धातुओं के रासायनिक गुणधर्म | Chemical Properties of Metals

Chemical Properties of Metals

इस पोस्ट में विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक धातुओं के रासायनिक गुणधर्म | Chemical Properties of Metalsके बारे में जानकारी दी गयी है | धातु, धातुओं के रासायनिक गुणधर्म, उभयधर्मी ऑक्साइड ,धातुओं के साथ ऑक्सीजन की अभिक्रिया, धातुओं की जल के साथ अभिक्रिया, धातुओं की अम्लों के साथ अभिक्रिया व एनोडीकरण आदि कक्षा 10 वी की परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक है | यह टॉपिक कक्षा 10 वी साइंस का chapter – 3 “धातु और अधातु” से लिया गया है |

धातुओं का दहन (Combustion of Metals)

धातु + ऑक्सीजन → धातु ऑक्साइड

4Na + O2 → 2Na2O

4K + O2 → 2K2O

2Zn + O2 → 2ZnO

2Mg + O2 → 2MgO

धातु ऑक्साइड + जल → धातु हाइड्रोक्साइड

Na2O + H2O → 2NaOH

K2O + H2O → 2KOH

Note – वे धातु हाइड्रोक्साइड जो जल में घुलनशील होते हैं उन्हें क्षार कहते हैं |

उदाहरण – सोडियम हाइड्रोक्साइड (NaOH), पोटेशियम हाइड्रोक्साइड (KOH), कैलशियम हाइड्रोक्साइड {Ca(OH)2 }

उभयधर्मी ऑक्साइड (Aphoteric Oxide)

वे धातु ऑक्साइड जो अम्ल व क्षारक के के साथ अभिक्रिया करके लवण + जल प्रदान करते है उन धातु ऑक्साइडों को उभयधर्मी ऑक्साइड कहते है |

Example –

एल्यूमीनियम ऑक्साइड (Al2O3)

जिंक ऑक्साइड (ZnO)

Al2O3 + 6HCl → 2AlCl3 + 3H2o

Al2O3 + 2NaOH → 2NaAlo2 + H2o

अतः धातु ऑक्साइड क्षारीय प्रकृति के होते हैं |

धातुओं के साथ ऑक्सीजन की अभिक्रिया

  • पोटेशियम तथा सोडियम जेसी धातुएं इतनी तेजी से अभिक्रिया करती है | कि खुले रखने पर आग पकड़ लेती है | इसलिए इन्हें सुरक्षित रखने तथा आकस्मिक आग को रोकने के लिए केरोसिन के तेल में डुबोकर रखा जाता है |
  • सामान्य ताप पर मैग्नीशियम, एल्युमीनियम, जिंक, लैड आदि जैसी धातुओं की सतह पर ऑक्साइड की पतली परत चढ़ जाती है | ऑक्साइड की यह परत धातु को पुनः ऑक्सीकरण से सुरक्षित रखती है | गर्म करने पर आयरन का दहन तो नहीं होता है लेकिन जब बर्नर की ज्वाला में लोहे चूर्ण डालते हैं तो वह तेजी से जलने लगता है , कॉपर का दहन तो नहीं होता लेकिन गरम धातु पर कॉपर ऑक्साइड की काले रंग की परत चढ़ जाती है |
  • सिल्वर एंड गोल्ड अत्यंत अधिक ताप पर भी ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया नहीं करते हैं |
See also  अम्ल क्षारक व इनके गुणधर्म | Acid Bases and Their Properties

एनोडीकरण (Anodization)

  • एनोडीकरण एल्युमीनियम पर मोटी ऑक्साइड की परत बनाने की प्रक्रिया है |
  • वायु के संपर्क में आने पर एल्युमीनियम पर ऑक्साइड की पतली परत का निर्माण होता है |
  • एल्युमीनियम ऑक्साइड की परत इसे संक्षारण से बचाती है | इस परत को मोटा करके इसे संक्षारण से अधिक सुरक्षित किया जा सकता है |
  • एनोडीकरण के लिए एल्युमीनियम की एक वस्तु को एनोड बनाकर तनु सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ इस का विद्युत अपघटन किया जाता है |
  • एनोड पर उत्सर्जित ऑक्सीजन गैस एलुमिनियम के साथ अभिक्रिया करके ऑक्साइड की मोटी परत बनाती है |
  • इस ऑक्साइड की परत को आसानी से रंग कर एलुमिनियम की आकर्षण वस्तुएं बनाई जा सकती है |
  • एलुमिनियम पर मोटी ऑक्साइड की परत एलुमिनियम को संक्षारित होने से या जंग लगने से बचाती है उसे एनोडीकरण कहते हैं |

