गई ।
Note –
- जयपुर स्थित खोले के हनुमान जी मंदिर परिसर में प्रदेश का पहला स्वचालित पेसेंजर रोप–वे शुरू किया गया।
- यह रोपवे 436 मीटर लंबा अन्नपूर्णा माता मंदिर से खोले के हनुमान जी मंदिर की पहाड़ी पर स्थित वैष्णो माता मंदिर तक बनेगा।
- स्वचालित पेसेंजर रोपवे पांच टावरों पर संचालित होगा।
- इस रोपवे की ऊंचाई 85 मीटर होगी।
- इसकी 24 ट्रॉली में प्रति घंटा 800 यात्री यात्रा कर सकेंगे।
- स्वचालित पेसेंजर रोपवे का नाम अन्नपूर्णा माता रोप–वे होगा जोकि प्रदेश का पांचवा और जयपुर जिले में सामोद हनुमान जी रोप–वे के बाद दूसरा रोप–वे होगा।
दिसंबर 2022 में जयरंगम जयपुर थियेटर फेस्टिवल का आयोजन
- 18 से 24 दिसंबर 2022 तक जवाहर कला केंद्र जयपुर में “जयरंगम जयपुर थियेटर फेस्टिवल“ का आयोजन किया जाएगा ।
मिसेज इंडिया वाशिंगटन 2022
- मिसेज इंडिया वाशिंगटन 2022 का खिताब जीतने वाली फैशन डिजाइनर शगुन अग्रवाल का संबंध बीकानेर जिले से है ।
- शगुन अग्रवाल बीकानेर के निवासी उद्योगपति महेश गुप्ता के बेटे कार्तिकेय की पत्नी है ।
17 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
अंतरराष्ट्रीय दीक्षांत समारोह में डॉ. अंजना वर्मा डायमंड अवार्ड से सम्मानित
- हॉलिस्टिक मेडिसन इंदौर एमपी इंडिया ने पांचवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन दीक्षांत समारोह में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रामनगरिया की प्रधानाध्यापिका डॉ. अंजना वर्मा को एक्यूप्रेशर थेरेपी के लिए संस्था के प्रतिष्ठित “डायमंड अवार्ड“ से सम्मानित किया गया ।
- इस सम्मेलन में 400 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय डाक्टरों ने भाग लिया ।
- डायमंड अवार्ड श्रीलंका से डॉ. मेहर एवं संस्था निदेशक डॉक्टर सुधीर खेतावत के द्वारा दिया गया ।
25 वीं ओपन नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान की महिला टीम विजेता
- नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान की महिला टीम में विजेता रही है ।
- मध्यप्रदेश के पन्ना में शुरू हुई 25 वीं ओपन नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान ने छत्तीसगढ़ को हराकर विजय हासिल की ।
टीबी मुक्त अभियान
- राजस्थान को टीबी मुक्त बनाने के लिए 12 जिलों के 1.20 लाख घरों की स्क्रीनिंग पर संभावित मरीजों का पता किया जाएगा ।
- इस अभियान में 24 घंटे में सीबी – नोट व टू – नोट जांच से बीमारी कन्फर्म होगी ।
- टीबी मुक्त अभियान में भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, जैसलमेर, कोटा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ व सीकर समीक्षा के दौरान सफल होने पर गोल्ड सिल्वर और ब्रांज मेडल के लिए शामिल है ।
18 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस
- 18 दिसंबर को “राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस ” मनाया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस
- 18 दिसंबर को “अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस ” मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
- मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 17 दिसंबर 2022 को जवाहर कला केंद्र जयपुर में राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया ।
- सूचना एंड जनसंपर्क विभाग के मोबाइल एप, विभिन्न विभागों की ई बुकलेट, फ्लेगशिप बुकलेट, जन घोषणा पत्र क्रियाविंत रिपोर्ट सहित राज्य सरकार की उपलब्धियों से संबंधित विभिन्न प्रकाशनों का लोकार्पण किया ।
- इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में 28 विभागों के लिए 24 स्टाल लगी है ।
- मुख्यमंत्री ने सुजस मोबाइल ऐप , सुजस ई बुलेटिन, सुजस बुलेटिन, सुजस आवाज राजस्थान का भी औपचारिक रूप से शुभारंभ किया ।
67 वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंकित कंवर ने जीता गोल्ड मेडल
- हाल ही में भीलवाड़ा में लव–कुश व्यामशाला में आयोजित 67 वीं राज्य स्तरीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई ।
- इस प्रतियोगिता में जयपुर की 18 वर्षीय युवा पहलवान अंकित कंवर शेखावत ने 72 किलो केटेगरी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया ।
- अब वह विशाखापट्टनम में होने वाली सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप 2022 में राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर रिप्रेजेंट करेंगी।
नोबेल शांति पुरस्कार चैलेंज -22 में जयपुर की अशीरा को द्वितीय पुरस्कार
- नोबेल शांति पुरस्कार चैलेंज प्रतियोगिता जयपुर की अशीरा विश्वास का चयन हुआ है ।
- जयपुर की अशीरा विश्वास को महत्वपूर्ण विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार के लिए चुना गया ।
- नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में नोबेल शांति पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया ।
दैनिक भास्कर के ओम गौड़ “जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर” अवार्ड से सम्मानित
- दैनिक भास्कर के नेशनल एडिटर ओम गौड़ “जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर” अवार्ड से नवाजा गया है ।
- रेडिकल अवार्ड्स के लिए पॉलिटिक्स श्रेणी में दैनिक भास्कर राजस्थान के अनिल शर्मा और दिव्य मराठी की दीप्ति राउत और महेश जोशी भी नामित हुए थे ।
NCRB की तीन श्रेणियों में राजस्थान टॉप – 3 पर
- नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय अवार्ड की घोषणा की है ।
- NCRB के अनुसार देश के टॉप 3 में राजस्थान पुलिस, अभियोजन एवं जेल विभाग को चुना गया है ।
- NCRB full form – National Crime Record Bureau
- राजस्थान पुलिस की तरफ से यह अवार्ड SCRB के DIG (डीआईजी) शरत कविराज ने प्राप्त किया है ।
19 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
19 दिसंबर शहादत दिवस
- स्वतंत्रता सेनानियों रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और ठाकुर रोशन सिंह को 1927 में 19 दिसंबर के दिन फांसी दी गई थी ।
- 19 दिसंबर को शहादत दिवस के रुप में मनाया जाता है ।
वेदांता पिंक सिटी हॉफ मैराथन “रन फॉर जीरो हंगर“
- राज्य सरकार ने “कोई भूखा ना सोए” संकल्प को साकार करते हुए 18 दिसंबर को “वेदांता पिंक सिटी ऑफ मैराथन“ का आयोजन किया।
- मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस आयोजन का शुभारंभ अल्बर्ट हॉल से मैराथन को झंडी दिखाकर किया ।
- ‘रन फॉर जीरो हंगर थीम‘ पर तीन केटेगरी 21, 10 और 5 किलोमीटर में दौड़ते हुए धावको ने “कोई भूखा ना सोए” और “निरोगी राजस्थान“ का संदेश दिया ।
विष्णु टाक को वेदांता पिंक सिटी रनर अवार्ड से किया सम्मानित
- पिंक सिटी रनर्स ग्रुप की तरफ से आयोजित होने जा रही वेदांता पिंक सिटी मैराथन के बैनर तले शहर के एक होटल में पिंक सिटी रनर्स अवार्ड का आयोजन किया गया ।
- इस आयोजन में जयपुर के अंदर वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर विष्णु टाक को कंसिटेंट रन ऑफ द ईयर और स्टार रनर के रूप में अवार्ड देकर सम्मानित किया गया ।
11वीं ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप 2022 – 23
- 11वीं ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप 2022 – 23 आसाम राइफल में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ जयपुर निवासी पल्लवी चौहान ने 70 मीटर में स्वर्ण पदक और 50 मीटर में रजत पदक जीता है ।
- आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन उत्तराखंड पुलिस की ओर से 14 से 18 दिसंबर 2022 में पुलिस लाइन रेस कोर्स देहरादून में किया गया ।
आईटी एक्सपर्ट अजय को प्रॉमिसिंग इंडियन अवार्ड
- जयपुर के आईटी एक्सपर्ट डॉ. अजय डाटा को “प्रॉमिसिंग इंडियन अवार्ड“ से सम्मानित किया गया ।
- यह समारोह दिल्ली के “कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया“ में आयोजित किया गया ।
- आईटी एक्सपर्ट अजय को ‘डाटा आईडिया‘ एवं “इन्नोवेशन केटेगरी“ में यह सम्मान मिला है ।
