कार्बन व हाइड्रोकार्बन | Carbon and Hydrocarbons

कार्बन व हाइड्रोकार्बन

इस पोस्ट में विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक कार्बन व हाइड्रोकार्बन | Carbon and Hydrocarbons के बारे में जानकारी दी गयी है | कार्बन, कार्बन के गुणधर्म, योगिक व हाइड्रोकार्बन आदि कक्षा 10 वी की परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक है | यह टॉपिक कक्षा 10 वी साइंस का chapter – 4 “कार्बन एंव उसके यौगिक ” से लिया गया है |

कार्बन (Carbon)

Defination of Carbon – कार्बन एक रसायनिक तत्व है, जिसका परमाणु क्रमांक 6 होता है तथा प्रतीक “C” होता है |

कार्बन के गुणधर्म (Properties of Carbon)

1. कार्बन का प्रतीक – 6C12

Z = परमाणु क्रमांक , प्रोटोन संख्या = 6

A = द्रव्यमान संख्या = 12

N = न्यूट्रॉन की संख्या = A-Z = 12 – 6 = 6

2. कार्बन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास – 1s2, 2s2, 2p2

3. कार्बन में श्रंखलन की प्रवृत्ति पाई जाती है | तथा एक कार्बन दूसरे कार्बन से तथा दूसरा कार्बन तीसरे कार्बन से, तीसरा कार्बन चौथे कार्बन से इसी क्रम में जुड़े होते हैं, इसे श्रंखलन की प्रवृत्ति कहते है |

4. कार्बन चतुर्थ सयोजी अर्थात कार्बन की संयोजकता चार होती है |

5. कार्बन की संयोजकता के मध्य 109° 23″ का कोण पाया जाता है |

6. कार्बन कार्बन के मध्य एकल बंध, द्विबंध व त्रिबंध पाए जाते हैं |

7. कार्बन की मात्रा –

  1. भूपर्पटी में कार्बन की मात्रा – 0.02 %
  2. वायुमंडल में कार्बन की मात्रा – 0.03 %

योगिक (Compound)

Defination of Compound – दो या दो से अधिक तत्व, पदार्थ या परमाणु मिलकर योगिक का निर्माण करते है |

See also  10th Science Chapter 4 कार्बन एंव उसके यौगिक Notes in Hindi

योगिक दो प्रकार के होते हैं –

(i) सम योगिक –

Example – H2, Cl2, F2, O2, N2

(ii) विषम योगिक –

Example – Co2, CO, HCl, NaCl

हाइड्रोकार्बन (Hydrocarbons)

Defination of Hydrocarbons – हाइड्रोजन व कार्बन से मिलकर बने योगिक को हाइड्रोकार्बन कहते हैं |

हाइड्रोकार्बन दो प्रकार के होते हैं –

1. अचक्रीय हाइड्रोकार्बन

2. चक्रीय हाइड्रोकार्बन

1. अचक्रीय हाइड्रोकार्बन (Acyclic Hydrocarbons)

Defination of Acyclic Hydrocarbons – वे हाइड्रोकार्बन जिसमें कार्बन परमाणु एक सीधी श्रृंखला के रूप में जुड़े होते हैं | इनमें प्रथम कार्बन अंतिम कार्बन से जुड़ा हुआ नहीं होता है, वह अचक्रीय हाइड्रोकार्बन कहलाता है |

Example – मेथेन, एथीन, प्रोपाइन

अचक्रिय हाइड्रोकार्बन दो प्रकार के होते हैं –

(i) संतृप्त हाइड्रोकार्बन

(ii) असंतृप्त हाइड्रोकार्बन

(i) संतृप्त हाइड्रोकार्बन (Saturated Hydrocarbons)

Defination of Saturated Hydrocarbons – वे अचक्रीय हाइड्रोकार्बन जिनके कार्बन परमाणुओं के मध्य एकल बंध पाया जाता है, वह संतृप्त हाइड्रोकार्बन कहलाते हैं |

