मानव में वहन | Carried in Human

Carried in Human

नमस्कार दोस्तों ! आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आये है विज्ञान का महत्वपूर्ण टॉपिक मानव में वहन | Carried in Human.

Carried in Human (मानव में वहन) के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी है | मानव में वहन का (Carried in Human), प्लाज्मा (Plasma) , लाल रुधिर कणिकाएं (Red Blood Cells), हृदय (Heart), धमनी (Artery), शिराएं (Veins), प्लेटलेट्स (Platelets) व लसीका (Lymph) आदि कक्षा 10 वी की परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक है | यह टॉपिक कक्षा 10 वी साइंस की Bookका Chapter Number – 6 “जैव प्रक्रम” से लिया गया है |

मानव में वहन का (Carried in Human)

  • मनुष्य के शरीर में वहन का कार्य रुधिर करता है |
  • रुधिर ऑक्सीजन तथा अन्य पदार्थों का हमारे शरीर में परिसंचरण करता है |
  • रुधिर एक तरल संयोजी उत्तक है |

प्लाज्मा (Plasma)

  • रुधिर में एक तरल माध्यम होता है, जिसे प्लाज्मा कहते हैं |
  • प्लाज्मा में कोशिकाएं निलंबित होती है |
  • प्लाज्मा भोजन, कार्बन डाइऑक्साइड तथा नाइट्रोजन युक्त भोज्य पदार्थ का विलिन रूप में वहन करता है |

लाल रुधिर कणिकाएं (Red Blood Cells)

  • ऑक्सीजन का वहन लाल रुधिर कणिकाएं करती है |
  • बहुत से अन्य पदार्थ जैसे लवण का वहन भी रुधिर के द्वारा ही होता है |

हृदय (Heart)

  • शरीर के सभी अंगों तक रुधिर को बिना किसी गतिरोध के अंगों तक पहुंचाने का कार्य मनुष्य के हृदय द्वारा होता है |
  • मानव शरीर में वहन का कार्य रुधिर वाहिकाओं या रुधिर नलिकाओं द्वारा भी होता है |
See also  Chapter 2 अम्ल क्षारक लवण Notes in Hindi Class 10th

धमनी (Artery)

  • धमनी वे रुधिर वाहिकाएं है, जो रुधिर को हृदय से शरीर के विभिन्न अंगों तक ले जाती है |
  • धमनी की भित्ति मोटी तथा लचीली होती है |

शिराएं (Veins)

  • शिराएं वे रुधिर वाहिकाएं है, जो शरीर के विभिन्न अंगों से रुधिर इकट्ठा करके वापस हृदय में लाती है |
  • शिराओं में मोटी भित्ति की आवश्यकता नहीं होती है |

प्लेटलेट्स (Platelets)

  • प्लेटलेट्स का कार्य कोशिकाओं की मरम्मत करना या चोट लगने पर रक्त का थक्का बनाना होता है |

लसीका (Lymph)

  • लसीका एक अन्य प्रकार का द्रव है जो वहन में भी सहायता करता है |
  • लसिका को तरल उत्तक भी कहते हैं |
  • कोशिकाओं की भित्ति में उपस्थित छिद्रों द्वारा कुछ प्लाज्मा प्रोटीन तथा रुधिर कोशिकाएं बाहर निकलकर उत्तक के अंतरकोशिकीय अवकाश में आ जाती है, तथा तरल उत्तक या लसिका का निर्माण करते हैं |

FAQs

Question 1. लसीका किसे कहते है ?

Answer – लसीका एक प्रकार का द्रव है, जो वहन में सहायता करता है |

Question 2. धमनी किसे कहते है ?

Answer – धमनी वे रुधिर वाहिकाएं है, जो रुधिर को हृदय से शरीर के विभिन्न अंगों तक ले जाती है | धमनी की भित्ति मोटी तथा लचीली होती है |

Question 3. शिराओं का क्या कार्य है ?

Answer – शिराएं वे रुधिर वाहिकाएं है, जो शरीर के विभिन्न अंगों से रुधिर इकट्ठा करके वापस हृदय में लाती है | शिराओं में मोटी भित्ति की आवश्यकता नहीं होती है |

Question 4. प्लाज्मा किसे कहते है ?

Answer – रुधिर में एक तरल माध्यम होता है, जिसे प्लाज्मा कहते हैं |

Question 5. प्लेटलेट्स का क्या कार्य है ?

See also  रक्तदाब | Blood Pressure

Answer – प्लेटलेट्स का कार्य कोशिकाओं की मरम्मत करना या चोट लगने पर रक्त का थक्का बनाना होता है |

Question 6. मनुष्य के शरीर में वहन का कार्य कौन करता है ?

Answer – रुधिर

Question 7. प्लाज्मा का क्या कार्य है ?

Answer – प्लाज्मा भोजन, कार्बन डाइऑक्साइड तथा नाइट्रोजन युक्त भोज्य पदार्थ का विलिन रूप में वहन करता है |

Question 8. लाल रुधिर कणिकाएं क्या करती है ?

Answer – ऑक्सीजन का वहन लाल रुधिर कणिकाएं करती है |

उपरोक्त पोस्ट में मानव में वहन | Carried in Human के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है | इसके अतिरिक्त अगर आप विज्ञान के और भी अध्यायों का अध्यन करना चाहे तो आप हमारी वेबसाइट पर कर सकते है | कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है |

Other Topic Important Links

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

Leave a Comment

Scroll to Top