जोधपुर में ऑल राजस्थान हाउसिंग बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन
- जोधपुर में 28 वीं ऑल राजस्थान हाउसिंग बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 20 दिसंबर तक किया जा रहा है ।
- बैडमिंटन में बोर्ड के ‘अतिरिक्त मुख्य अभियंता -1′ विनोद शर्मा ने ‘अतिरिक्त मुख्य अभियंता -3′ को हराया है ।
समाज सेवा के क्षेत्र में पिंक रत्न अवार्ड से सम्मानित सोनल शर्मा
- हिंडौन की सोनल शर्मा को समाज सेवा के क्षेत्र में “पिंक रत्न अवार्ड“ से सम्मानित किया गया ।
- पिंक रत्न अवार्ड समारोह का आयोजन जयपुर में किया गया ।
जोधपुर के भूंगरा गांव में गैस त्रासदी
- 9 दिसंबर 2022 को जोधपुर की शेरगढ़ तहसील के भूंगरा गांव में गैस त्रासदी हुई।
भारत की सरगम कौशल मिसेज वर्ल्ड 2022
- जम्मू की 31 वर्षीय सरगम कौशल “मिसेज वर्ड 2022″ बन गई है ।
- 21 साल बाद भारत ने 63 देशों को हराकर मिसेज वर्ल्ड का खिताब हासिल किया है ।
20 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस
- अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस 20 दिसंबर को मनाया जाता है ।
- 22 दिसंबर 2005 को सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस की घोषणा की गई थी ।
- जिसके बाद सर्वप्रथम 2006 में 20 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस के रूप में मनाया गया।
देश का पहला बीएसएफ थीम पार्क जैसलमेर में
- देश में पहली बार बीएसएफ थीम पार्क जैसलमेर के सम के धोरों में विकसित किया है ।
- बीएसएफ थीम पार्क 10 एकड़ भूमि में पर बनेगा ।
- जिसमें भारत–पाकिस्तान सीमा की प्रतिकृति ओपी टावर, पेट्रोलिंग वाहन, ऊंटो की गस्त का अनुभव कर सकेंगे ।
1. ऑडियो वीडियो विजुअल हॉल –
- 1965 से लेकर अब तक के युद्ध में फ्रंट लाइन पर शहादत और पराक्रम व बीएसएफ के जवानों के जांबांजी की कहानियां जानेंगे ।
- इसमें दिखाने के लिए 12 मिनट की शार्ट फिल्म भी तैयार की गई है ।
2. वेपन गैलरी –
- 57 साल में बीएसएफ के पास रहे हर हथियार का प्रदर्शन किया जाएगा ।
3. फोटो गैलरी –
- बीएसएफ के 50 से ज्यादा हीरो, जिन्हें वीर चक्र से लेकर वीरता पद तक नवाजा गया है, उनकी फोटो प्रदर्शित की जाएगी।
- साथ ही बीएसएफ की स्थापना करने वाले रूस्तमजी और फील्ड मार्शलसैममानेकशो के दुर्लभ फोटो रखे जाएंगे ।
4. इंडोर शूटिंग रेंज –
- इस शूटिंग रेंज में पर्यटक एयर गन से निशाना लगा सकेंगे ।
5. पेट्रोलिंग –
- बॉर्डर की तारबंदी, इंटरनेशनल लाइन, बॉर्डर पिलर, बॉर्डर गेट, ओपी टॉवर, पाकिस्तानी पोस्ट बनाए जाएंगे , जो कि बॉर्डर की थीम पर होंगे ।
6. कमांडो ट्रेनिंग–
- बीएसएफ के कमांडो की ट्रेनिंग कैसे होती है, का प्रदर्शन किया जाएगा ।
7. 13 फ्रंटियर की वर्किंग –
- राजस्थान सहित पूरे देश में 13 बीएसएफ फ्रंटियर है, यह कैसे वर्किंग करती है, चित्रों के माध्यम से समझाया जाएगा ।
8. चिल्ड्रन पार्क –
- इसमें पर्यटकों के साथ आने वाले बच्चों के लिए खेलने की सुविधाएं विकसित की जाएगी ।
9. सोवेनियर शॉप व कैफेटेरिया –
- पर्यटक यहां से बीएसएफ व सेना के प्रतीक खरीद सकेंगे ।
निर्भया फंड के लिए 60 करोड रुपए के अतिरिक्त बजट की स्वीकृति
- मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए राजस्थान में चल रहे 45 पोक्सो न्यायालयों के लिए निर्भया फंड में ₹60 करोड़ के अतिरिक्त बजट के प्रावधान को मंजूरी दी है ।
- इन न्यायालयों में राज्य सरकार की ओर से 40% की फंडिंग की जाती है ।
- मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 40 .27 करोड़ रुपए राज्य निधि मद में एवं 19.73 करोड़ रुपए केंद्रीय मद में अतिरिक्त बजट को मंजूरी दी है ।
- नोट – निर्भया फंड
- वर्ष 2013 में केंद्र सरकार द्वारा निर्भया फंड की स्थापना की गई थी।
- निर्भया फंड का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण से संबंधित कई योजनाओं के क्रियान्वयन की योजना थी, व महिलाओं की सुरक्षा पर केंद्रित योजनाओं को सहायता प्रदान करना है ।
मुख्यमंत्री द्वारा सस्ता घरेलू गैस सिलेंडर देने की घोषणा
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 19 दिसंबर को सस्ता घरेलू गैस सिलेंडर देने की घोषणा की गई।
- राज्य सरकार द्वारा यह घोषणा अलवर जिले के मालखेड़ा में बीपीएल और उज्जवला योजना से जुड़े लोगों को मात्र ₹500 में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है ।
- इसे राज्य बजट में शामिल कर आगामी 1 अप्रैल से मात्र ₹500 में सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा ।
- घरेलू गैस पर यह अनुदान 1 साल में 12 सिलेंडर तक ही देय होगा ।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव द्वारा एंबुलेंस बेड़े में 167 नए वाहन शामिल
- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. पृथ्वी है।
- राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. पृथ्वी ने 108 आपातकालीन सेवाएं मजबूत करने के लिए 167 नई एंबुलेंस उपलब्ध कराने के आदेश जारी कर दिए हैं ।
राजस्थान में कृषि बजट में शामिल 11 मिशन
- राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2022 -23 में राजस्थान का प्रथम कृषि बजट प्रस्तुत किया गया , जिसके अंतर्गत 11 मिशन शामिल है ।
- राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन
- राजस्थान जैविक खेती मिशन
- राजस्थान बीज उत्पादन , वितरण
- राजस्थान मिलेट्स प्रोत्साहन मिशन
- राजस्थान संरक्षित खेती मिशन
- राजस्थान उद्यनिकी विकास मिशन
- राजस्थान फसल सुरक्षा मिशन
- राजस्थान भूमि उर्वरता मिशन
- राजस्थान कृषि श्रमिक संबल मिशन
- राजस्थान कृषि तकनीक मिशन
- राजस्थान खाद्य प्रसंस्करण मिशन
पिंक रतन अवार्ड से सम्मानित शनाया शर्मा
- बेटी फाउंडेशन की ब्रांड एंबेस्डर मॉडल शनाया शर्मा को पिंक रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया ।
नेशनल इक्वेस्ट्रियन गेम्स में राधे ने जीता सिल्वर मेडल
- जयपुर की राधे चारण में भोपाल में नेशनल इलेक्ट्रिशियन गेम्स के प्रीलिम जंपिंग में टीम सिल्वर मेडल जीता ।
- इनकी टीम में पलक चौधरी, प्रथम व्यास व राजू सिंह शामिल रहे ।
- राधे चारण की टीम को पूर्व एशियन मैडलिस्ट कैप्टन भागीरथ जी ट्रेनिंग दे रहे हैं ।
डॉ. जैन को मेंटल हेल्थ में श्रेष्ठ कार्य के लिए “अरुणा मदन अवार्ड” से किया सम्मानित
- ईएसआई मॉडल हॉस्पिटल में मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश जैन को कम्युनिटी मेंटल हेल्थ में श्रेष्ठ कार्य के लिए “अरुणा मदन अवार्ड” से सम्मानित किया गया ।
- इस कार्यक्रम का आयोजन कोटा में किया गया ।
5 वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन व दीक्षांत समारोह में डॉ. सत्यनारायण छिंपा को डायमंड अवार्ड से किया सम्मानित
- हॉलिस्टिक मेडिसिन इंदौर में आयोजित 5 वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन व दीक्षांत समारोह में बड़ौदा, राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में सेनानिवृत्त शाखा प्रबंधक डॉ. सत्यनारायण छींपा को एक्यूप्रेशर थेरेपी के लिए “डायमंड अवार्ड“ से सम्मानित किया गया ।
- यह अवार्ड डॉ. मेहर मास्टर मूंस वाइस चांसलर एलओआई रूसी एवं संस्था के निदेशक डॉ. सुधीर खेतावत द्वारा दिया गया ।
इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना को दूसरा स्कॉच अवार्ड
- राज्य सरकार की ओर से संचालित “इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना” को दूसरा स्कॉच अवॉर्ड मिला है ।
- दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर में 19 दिसंबर को आयोजित समारोह में आईसीडीएस विभाग के निदेशक रामावतार मीणा एवं योजना में तकनीकी सहयोग दे रही संस्था आईपीई ग्लोबल के प्रतिनिधि दिव्या संथानम् ने यह पुरस्कार ग्रहण किया ।
- इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना गर्भवती महिलाओं की पोषण आवश्यकताओं की पूर्ति के उद्देश्य से शुरू की गई थी ।
