कार्बनिक यौगिकों के रासायनिक गुणधर्म | Chemical Properties of Organic Compounds

कार्बनिक यौगिकों के रासायनिक गुणधर्म

इस पोस्ट में विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक कार्बनिक यौगिकों के रासायनिक गुणधर्म | Chemical Properties of Organic Compounds के बारे में जानकारी दी गयी है | कार्बनिक यौगिकों के रासायनिक गुणधर्म, दहन,ऑक्सीकारक, संकलन अभिक्रिया व प्रतिस्थापन अभिक्रिया आदि कक्षा 10 वी की परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक है | यह टॉपिक कक्षा 10 वी साइंस का chapter – 4 “कार्बन एंव उसके यौगिक ” से लिया गया है |

दहन (Combustion)

कार्बन अपने सभी रूपों में ऑक्सीजन के साथ क्रिया करके ऊष्मा एवं प्रकाश के साथ कार्बन डाइऑक्साइड गैस देता है |

C + O2 → Co2

ऑक्सीकारक (Oxidising Agent)

कुछ पदार्थों में अन्य पदार्थों को ऑक्सीजन देने की क्षमता होती है, इन पदार्थों को ऑक्सीकारक कहा जाता है |

जलते हुए पदार्थ ज्वाला उत्पन्न करते हैं क्यों ?

  • एक मोमबत्ती या गैस स्टोव की एलपीजी जलते समय ज्वाला उत्पन्न करती है |
  • यद्यपि आप देखेंगे कि अंगीठी में जलने वाला कोयला या तारकोल कभी–कभी लाल रंग के समान उज्जवल होता है |
  • तथा बिना ज्वाला के उष्मा देता है , ऐसा इसलिए होता है क्योंकि केवल गैसीय पदार्थों के जलने पर ही ज्वाला उत्पन्न होती है |
  • लकड़ी या तारकोल जलाने पर उपस्थित वाष्पशील पदार्थ व वाष्पीकृत हो जाते हैं |
  • तथा आरंभ में ज्वाला के साथ जलते हैं |
  • गैसीय पदार्थों के परमाणुओं को ताप देने पर एक दीप्त ज्वाला दिखाई देती है तथा उज्जवल होना प्रारंभ करती है |
  • प्रत्येक तत्व के द्वारा उत्पन्न रंग उस तत्व का अभिलाक्षणिक गुण होता है |
  • गैस स्टोव की ज्वाला में तांबे के तार को जलाने का प्रयास कीजिए |
  • इसके रंग का परीक्षण कीजिए आपने देखा होगा कि अपूर्ण दहन से कजल उत्पन्न होता है, जो कार्बन होता है |
  • इसके आधार पर आप मोमबत्ती को पीले रंग की ज्वाला का कारण बताएंगे |
See also  पादपों में हार्मोन | Hormones in Plants

संकलन अभिक्रिया

निकेल व प्लेडीयम उत्प्रेरक की उपस्थिति में तेल में हाइड्रोजन गैस प्रवाहित करने पर तेल, वनस्पति घी में रूपांतरित हो जाता है |

अर्थात असंतृप्त हाइड्रोकार्बन का संतृप्त हाइड्रोकार्बन में बदलना हाइड्रोजनीकरण या संकलन अभिक्रिया कहलाती है |

Reaction –

CR2 – CR2 + H2 → (Ni / Pd ) → CHR2 – CHR2

प्रतिस्थापन अभिक्रिया

संतृप्त हाइड्रोकार्बन अत्यधिक अनभिकृत होते है | सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में अति तीव्र अभिक्रिया में क्लोरीन एक–एक करके हाइड्रोजन के परमाणुओं का प्रतिस्थापन करती है, उसे प्रतिस्थापन अभिक्रिया कहते है |

सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में मेथेन और क्लोरीन की अभिक्रिया होने पर –  क्लोरो मेथेन , हाइड्रोक्लोरिक अम्ल प्राप्त होते हैं।

Reaction –

CH4 + Cl2 → CH3Cl + HCl

FAQs

Question 1. संकलन अभिक्रिया किसे कहते है ?

Answer – निकेल व प्लेडीयम उत्प्रेरक की उपस्थिति में तेल में हाइड्रोजन गैस प्रवाहित करने पर तेल, वनस्पति घी में रूपांतरित हो जाता है |

अर्थात असंतृप्त हाइड्रोकार्बन का संतृप्त हाइड्रोकार्बन में बदलना हाइड्रोजनीकरण या संकलन अभिक्रिया कहलाती है |

Question 2. प्रतिस्थापन अभिक्रिया किसे कहते है ?

Answer – संतृप्त हाइड्रोकार्बन अत्यधिक अनभिकृत होते है | सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में अति तीव्र अभिक्रिया में क्लोरीन एक–एक करके हाइड्रोजन के परमाणुओं का प्रतिस्थापन करती है, उसे प्रतिस्थापन अभिक्रिया कहते है |

Question 3. ऑक्सीकारक किसे कहते है ?

Answer – कुछ पदार्थों में अन्य पदार्थों को ऑक्सीजन देने की क्षमता होती है, इन पदार्थों को ऑक्सीकारक कहा जाता है |

Question 4. दहन किसे कहते है ?

Answer – कार्बन अपने सभी रूपों में ऑक्सीजन के साथ क्रिया करके ऊष्मा एवं प्रकाश के साथ कार्बन डाइऑक्साइड गैस देता है | कार्बन का दहन कहलाता है |

See also  आयनन विभव | Ionization Potential

Question 5. तेल में कौनसी गैस को प्रवाहित करने पर तेल, वनस्पति घी में रूपांतरित हो जाता है ?

Answer – हाइड्रोजन गैस

उपरोक्त पोस्ट में कार्बनिक यौगिकों के रासायनिक गुणधर्म के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है | इसके अतिरिक्त अगर आप विज्ञान के और भी अध्यायों का अध्यन करना चाहे तो आप हमारी वेबसाइट पर कर सकते है | कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है |

afterward read कार्बनिक यौगिकों के रासायनिक गुणधर्म | Chemical Properties of Organic Compounds post you can read bellow important Notes

Other Topic Important Links

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

 

Leave a Comment

Scroll to Top