धातुओं की जल के साथ अभिक्रिया

धातु + जल → धातु ऑक्साइड

धातु ऑक्साइड + जल → धातु हाइड्रोक्साइड

धातुओं की ठंडे जल के साथ अभिक्रिया –

Reaction –

2Na + 2H2O → 2NaOH + H2

2K + 2H2O → 2KOH + H2

  • जब सोडियम और पोटेशियम को जल के अंदर डाला जाता है तो यह जल से अभिक्रिया करके क्षारक व हाइड्रोजन गैस का निर्माण करती हैं | साथ में इस अभिक्रिया में ऊर्जा निकलती है |
  • इस कारण इस अभिक्रिया में उत्पन्न होने वाली हाइड्रोजन गैस प्रज्वलित होते हुए दिखाई देती है | इसलिए इस अभिक्रिया में यह महसूस होता है कि सोडियम और पोटेशियम जल के साथ अभिक्रिया करके आग पकड़ लेती है |

धातुओं की गर्म जल के साथ अभिक्रिया –

Reaction –

Ca + 2H2O → Ca(OH)2 + H2

Mg + 2H2O → Mg(OH)2 + H2

  • कैल्शियम व मैग्नीशियम शीतल जल के साथ अभिक्रिया नहीं करता है , परंतु गर्म जल के साथ अभिक्रिया करके कैल्शियम हाइड्रोक्साइड व मैग्निशियम हाइड्रोक्साइड + H2 गैस उत्पन्न करता है |
  • इन सभी अभिक्रियाओं में उत्पन्न हाइड्रोजन गैस (जल के बुलबुले) इन धातुओं के साथ चिपक कर जल की सतह पर तैरने में सहयोग करते हैं |
See also  अधातु और अधातुओं के भौतिक गुणधर्म | Non Metal and Physical Properties of Non Metals

धातुओं की भाप के साथ अभिक्रिया –

Reaction –

2Al + 3H2O → Al2O3 + 3H2

3Fe + 4H2O → Fe3O4 + 4H2

Zn + H2O → ZnO + H2

  • एल्युमीनियम (Al), जिंक (Zn), आयरन (Fe) जैसी धातुएं न तो ठंडे जल और ना ही गर्म जल के साथ अभिक्रिया करती है , परंतु भाप के साथ अभिक्रिया करके धातु ऑक्साइड व हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करती हैं |
  • कॉपर (Cu), सिल्वर (Ag), लैड (Pb), ओरम (Au) जेसी धातुएं किसी भी प्रकार के जल के साथ अभिक्रिया नहीं करती है | ये मुक्त अवस्था में पाई जाती है |

धातुओं की अम्लों के साथ अभिक्रिया

धातु + अम्ल → लवण + H2

Mg + H2So4 → MgSo4 + H2

Ca + H2So4 → CaSo4 + H2

4Al+ HCl → 2Al2Cl3 + 3H2

Fe + H2So4 → FeSo4 + H2

Zn + H2So4 → ZnSo4 + H2

बुलबुले बनने की दर के आधार पर धातुओं की क्रियाशीलता का क्रम –

कैल्शियम > मैग्नीशियम > आयरन > जिंक

Ca > Mg > Fe > Zn

एक्वारेजिया (अम्लराज)

तीन भाग हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) और एक भाग नाइट्रिक अम्ल (HNO3) मिलकर एक्वारेजिया का निर्माण करते हैं | उदाहरण – सोने (Au) को ग्लाने में |

उपरोक्त पोस्ट में धातुओं के रासायनिक गुणधर्म | Chemical Properties of Metals के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है | इसके अतिरिक्त अगर आप विज्ञान के और भी अध्यायों का अध्यन करना चाहे तो आप हमारी वेबसाइट पर कर सकते है कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है |

FAQs

Question 1. उभयधर्मी ऑक्साइड किसे कहते है ?

Answer – वे धातु ऑक्साइड जो अम्ल व क्षारक के के साथ अभिक्रिया करके लवण + जल प्रदान करते है उन धातु ऑक्साइडों को उभयधर्मी ऑक्साइड कहते है |

Question 2. धातु किसे कहते हैं ?

See also  पर्यावरण प्रदूषण व प्रदूषण के कारण प्रभाव और उपाय

Answer – वे तत्व या परमाणु जो इलेक्ट्रॉन त्याग कर धनायन बनाते हैं धातु कहलाते हैं |

Question 3. एनोडीकरण किसे कहते है ?

Answer – एलुमिनियम पर मोटी ऑक्साइड की परत एलुमिनियम को संक्षारित होने से या जंग लगने से बचाती है उसे एनोडीकरण कहते हैं |

Question 4. कौनसी धातुएँ ठंडे जल के साथ अभिक्रिया करती है ?

Answer – सोडियम (Na) और पोटेशियम (K)

Question 5. कौनसी धातुएँ गर्म जल के साथ अभिक्रिया करती है ?

Answer – कैल्शियम (Ca) व मैग्नीशियम (Mg)

Question 6. कौनसी धातुएँ भाप के साथ अभिक्रिया करती है ?

Answer – एल्युमीनियम (Al), जिंक (Zn), आयरन (Fe)

Question 7. एक्वारेजिया का निर्माण कैसे होता है ?

Answer – तीन भाग हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) और एक भाग नाइट्रिक अम्ल (HNO3) मिलकर एक्वारेजिया का निर्माण करते हैं |

Other Topic Important Links

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

Leave a Comment

Scroll to Top