- इस योजना का शुभारंभ वर्ष 19 नवंबर 2020 को किया गया था ।
- वर्ष 2020 – 21 में इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना 5 जनजातीय जिलों बांरा, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ व उदयपुर में शुरू की गई थी ।
- 1 अप्रैल 2022 से इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना राजस्थान के सभी जिलों में शुरू कर दी गई ।
21 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
श्री देवेंद्र झाझरड़िया को मानद डी. लिट. की उपाधि
- राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने 20 दिसंबर 2022 को उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 30 वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की ।
- दीक्षांत समारोह में कुलधिपति श्री मिश्र ने भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ी श्री देवेंद्र झाझड़िया को मानद डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डी. लिट.) की उपाधि प्रदान की ।
- समारोह में 107 गोल्ड मेडल और 187 PHD डिग्रियां दी गई ।
- राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कॉलेज ऑफ़ आर्किटेक्चर के नए भवन का उद्घाटन किया ।
- श्री कलराज मिश्र ने इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग की वर्कशॉप एवं लैबोरेट्री और स्पोर्ट्स एकेडमी भवन का शिलान्यास भी किया ।
11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2022 में राजस्थान ने 9 मेडल जीते
- उत्तराखंड के देहरादून में 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2022 आयोजन हुआ ।
- इस प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण पदक सहित नौ मेडल जीते हैं ।
- तीरंदाज डीएसपी रजत चौहान ने 4 स्वर्ण व दो रजत पदक जीते हैं।
यश भराडिया ने अंडर – 13 राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में जीता मेडल
- जयपुर निवासी यश भराडिया ने पुडुचेरी में आयोजित अंडर – 13 राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।
- यश भराडिया 48 हजार की इनामी राशि मिली ।
संविधान पार्क
- राजस्थान के राजभवन में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी को) के अवसर पर भारत के पहले संविधान पार्क का शिलान्यास किया गया था ।
- इस पार्क का बजट 8.16 करोड़ था और बढ़कर 9.5 करोड़ हो गया ।
- एक बार में 50 के स्टॉल में लोगों को संविधान पार्क दिखाएंगे ।
- महात्मा गांधी की 10 गुणा 12 फीट की चरखा चलाते गनमेटल की मूर्ति, महाराणा प्रताप की उनके प्रिय घोड़े चेतक के साथ सफेद मार्बल की प्रतिमा और मोर स्तंभ इस पार्क को आकर्षक बनाते हैं ।
22 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने शहरी ओलंपिक पोर्टल का किया शुभारंभ
- शहरी ओलंपिक पोर्टल का शुभारंभ खेल राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना ने किया ।
- राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2023 के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है ।
- शहरी ओलंपिक के दौरान 7 खेलों का आयोजन होगा ।
- बालक एवं बालिका वर्ग में कबड्डी
- टेनिस बॉल क्रिकेट
- वॉलीबॉल
- फुटबॉल
- बॉस्केटबॉल
- एथलेटिक्स (100 मीटर 200 मीटर एवं 400 मीटर)
- बालिका वर्ग में खो–खो
- प्रतियोगिताएं तीन स्तर – नगर निकाय, जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर होगी ।
- इस खेल में रजिस्ट्रेशन 21 जनवरी तक होगा और 26 जनवरी से मुकाबले होंगे ।
- राज्य के 240 नगरीय निकायों में खेलों का आयोजन होगा ।
- इनमें 10 नगर निगम, 36 नगर परिषद एवं 194 नगर पालिकाएं शामिल है ।
- मुकाबलों के लिए निकायवार कुल 628 कलस्टर बनाए है ।
- नगर निगम एवं नगर परिषद में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर प्रति 20 – 25 हजार की आबादी पर एक क्लस्टर है ।
- नगर निगम जयपुर ग्रेटर एंड जयपुर हेरिटेज में प्रति 30 – 35 हजार की जनसंख्या पर एक क्लस्टर बनाया गया है ।
- प्रत्येक नगरपालिका को एक इकाई के रूप में क्लस्टर माना गया है ।
- शहरी ओलंपिक में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं ।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दौसा में जनसुनवाई
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 21 दिसंबर को दौसा के सर्किट हाउस में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर समस्याओं के निराकरण के लिए जनसुनवाई की ।
दौसा के जिला कलेक्टर श्री कमर चौधरी है।
मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह योजना के लिए 28.23 करोड़ रुपए की स्वीकृति
- मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने “मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह योजना“ के लिए 28.23 करोड़ रुपए का प्रस्ताव स्वीकृत किया है ।
- यह योजना राजस्थान के बेघर, वृद्धजन, कामकाजी महिलाओं एवं असहाय निराश्रित व्यक्तियों के लिए समुचित आवास के लिए निरंतर प्रयासरत है ।
- अशोक गहलोत ने वर्ष 2022 – 23 के राज्य बजट में 75- 75 आवासीय क्षमता के 45 पुनर्वास गृह स्थापित करने की घोषणा की थी ।
पुलिस आधुनिकीकरण योजना के क्रियान्वयन के लिए विभाग में उच्च स्तरीय समिति का गठन
- राजस्थान सरकार ने पुलिस आधुनिकीकरण योजना की क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए 21 दिसंबर 2022 को विभाग में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है ।
- इस समिति में 4 सदस्य तथा एक संयोजक होंगे।
महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय के 16 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन
- राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने 21 दिसंबर 2022 को महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय, उदयपुर के 16 वें दीक्षांत समारोह में “पारंपरिक खेती के ज्ञान के साथ नवाचार अपनाने होंगे” का आदेश दिया ।
- कुलधिपति श्री कलराज मिश्र ने प्राचीन कृषि संस्कृति को सहेजने की जरूरत पर जोर दिया ।
सीकर में बाइक एंबुलेंस की सुविधा शुरू
- राज्य सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से “108 चिरंजीवी बाइक एंबुलेंस“ का संचालन किया जा रहा है ।
- 21 दिसंबर 2022 को सीकर में स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बाइक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
- सीकर में दो बाइक एंबुलेंस आवंटित हुई है ।
टाटा स्टील मैराथन में जयपुर के दामोदर रहे प्रथम
- कोलकाता में टाटा स्टील मैराथन में आयोजित की गई ।
- जयपुर के दामोदर ने 70 प्लस कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- दामोदर जी RSM से सेवानिवृत्त हैं ।
- दामोदर ने 25 किमी. मैराथन 2 घंटे 16 मिनट 36 सेकेंड में पूरी की ।
SMS अस्पताल की आशा लता को बेस्ट कॉन्फिडेंट मॉडल का खिताब
- SMS अस्पताल में कार्यरत डॉ. आशा लता ने मिसेज यूनिवर्स 2022 के टॉप 5 फाइनलिस्ट में सिलेक्ट होकर “बेस्ट कॉन्फिडेंट मॉडल‘ का खिताब जीता ।
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) की फैलोशिप में राजस्थान दूसरे नंबर पर
- KVPY (किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना) की शुरुआत 1999 में हुई थी।
- विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से शुरू की गई किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में सबसे अधिक फैलोशिप महाराष्ट्र के बाद राजस्थान के छात्रों ने हासिल की है ।
- इस योजना को साल 2022 से इंस्पायर अवार्ड में मर्ज कर दिया गया है ।
- साल 2021 – 22 में राजस्थान से 313 छात्रों ने यह फेलोशिप हासिल की ।
- महाराष्ट्र के 375 छात्रों ने परीक्षा को क्वालीफाई करने में देश में पहला स्थान हासिल किया ।
- राजस्थान में साल 2019 -20 में 377, साल 2020 – 21 मे 274 और साल 2021 – 22 में 313 छात्रों ने क्वालीफाई किया था ।
23 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