उदाहरण –

एल्केन श्रेणी – एथेन, मेथेन

(ii) असंतृप्त हाइड्रोकार्बन (Unsaturated Hydrocarbons)

Defination of Unsaturated Hydrocarbons – वे अचक्रीय हाइड्रोकार्बन जिनके कार्बन परमाणुओं के मध्य द्विबंध व त्रिबंध पाए जाते हैं, उसे असंतृप्त हाइड्रोकार्बन कहते हैं |

उदाहरण –

एल्कीन श्रेणी – प्रोपीन, ब्यूटीन

एल्काइन श्रेणी – प्रोपाईन, ब्यूटाइन

2. चक्रीय हाइड्रोकार्बन (Cyclic Hydrocarbons)

Defination of Cyclic Hydrocarbons – वे हाइड्रोकार्बन जिनमें कार्बन परमाणु चक्र के रूप में जुड़े होते हैं | इसमें प्रथम व अंतिम परमाणु आपस में जुड़े होते हैं, उसे चक्रीय हाइड्रोकार्बन कहते हैं |

उदाहरण – बेंजीन, फिनोल, साइक्लोपेंटेन, साइक्लोप्रोपेन, साइक्लोहेक्सेन

चक्रीय हाइड्रोकार्बन दो प्रकार के होते हैं –

(i) विषम चक्रीय हाइड्रोकार्बन (ii) सम चक्रीय हाइड्रोकार्बन

See also  प्रकाश के स्त्रोत और प्रकाश के सामान्य गुण

(i) विषम चक्रीय हाइड्रोकार्बन –

Example – प्यूरीन, पीरिडिन, थायगीन

(ii) सम चक्रीय हाइड्रोकार्बन –

यह दो प्रकार के होते है

  1. एरोमेटिक – बेंजीन, फिनोल
  2. एलिसाइक्लिक – साइक्लोप्रोपीन, साइक्लोब्यूटेन, साइक्लोहेक्सेन

उपरोक्त पोस्ट में कार्बन व हाइड्रोकार्बन | Carbon and Hydrocarbons के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है | इसके अतिरिक्त अगर आप विज्ञान के और भी अध्यायों का अध्यन करना चाहे तो आप हमारी वेबसाइट पर कर सकते है | कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है |

Important FAQs

Question 1. कार्बन का परमाणु क्रमांक कितना होता है ?

Answer – 6

Question 2. कार्बन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास क्या होता है ?

Answer – 1s2, 2s2, 2p2

Question 3. कार्बन की संयोजकता कितनी होती है ?

Answer – 4

Question 4. कार्बन की संयोजकता के मध्य कितने डिग्री का कोण पाया जाता है ?

Answer – 109°28″

Question 5. वायुमंडल में कार्बन की मात्रा कितनी होती है ?

Answer – 0.03%

Question 6. कार्बन परमाणु में न्यूट्रॉन की संख्या कितनी होती है ?

Answer – 6

Question 7. भूपर्पटी में कार्बन की मात्रा कितनी होती है ?

Answer – 0.02 %

Question 8. कार्बन किसे कहते हैं ?

Answer – कार्बन एक रसायनिक तत्व है, जिसका परमाणु क्रमांक 6 होता है तथा प्रतीक “C” होता है |

Question 9. श्रंखलन की प्रवृत्ति कौन से तत्व में पाई जाती है ?

Answer – कार्बन

Question 10. कार्बन परमाणु में प्रोटोन की संख्या कितनी होती है ?

Answer – 6

Question 11. योगीक किसे कहते हैं ?

Answer – दो या दो से अधिक तत्व, पदार्थ या परमाणु मिलकर योगिक का निर्माण करते है |

Question 12. कार्बन परमाणु की द्रव्यमान संख्या कितनी होती है ?

See also  प्रभावी नाभिकीय आवेश | Effective Nuclear Charge

Answer – 12

Question 13. हाइड्रोकार्बन किसे कहते हैं ?

Answer – हाइड्रोजन व कार्बन से मिलकर बने योगिक को हाइड्रोकार्बन कहते हैं |

Other Topic Important Links

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

Leave a Comment

Scroll to Top