किसान दिवस
- किसान दिवस 23 दिसंबर को मनाया जाता है |
राजस्थान लोक सेवा आयोग का 74 वां स्थापना दिवस समारोह
- आरपीएससी राजस्थान लोक सेवा आयोग की स्थापना 22 दिसंबर 1949 को हुई ।
- वर्तमान में राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री संजय क्षोत्रिय है।
- राज्यपाल कलराज मिश्र ने 14 फरवरी 2022 को राजस्थान लोक सेवा आयोग के 38 वें अध्यक्ष श्री संजय क्षोत्रिय को नियुक्त किया।
- राजस्थान लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश एस. के. घोष (22-12-1949 से 25-01-1950 )को बनाया गया।
राजस्थानी साहित्य के लिए रंगा को मिला अकादमी पुरस्कार
- साहित्य अकादमी हिंदी के लिए बद्रीनारायण, अंग्रेजी के लिए अनुराधा राय, राजस्थानी के लिए बीकानेर निवासी कमल रंगा सहित 23 साहित्यकारों को अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया है ।
- बीकानेर निवासी कमल रंगा को उनके नाटक “अलेखूं अंबा” के लिए यह पुरस्कार मिला ।
उदयपुर में राजस्थान का पहला पैंथर रेस्क्यू सेंटर
- घोषणा – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मई 2022 में पैंथर रेस्क्यू सेंटर बनाने की घोषणा की थी ।
- बजट – राजस्थान में उदयपुर में पहला पैंथर रेस्क्यू सेंटर बनाने के लिए 4.72 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी है ।
- एरिया – बायोलाजिकलकल पार्क के पास यह रेस्क्यू सेंटर करीब 3 हेक्टेयर पर बनेगा ।
- 18 खुले बड़े बाड़े व नाइट शेल्टर भी बनाए जाएंगे ।
- यह बायोपार्क 36 हेक्टेयर में फैला है ।
- रेस्क्यू सेंटर बनाने के लिए विभाग ने राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम से एमओयू किया है ।
- इस रेस्क्यू सेंटर में घायल और बीमार पैंथरों को रखा जाएगा, छोटे वन्यजीवों और पक्षियों के लिए भी शेल्टर बनेंगे ।
बेस्ट एम्पलॉयर अवॉर्ड 2022
- दी एम्पलॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (EAR) की ओर से 24 दिसंबर को “बेस्ट एम्पलॉयर्स अवार्ड 2022″ का आयोजन किया जाएगा ।
- EAR के अध्यक्ष एन. के. जैन के मुताबिक समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय MSME राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह, राजस्थान की उद्योग मंत्री शकुंतला रावत राजस्थान में ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने वाली कंपनियों को अवार्ड देंगे ।
- दी एम्पलॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान की ओर से इस बार 9 कंपनियों को बेस्ट एंपलॉयर अवार्ड, 2 कंपनियों को प्रेसिडेंट ट्रॉफी, 14 कंपनियों को स्पेशल जूरी ट्रॉफी और 13 कंपनियों को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस के लिए चुना है ।
सौर और पवन टरबाइन निर्माता “आईसर्ट एनर्जी” को अटल समान
- वर्ष 2022 में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय एमएसएमई राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा तथा कृषि, मत्स्य और पशुपालन मंत्री राजीव कुमार बाल्यान ने आईसर्ट एनर्जी रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश बिस्वास और एमडी आरती त्रिवेदी को “अटल सम्मान“ प्रदान किया है ।
- सौर और पवन टरबाइन निर्माता आईसर्ट का जयपुर में प्लांट और आरएंडडी सेंटर है ।
- कंपनी को इस साल केंद्र सरकार की ओर से डॉ. बी. आर. अंबेडकर नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है ।
24 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस
- 24 दिसंबर को “राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस“ मनाया जाता है ।
भरतपुर में विकास कार्यों के लोकार्पण के लिए 693.91 करोड़ की स्वीकृति
- मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 23 दिसंबर 2022 को भरतपुर जिले में लगभग 693.91 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी और विकास कार्यों का लोकार्पण किया ।
- भरतपुर नगर निगम क्षेत्र में स्वीकृत बजट –
- 43 करोड़ रुपए – 72 किलोमीटर सड़कों का निर्माण
- 4.48 करोड़ रुपए – गांधी पार्क में चौपाटी निर्माण
- 45.15 करोड़ रुपए – गौरव बेटी उध्यान निर्माण
- 12.6 करोड़ रुपए – SPZ योजना में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 208 ईडब्ल्यूएस और 96 एलआईजी आवासों का निर्माण
- 282.07 करोड़ रुपए – ड्रेनेज सिस्टम निर्माण
- 45.4 करोड़ रुपए – 86 किलोमीटर सड़क निर्माण
- 87.5 करोड़ रुपए – आरबीएम चिकित्सालय में 250 बेड क्षमता विस्तार
- 5.26 करोड़ रुपए – नर्सिंग कॉलेज के निर्माण
- 54.01 करोड़ रुपए – हर घर में जल उपलब्ध कराने , चौपाटी, विद्यालय और महाविद्यालय निर्माण
राजस्थान में लिंगानुपात 929 से बढ़कर 947
- वर्ष 2015-16 में राज्य का जन्म पर लिंगानुपात 929 था, जो वर्ष 2021-22 में बढ़कर 947 हो गया है ।
गौशाला विकास योजना के लिए 6.98 करोड़ रुपए की स्वीकृति
- राजस्थान में गौशाला विकास योजना के तहत 10 जिलों की 71 पंजीकृत गौशालाओं को 6.98 करोड़ रुपए की सहायता राशि की स्वीकृति 23 दिसंबर 2022 को जारी की गई ।
- राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री सुमेर सिंह राजपुरोहित है ।
- 10 जिलों में गोवंश के लिए शेड, पानी के टांके और चारा भंडारण गृह बनाये जाएंगे।
25 वीं यूथ नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान में जीता सिल्वर मेडल
- राजस्थान की लड़कियों को पन्ना , मध्य प्रदेश में खेली गई 25 वीं यूथ नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया ।
जयपुर के MNIT कॉलेज में MI-8 यानी प्रताप हेलिकॉप्टर
- जयपुर के एमएनआईटी (मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) कॉलेज में एमआई-8 यानी प्रताप हेलिकॉप्टर रखा जा रहा है।
- MI-8 यानी प्रताप हेलिकॉप्टर सन 1970 के बाद सेना में शामिल हुआ था ।
- 45 साल अपनी सेवाएं देने के बाद इसे रिटायर कर दिया गया था।
उस्ता आर्ट की कार्यशाला का आयोजन
- भारतीय विद्या भवन व इंफोसिस फाउंडेशन की ओर से “कल्चरल आउट रीच प्रोग्राम“ के तहत 93वीं कड़ी में बीकानेर की उस्ता आर्ट की कार्यशाला का आयोजन जयपुर में किया गया।
- इसमें उस्ता कला के उस्ताद नियाज उस्ता उपस्थित रहे।
- उस्ता कला से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्य –
- उस्ता कला 15वीं शताब्दी में ईरान के कलाकार अपने साथ भारत में लाए ‘थे।
- बीकानेर के राय सिंह नवाब उस्ता कलाकारों को अपने बीकानेर में लाए थे।
- बीकानेर में ऊँट की खाल पर की जाने वाली स्वर्ण मीनाकारी और मुनव्वत के कार्य को उस्ता कला कहा जाता है।
- उस्ता कला का विकास 1986 में पद्मश्री से सम्मानित बीकानेर के सिद्धहस्त कलाकार स्व. हिसामुद्दीन उस्ता ने किया था। उनको 1967 में राष्ट्रीय पुरस्कार से भी विभूषित किया गया था
25 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
एम्बुलेंस निरीक्षण मोबाइल एप का किया लोकार्पण
- 25 दिसम्बर को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने रविवार को अमर जवान ज्योति से चिरंजीवी एंबुलेंस प्रोजेक्ट के तहत 167 नए 108 एम्बुलेंस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- “एम्बुलेंस निरीक्षण मोबाइल एप्लीकेशन” का भी विमोचन किया ।
- जिसके माध्यम से इन एम्बुलेंस वाहनों के मूवमेंट का प्रभावी निरीक्षण ( ट्रैकिंग) किया जा सकेगा।
2023 से बाड़मेर–जैसलमेर के 486.39 वर्ग Km में गैल इंडिया करेगी खनिज तेल व प्राकृतिक गैस का एक्सप्लोरेशन
- 2023 से बाड़मेर–जैसलमेर के 486.39 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में तेल और प्राकृतिक गैस का एक्सप्लोरेशन भारत सरकार के उपक्रम गैल इंडिया द्वारा किया जाएगा।
- इस क्षेत्र में गैल इंडिया द्वारा खनिज क्रूड ऑयल, प्राकृतिक गैस, कोल बेड मिथेन सीबीएम और शैल गैस की खोज व उत्पादन किया जाएगा।
- वर्तमान समय में प्रदेश में लगभग एक लाख बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल व करीब 41 से 44 लाख घनमीटर गैस का उत्पादन हो रहा है।
- अतिरिक्त मुख्य सचिव माइन्स एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल हैं।
राजस्थानी दूध पीने में देश में दूसरे और दुनिया में तीसरे नंबर पर
- उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला राज्य है।
- दूध उत्पादन में राजस्थान दूसरे स्थान पर है।
- दूध पीने के मामले में पंजाब के लोग दुनिया में सबसे आगे है।
- देश में राजस्थान 1075 ग्राम के साथ दूसरे, हरियाणा 1063 ग्राम के साथ तीसरे स्थान पर है।
- एनडीडीबी के अनुसार भारत दूध उत्पादन में दुनिया में नंबर वन है और 23 फीसदी वैश्विक योगदान करता है ।
कोटा में राजस्थान का पहला डिजिटल तारामंड
- कोटा में 35 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से प्रदेश का पहला डिजिटल तारामंडल बनेगा। नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम ने इसके लिए मंजूरी दे दी है।
- नवनिर्मित ऑक्सीजन (सिटी पार्क) में छात्र और लोग विज्ञान को समझ सकेंगे और अंतरिक्ष के रहस्य भी जान सकेंगे।
डिजिटल इनीशिएटिव फॉर क्वालिटी एजुकेशन कार्यक्रम
- डिजिटल इनीशिएटिव फॉर क्वालिटी एजुकेशन कार्यक्रम DIQE (डीआईक्यूई) के तहत बीकानेर जिले में 627 स्कूलों और मदरसों में भामाशाहों के सहयोग से स्मार्ट टीवी लगाए गए है।
- कक्षा 1-12 के विद्यार्थियों ने नवम्बर माह में स्मार्ट टीवी के माध्यम से 29,610 घंटे अध्ययन किया है।
राजस्थान का पहला चर्च अजमेर ब्यावर में
- राजस्थान में क्रिश्चन समाज की शुरुआत CNI चर्च शूलर्बेड मेमोरियल से हुई है ।
- राजस्थान का पहला चर्च अजमेर जिले के ब्यावर में स्थित है।
- इस चर्च को “मदर चर्च“ भी कहा जाता है ।
- वर्ष 1807 में सीएनआई चर्च की स्थापना करने के बाद प्रदेश में क्रिश्चियन समाज का विस्तार यहीं से शुरू हुआ।
- राजस्थान का पहला मदर चर्च CNI ब्यावर में है।
- यहां की खास बात है कि यहां 18 मन का लंदन से लाकर लगाया गया घंटा है ।
- यह चर्च क्रॉस के आकार का है ।
कोटा के कुणाल अगले आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे –
- कोटा के युवा क्रिकेटर कुणाल सिंह राठौड़ का आईपीएल के अगले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए नीलामी की है।
- कोटा के कुणाल कोटा के पहले क्रिकेटर हैं।
- राजस्थान रॉयल्स ने कुणाल सिंह राठौड़ को 20 लाख रुपए में टीम में शामिल किया है।
- कुणाल वर्तमान में राजस्थान की रणजी क्रिकेट टीम के सदस्य हैं।
- कुणाल सिंह राठौड़ कॉल्विन शील्ड में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं।
अनंतजीत नरूका और महेश्वरी चौहान को स्कीट में मिक्सड इवेंट में गोल्ड मेडल
- दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप सीनियर स्कीट में मिक्सड इवेंट में गोल्ड मेडल।
- पंजाब के गुर निहाल सिंह गचा वेल्विन को रजत मेडल ।
सीनियर नेशनलशूटिंग बॉल चैंपियनशिप गुरिंदर व प्रेरणा को राजस्थान टीमों की कप्तानी
- राजस्थान पुरुष सीनियर नेशनलशूटिंग बॉल चैंपियनशिप टीम के कप्तान गुरिंदर सिंह व महिला टीम की कप्तान प्रेरणा राठौड़ को बनाया गया ।
- नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप एसएमएस स्टेडियम में 25 दिसंबर से शुरू होगी।
- इस प्रतियोगिता में देशभर के 25 राज्यों से लगभग 700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
26 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
सवाई माधोपुर में सूचना केंद्र में लाइब्रेरी का शुभारंभ
- सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री भजन लाल जाटव ने सवाई माधोपुर सूचना केंद्र में लाइब्रेरी का शुभारंभ किया ।
- यह लाइब्रेरी जिले में संचालित “भविष्य की उड़ान संवाद“ कार्यक्रम के तहत बनाई गई है ।
- लाइब्रेरी में प्रवेश निशुल्क है । इसमें प्रवेश “पहले आओ पहले पाओ“ के आधार पर दिया जाएगा ।
- पंजीकरण के लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में जमा करानी होगी ।
वीर बाल दिवस
- श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व 9 जनवरी 2022 को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने यह घोषणा की थी ।
- श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबज़ादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को याद करते हुए हर साल “26 दिसंबर“ को ‘वीर बाल दिवस‘ आयोजित किया जायेगा ।
- अब हर वर्ष 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस‘ के रूप में मनाया जायेगा।
41 वीं सीनियर नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में राजस्थान विजेता
- राजस्थान की पुरुष टीम 41 वीं सीनियर नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में विजेता रही।
कोटा में स्ट्रेस फ्री पार्क – जनवरी में होगा लोकार्पण
- छात्रों के तनाव को ध्यान में रखते हुए कोटा शहर में “स्ट्रेस फ्री पार्क“ बनाने की शुरुआत हुई थी।
- कोटा के स्ट्रेस फ्री पार्क की विशेषता –
- चप्पू वाली नाव
- पक्षीशाला
- नाॅलेज इज फ्रीडम
- खानपान व फव्वारे
- कायनेटिक टाॅवर
- उल्टा पिरामिड
- होलो गुफा
- स्ट्रेस फ्री पार्क के महत्वपूर्ण तथ्य –
- जनवरी से यह पार्क लोगों के लिए खुल जाएगा।
- इसके अलावा 1150 टन लोहे के अंडाकार स्ट्रक्चर में सबसे बड़ी पक्षीशाला बनाई गई है।
- इसमें 50 से अधिक प्रजाति के पक्षी हाेंगे।
- यहां मैसूर से बड़ा ग्लास हाउस भी बनाया गया है।
- इसके निकट मोरों के लिए संरक्षित स्थान है।
- करीब 1.25 किमी में सर्पिली नहर डिजाइन की गई है
- स्ट्रेस फ्री पार्क में 16 फीसदी में नहर व तालाब हैं।
- इस पार्क में सिर्फ 12% हिस्से में पक्का निर्माण है।
- इस पार्क के 72% हिस्से में 1.25 लाख से अधिक पेड़–पाैधे लगाए गए हैं।
- आंध्रप्रदेश, पुणे और बेंगलुरू के से मंगाए गए पौधे – पार्क में देशभर से विभिन्न प्रजातियों के 65 हजार पेड़–पौधे लाए गए हैं।
- इनमें 15 हजार तो बड़े पेड़ और 50 हजार फूल, वनस्पति व डेकोरेटिव पौधे हैं।
27 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
16 राज्यमार्गों के लिए स्वीकृति राशि बढ़ाकर 4279.7 करोड़ रुपए की
- मुख्यमंत्री राजस्थान के 16 राज्यमार्गों के निर्माण के लिए स्वीकृति राशि बढ़ाकर 4279.7 करोड़ रुपए के संशोधित वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है ।
- इन 16 राज्यमार्गों (14 राज्य राजमार्ग एवं 2 जिला मुख्य सड़कों) के निर्माण हेतु पहले 2452.36 करोड़ की स्वीकृति जारी की गई थी ।
- अब इसको संशोधित करते हुए राजमार्गों के लिए स्वीकृति राशि बढ़ाकर 4279.7 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है ।
- इन 16 राज्यमार्गों का निर्माण विश्व बैंक एवं एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) की सहायता से करवाया जा रहा है ।
- अब तक इन सड़क विकास कार्यों पर 2300.4 करोड़ रुपए व्यय हो चुके है ।
- 3577 किलोमीटर लंबाई के 58 राज्यमार्गों पर विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके है, जिनकी लागत 11,604 करोड़ रुपए है ।
- इनमें से 24 राज्यमार्गों का निर्माण पूरा हो चुका है ।
- 14 सड़कों के कार्य प्रगतिरत है ।
- तथा 20 सड़कों के लिए अनुबंध अथवा निविदा आदि प्रक्रियाधीन है ।
- राजस्थान की राज्य मार्गों के विकास हेतु सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन पीपीपी खंड गठित है ।
- जिसके जरिए पीपीसी अथवा ईपीसी मोड पर राजमार्गों के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं ।
15 वीं राष्ट्रीय सब जूनियर रोलबॉल प्रतियोगिता
- भारतीय रोलबॉल महासंघ के तत्वाधान में राजस्थान रोलबॉल संघ की ओर से “27 से 30 दिसंबर“ तक 15 वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक एवं बालिका रोलबॉल प्रतियोगिता का आयोजन “सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर“ में होगा ।
- इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे ।
- प्रतियोगिता में बालकों की 21 टीमों और बालिकाओं की 18 टीमों में 500 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे ।
इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस में रिशिता की ऑल इंडिया में 61 वीं रैंक
- इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (IES) सिविल इंजीनियरिंग में जयपुर निवासी रिशिता सिंह महला को ऑल इंडिया 61 वी रैंक मिली है ।
श्री कृष्णा रोलिंग मिल्स को एंपलॉयर अवार्ड
- रोजगार देने के मामले में बेहतर काम करने के लिए श्री कृष्णा रोलिंग मिल्स जयपुर लिमिटेड के निदेशक श्रीनिवास गुप्ता, विनोद गुप्ता व वाइस प्रेजिडेंट सुकेत गुप्ता को “बेस्ट एंप्लॉयर अवार्ड ” से सम्मानित किया गया ।
- मुख्य तथ्य –
- दी एम्पलॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (EAR) की ओर से 24 दिसंबर को “बेस्ट एम्पलॉयर्स अवार्ड 2022″ का आयोजन किया गया ।
- EAR के अध्यक्ष एन. के. जैन के मुताबिक समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय MSME राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह, राजस्थान की उद्योग मंत्री शकुंतला रावत राजस्थान में ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने वाली कंपनियों को अवार्ड देंगे ।
- दी एम्पलॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान की ओर से इस बार 9 कंपनियों को बेस्ट एंपलॉयर अवार्ड, 2 कंपनियों को प्रेसिडेंट ट्रॉफी, 14 कंपनियों को स्पेशल जूरी ट्रॉफी और 13 कंपनियों को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस के लिए चुना है ।
राजस्थान की हर जिले में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण
- मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट में राजस्थान की हर जिले में राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय खोलने की घोषणा की थी ।
- राजस्थान में दिसंबर 2018 में 9 जिलों में 10 राजकीय नर्सिंग कॉलेज थे ।
- नर्सिंग कॉलेज खोलने की योजना के पहले चरण में 7 जिलों (बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, धौलपुर, करौली, पाली और सीकर) में नर्सिंग कॉलेज खोले गए ।
- प्रत्येक कॉलेज के लिए बीएससी नर्सिंग कोर्स की 60-60 सीटें निर्धारित की गई है ।
- मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 22 नवंबर 2022 को , 19 नर्सिंग महाविद्यालय का शिलान्यास किया ।
- जिसमें बाड़मेर, बांसवाड़ा, कुम्हेर (भरतपुर), भीलवाड़ा, लालसोट (दौसा), धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जालौर, झुंझुनू, करौली, नागौर, नाथद्वारा (राजसमंद), प्रतापगढ़, सीकर, सिरोही, एवं टोंक के नर्सिंग महाविद्यालय शामिल है ।
- इन नए 26 नर्सिंग कॉलेजों में 67 सीटें निर्धारित की गई है ।
- इस प्रकार 1560 सीटें बढ़कर 2390 हो जाएंगी ।
- नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए प्रति कॉलेज 21 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं ।
- इन 19 कॉलेजों के निर्माण पर 400 करोड़ रुपए खर्च होंगे ।
मेडिकल कॉलेज – 12 जिलों में नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण
- राजस्थान में वर्तमान में 18 जिलों में 19 राजकीय मेडिकल कॉलेज संचालित है ।
- और 12 जिलों में एक – एक राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण प्रक्रिया में है ।
- इन 12 नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण के बाद 30 जिलों में 31 राजकीय मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे ।
- प्रतापगढ़, जालौर और राजसमंद – इन 3 जिलों में मेडिकल कॉलेज नहीं है ।
- राजस्थान में राजकीय मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीटें –
- वर्ष 2019 -20 – 650 सीटें
- वर्ष 2020 -21 – 230 सीटें
- वर्ष 2021 -22 – 100 सीटें (ESIC)
- वर्ष 2022 -23 – 400 सीटों की बढ़ोतरी की गई है।
- इन 4 वर्षों में MBBS की सीटें 1,950 से बढ़कर 3,330 हो गई है ।
- 15 नए मेडिकल कॉलेज (अलवर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, बांरा, बूंदी, टोंक, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, नागौर, सिरोही, झुंझुनू, श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़) खोलने के लिए केंद्रीय प्रवर्तित योजना के अंतर्गत प्रति मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट राशि 325 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है ।
Old Revision –
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजनाएं –
Full form ofरिप्स – राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना
रिप्स – 2019
- राज्य सरकार ने दिसंबर 2019 में राजस्थान में तीव्र स्थायी और संतुलित औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए “राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (रिप्स)” लागू की गई।
- योजना के विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के उद्योगों में नए निवेश के लिए 7 वर्षों तक एसजीएसटी का 75% पुनर्भरण विद्युत कर स्टाम्प ड्यूटी के पुनर्भरण का प्रावधान है ।
- योजना के तहत 2022 तक 12,149 प्रकरणों में पात्रता प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं ।
रिप्स – 2022
- मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत में 7 – 8 अक्टूबर 2022 को JECC सीतापुरा में “इन्वेस्ट राजस्थान“ के दौरान नई निवेश प्रोत्साहन नीति जारी की ।
- इसके तहत व्यापक स्तर पर रोजगार सृजित करने वाले उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है ।
- ऐसे उद्योगों के लिए कई तरह की सब्सिडी तथा आईजीएसटी पुर्नभरण का प्रावधान किया गया है ।
- योजना के तहत 3200 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव के 126 पात्रता प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं ।
राजस्थान निर्यात संवर्धन समन्वय परिषद –
- राजस्थान से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अक्टूबर 2019 में राजस्थान निर्यात संवर्धन समन्वय परिषद का गठन किया गया ।
मिशन निर्यातक बनो –
- देश में सर्वप्रथम निर्यात को गति देने के लिए जुलाई 2021 में “मिशन निर्यातक बनो“ शुरू किया गया ।
- मिशन के जरिए 8,511 उद्यमियों को आयात निर्यात कोड जारी करवाए जा चुके हैं ।
मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना –
- स्वरोजगार को बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए 13 दिसंबर 2019 को “मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना” लागू की गई ।
- इस योजना के तहत विनिर्माण, सेवा व्यापार क्षेत्र में नए उद्यम स्थापित करने, उद्योगों के विस्तार, आधुनिकरण और विविधीकरण के लिए वित्तीय संस्थानों के माध्यम से 10 करोड़ रूपए का ऋण उपलब्ध कराया जाता है ।
भगवान महावीर के निर्वाण उत्सव पर अहिंसा रथ प्रवर्तन समारोह का आयोजन
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भगवान महावीर जी के निर्वाण उत्सव पर “आदर्श समाज में हिंसा और घृणा का स्थान नहीं “ की पहल शुरू की ।
- श्री गहलोत ने समारोह में अहिंसा रथ को पूजा अर्चना कर तथा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
- मुख्यमंत्री ने “सुनील संजीवनी” , “अनूठा तपस्वी” और “दूसरा महावीर“ नामक पुस्तकों का विमोचन किया ।
28 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
जैसलमेर में हेलीकॉप्टर जॉयराइड सेवा का शुभारंभ
- जैसलमेर जिले में हेलिकॉप्टर जॉयराइड का शुभारंभ 27 दिसंबर 2022 को आरटीडीसी सम से विधिवत रूप से किया जाएगा ।
- राजस्थान पर्यटन विकास निगम की ओर से मरुधरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हेलीकॉप्टर जॉयराइड की शुरूआत की जा रही है ।
- जैसलमेर में अब एडवेंचर का एक नया और अनूठा अनुभव पर्यटकों को मिलेगा ।
- आरटीडीसी के चेयरमैन श्री धर्मेंद्र राठौड़ है ।
- पर्यटन राज्यमंत्री श्री मुरारी लाल मीणा है ।
- अल्पसंख्यक मामलात मंत्री श्री साले मोहम्मद है ।
- हेलीकॉप्टर जॉयराइड के लिए न्यूनतम टिकट दर ₹7000 प्रति पर्यटक है ।
- प्रतिदिन अधिकतम 40 उड़ानों के माध्यम से लगभग 200 पर्यटकों को जॉइराइड सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी ।
- हेलीकॉप्टर जॉयराइड दो स्लोट क्रमशः 5 मिनट एवं 15 मिनट के पैकेज में उपलब्ध होगी ।
विदेश में पढ़ाई करने के लिए वर्ष 2022 – 23 में अतिरिक्त बजट की स्वीकृति
- राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना के तहत विद्यार्थियों की सहायता के लिए वित्त वर्ष 2022 – 23 के लिए 65 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को स्वीकृति दी है ।
37 वीं नेशनल यूथ बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान में जीता ब्रॉन्ज मेडल
- मध्यप्रदेश के इंदौर में चल रही 37 वीं नेशनल यूथ बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान की बालक वर्ग की टीम ने केरल को 85 – 69 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता ।
- राजस्थान बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह राठौड़ है ।
- राजस्थान की टीम में अनुराग सिंह शेखावत ने – 28, अजय कुमार – 22, धनंजय जाखड़ – 17, भवानी सिंह राठौड़ – 11, और कीर्ति सिंह ने – 7 अंकों का योगदान दिया ।
- नेशनल यूथ बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान की बालिका वर्ग की टीम चौथे नंबर पर रही ।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक को एमपी के राज्यपाल ने किया सम्मानित
- मध्य प्रदेश के राज्यपाल मांगू भाई पटेल ने राजस्थान सरकार द्वारा डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन एवं लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक अरुण जोशी को “इफेक्टिव गवर्मेंट कम्युनिकेशन अवार्ड“ प्रदान किया ।
दिसंबर 2022 में सूरतगढ़ थर्मल प्लांट की दो इकाइयों से विद्युत उत्पादन शुरू
- सूरतगढ़ थर्मल प्लांट की सुपरक्रिटिकल इकाई 8 (660 मेगावाट क्षमता) में विद्युत उत्पादन 27 दिसंबर को शुरू हुआ ।
- थर्मल प्लांट की सुपरक्रिटिकल इकाई 4 (250 मेगावाट क्षमता) में विद्युत उत्पादन 26 दिसंबर को शुरू हुआ ।
राष्ट्रीय कयाकिंग कैनोइंग खेल प्रतियोगिता में उदयपुर ने जीते पदक
- भोपाल में आयोजित 33 वीं राष्ट्रीय कयाकिंग एवं कैनोइंग जूनियर तथा सब जूनियर प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने 9 कांस्य पदक व दो रजत पदक जीते हैं ।
23 दिसंबर से 1 जनवरी 2023 तक चलने वाले राष्ट्रीय अमृता हाट का शुभारंभ
- 23 दिसंबर से 1 जनवरी 2023 तक चलने वाले “राष्ट्रीय अमृता हाट“ का शुभारंभ शिल्पग्राम जवाहर कला केंद्र , जयपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने किया ।
- 9 से 12 फरवरी 2023 को जवाहर कला केंद्र जयपुर में डेल्फिक खेलों का आयोजन किया जाएगा ।
- नोट
- 15 अक्तूबर, 2021 को महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री के लिये बाज़ार उपलब्ध कराने हेतु जयपुर में जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में ‘राष्ट्रीय अमृता हाट’ का उद्घाटन किया ।
प्रसिद्ध समाज सेविका – कोटा जिले की प्रसन्ना भंडारी का निधन
- कोटा में मदर टेरेसा के नाम से प्रसिद्ध समाज सेविका “प्रसन्ना भंडारी“ का निधन 15 दिसंबर 2022 को हो गया ।
- सैकड़ों निसंतान दंपतियों की गोद को खिलखिलाता बचपन देकर उनके घरों में मासूमों की किलकारियां गुंजायमान करने वाली कोटा की जानी–मानी समाज सेविका प्रसन्ना भंडारी का निधन हो गया ।
- प्रसन्ना भंडारी करीब 80 वर्ष की थी, उनकी सेवाएं अमूल्य थी।
प्रिया सिंह को थाईलैंड में बॉडी बिल्डर्स प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल
- थाईलैंड के पटाया में आयोजित 39वीं बॉडी बिल्डर्स प्रतियोगिता में प्रिया सिंह को गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया।
- प्रिया सिंह राजस्थान की प्रथम बॉडी बिल्डर महिला हैं ।
- श्रीमती प्रिया सिंह मेघवाल का सम्बंध राजस्थान के बीकानेर जिले से है।
29 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
ओपन जिम और फिटनेस सेंटर के लिए अतिरिक्त बजट स्वीकृत
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने “स्टेट ऑफ द आर्ट जिम एंड फिटनेस सेंटर” तथा “ओपन जिम” के लिए 31.5 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट की स्वीकृति प्रदान की है ।
- राज्य बजट वर्ष 2022 – 23 में ये जिम और फिटनेस सेंटर खोलने की घोषणा की गई थी ।
- जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम और जोधपुर के बरकतुल्लाह खान क्रिकेट स्टेडियम सहित संभागीय मुख्यालयों पर जिम एंड फिटनेस सेंटर खुलेंगे ।
राजस्थान विधानसभा के सातवें अधिवेशन का सत्रावसान
- विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा के अनुसार राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने 27 दिसंबर को 15 वीं विधानसभा के सातवें अधिवेशन का सत्रावसान कर दिया है ।
माउंट आबू में शरद महोत्सव – 2022 का आयोजन
- राजस्थान के कश्मीर के रूप में प्रसिद्ध हिल स्टेशन माउंट आबू में तीन दिवसीय “शरद महोत्सव“ 29 दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक आयोजित होगा ।
राजस्थान रग्बी फुटबॉल के प्रदेशाध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा
- जयपुर में आयोजित राजस्थान रग्बी फुटबॉल संघ के प्रदेशाध्यक्ष फिर से पंडित सुरेश मिश्रा को बनाया गया ।
- वर्ष 2022 में राजस्थान के शिक्षा विभाग में रग्बी खेल को जोड़ दिया गया है ।
- रग्बी खेल में राजस्थान के चार खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन हुआ है ।
- राजस्थान के राजकुमार ने उज्बेकिस्तान में अंडर -20 इंडिया टीम की तरफ़ से रग्बी प्रतियोगिता में भाग लिया ।
- जयपुर निवासी भूमिका शुक्ला राजस्थान की पहली बालिका रग्बी खिलाड़ी है, जिसने हिंदुस्तान के लिए रजत पदक जीता।
जिफ का आयोजन – 6 से 10 जनवरी तक
- जयपुर में – जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) का आयोजन जयपुर में 6 से 10 जनवरी तक होगा ।
- जिफ – जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में पूनम गर्ग ने जीते तीन मेडल
- राजस्थान यूनिवर्सिटी में आयोजित स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में पूनम गर्ग ने 100, 200 और 800 मीटर में सिल्वर मेडल जीते हैं ।
निःशुल्क एवं रियायती यात्रा हेतु अतिरिक्त बजट 102.50 करोड़ रुपये की मंजूरी
- मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा सूची वर्गों को निगम की बसों में निःशुल्क एवं रियायती यात्रा के लिए 102.50 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट का अनुमोदन किया है।
रेलवे बॉक्सिंग टीम के कोच सागरमल धायल सम्मानित
- भोपाल में हुई छठी एलिट वुमन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लगातार 12 वीं साल भारतीय रेलवे की टीम में शानदार प्रदर्शन कर चैंपियन बनी ।
- जयपुर मंडल के चीफ ओएस (कामर्शियल) और रेलवे बॉक्सिंग टीम के कोच सागरमल धायल को सम्मानित किया गया ।
- सागरमल धायल ने रेलवे नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पिछले 12 साल में 5 गोल्ड, 3 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं ।
कांग्रेस स्थापना दिवस – 138 वां
- 28 दिसंबर 2022 को कांग्रेस ने 138 वां स्थापना दिवस मनाया ।
- कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में 28 दिसंबर 1885 को हुई थी।
एशियन विमेन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन – 23 जुलाई से
- एशियन हैंडबॉल फेडरेशन के तत्वाधान में हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया की ओर से 10 वीं एशियन विमेन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन नोएडा में 23 जुलाई से 1 अगस्त तक किया जाएगा ।
कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स के लिए ई – कंप्लेंन पोर्टल की लॉन्चिंग
- जिला प्रशासन ने कोटा में जेईई नेट की कोचिंग करने वाले स्टूडेंट्स की समस्याओं के समाधान हेतु पहली बार संपर्क पोर्टल की तरह एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली विकसित कर ई – कंप्लेंन पोर्टल बनाया है, जिसकी लॉन्चिंग तीन–चार दिन में हो जाएगी ।
IES में सचिन अग्रवाल को ऑल इंडिया 40 वीं रैंक
- इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (IES) में जयपुर शहर के सचिन अग्रवाल ने ऑल इंडिया 40 वीं रैंक हासिल की है ।
टाटा पावर का नया स्वतंत्र डायरेक्टर – राजीव महर्षि
- राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव, केंद्रीय गृह व वित्त सचिव राजीव महर्षि को टाटा पावर का नया स्वतंत्र डायरेक्टर बनाया गया है ।
- राजीव महर्षि को 2022 के पदम भूषण से सम्मानित किया गया है ।
नाथद्वारा (राजसमंद) में – अंबानी परिवार
- रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी नाना बनने की ख़ुशी में नाथद्वारा (राजसमंद) में परिवार सहित श्रीनाथजी के दर्शन करेंगे ।
मुख्य तथ्य –
- श्रीनाथजी मंदिर को ‘श्रीनाथजी की हवेली‘ (हवेली) के रूप में भी जाना जाता है।
- मंदिर का निर्माण गोस्वामी दामोदर दास बैरागी ने 1672 में करवाया था।
- श्रीनाथ जी मंदिर राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर में स्थित है।
- राजस्थान के नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा (श्रीनाथजी) की मूर्ति की ऊंचाई 351 फीट है ।
- यह एक प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थल है, और बनास नदी के किनारे बसा हुआ है ।
31 दिसंबर 2022 राजस्थान का करंट अफेयर्स
पन्नाधाय के पैनोरमा निर्माण के लिए 4 करोड़ बजट की स्वीकृति
- चित्तौड़गढ़ में मां पन्नाधाय के पैतृक स्थल पांडोली में महाबलिदानी पन्नाधाय पैनोरमा बनेगा ।
- मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पन्नाधाय के पैनोरमा निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है ।
मां पन्नाधाय के पैनोरमा का उद्देश्य –
- पैनोरमा में मां पन्नाधाय की कृतित्व, व्यक्तित्व, बलिदान, त्याग, साहस, स्वाभिमान, एवं स्वामिभक्ति को विभिन्न माध्यमों के जरिए दर्शाया जाएगा ।
राजस्थान विधानसभा का 8 वां अधिवेशन – 23 जनवरी से शुरू
- राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने 15 वीं राजस्थान विधानसभा का 8 वां अधिवेशन 23 जनवरी 2023 (सोमवार को 11:00 बजे) से शुरू करने की घोषणा की ।
- राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा है ।
खेल राज्यमंत्री श्री चांदना को “लीडर ऑफ डिकेड अवार्ड“
- खेल राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना को “विमेन इकोनामिक फोरम“ की ओर से “लीडर ऑफ डिकेड“ अवार्ड दिया गया ।
- श्री अशोक चांदना को यह पुरस्कार राजस्थान सरकार की ओर से बालिकाओं और महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के लिए दिया है ।
- 30 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में “Annual w.e.f. – 2022″ ,”ब्रिज द गैप एजेंडा फाॅर जी -20″ कार्यक्रम के दौरान यह सम्मान दिया गया ।
- Full Form of WEF – Women Economic Forum
- WEF – विश्व स्तर पर महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए कार्यरत है ।
- नई दिल्ली में Annual WEF -2022 , ब्रिज द गैप एजेंडा फाॅर जी -20 का आयोजन 27 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 तक हुआ ।
राजस्थान में ई – फाइलिंग सिस्टम की शुरुआत
- राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा के आदेशानुसार ई – फाइलिंग का नया सिस्टम 1 जनवरी 2023 से शुरू किया जाएगा ।
- और अन्य सरकारी विभागों में भी 30 जनवरी तक ई – फाइलिंग का सिस्टम शुरू हो जाएगा।
बैडमिंटन खिलाड़ी राखी रणवा को बेस्ट अपकमिंग प्लेयर अवार्ड
- राजस्थान की महिला टीम की सीनियर खिलाड़ी राखी रणवा को 68 वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में “बेस्ट अपकमिंग प्लेयर द ईयर” चुना गया ।
- 68 वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता केरल में 24 से 28 दिसंबर तक आयोजित हुई ।
- राखी रणवा ने लगातार तीसरे साल यह अवार्ड जीता है ।
मुख्यमंत्री ने किया “इबारत एक महफिल” पुस्तक का विमोचन
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 30 दिसंबर 2022 को मरहूम मोहम्मद जमाल आरिफ द्वारा लिखित पुस्तक “इबारत एक महफिल“ का विमोचन किया ।
- मरहूम मोहम्मद जमाल आरिफ , अजमेर के पूर्व अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मरहूम मोहम्मद उस्मान आरिफ के सुपुत्र है ।
वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता में – राजस्थान यूनिवर्सिटी चैंपियन
- राजस्थान यूनिवर्सिटी (जयपुर) में सुपर लीग चरण के अपने अंतिम मैच में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (बीकानेर) को हराकर स्वर्ण पदक जीता ।
- महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की टीम दूसरे स्थान पर रही और रजत पदक जीता ।
- जीआरएन विश्वविद्यालय (उदयपुर) ने आरटीएम विश्वविद्यालय (नागपुर) को हराकर कांस्य पदक जीता ।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की माताजी श्रीमती हीराबेन जी का निधन
- वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की माताजी “श्रीमती हीराबेन जी“ का निधन 30 दिसंबर 2022 को हो गया ।
उपरोक्त पोस्ट में December Month 2022 Month Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है | इसके अतिरिक्त कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है –
Important Links
Rajasthan Daily Current Affairs
Science More Important Topics you can click here
Hindi More Important Topics you can read here
Rajasthan GK More Important Topics click here
Psychology More Important Topics you can read here
Complete December month 2022 Current Affairs
December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi, December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi, December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi, December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi, December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi, December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi, December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi, December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi, December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi.
And December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi, December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi, December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi, December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi, December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi, December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi, December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi.
Or December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi, December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi, December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi, December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi, December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi, December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi, December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi,December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi, December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi, December Month 2022 Rajasthan Current Affairs pdf in Hindi
