मेंडेलीफ का आवर्त नियम | Mendeleevs Periodic Law

Mendeleevs Periodic Law

इस पोस्ट में विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक मेंडेलीफ का आवर्त नियम | Mendeleevs Periodic Law के बारे में जानकारी दी गयी है | मेंडेलीफ की आवर्त सारणी, मेंडेलीफ का आवर्त नियम, मेंडेलीफ की आवर्त सारणी की कमियां व मेंडेलीफ की आवर्त सारणी में उपयोगिता कक्षा 10 वी की परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक है | यह टॉपिक कक्षा 10th के साइंस के Chapter – 5 “तत्वों का आवर्त वर्गीकरण” से लिया गया है |

मेंडेलीफ की आवर्त सारणी

  • मेंडेलीफ की आवर्त सारणी की मे 9 ऊर्ध्वाधर स्तंभ थे जिन्हें वर्ग कहा गया |
  • इन्हें रोमन संख्या के अनुसार अंक दिए गए तथा लास्ट वर्ग शून्य वर्ग होगा |
  • 1 से 7 तक के वर्ग A एवं B दो वर्गों में विभाजित हुए |
  • आठवें वर्ग को तीन उपवर्गों में बांटा गया है |
  • इसके 3 – 3 के समूह मे नौ तत्व रखे गए |
  • इस सारणी में 7 से क्षैतिज पंक्तियां थी, जिन्हें आवर्त कहा गया |
  • किसी तत्व की वर्ग संख्या उसकी संयोजकता के बराबर एवं आवर्त संख्या के संयोजी कोश के मुख्य क्वांटम संख्या के बराबर थी |
  • इस सारणी के तत्वों को परमाणु भार के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया जाता है |

मेंडेलीफ का आवर्त नियम

“इस नियम के अनुसार तत्वों के भौतिक व रासायनिक गुण उनके परमाणु भार के आवर्ती फलन होती हैं” यही मेंडलीफ का आवर्त नियम है |

मेंडेलीफ की आवर्त सारणी की कमियां

1. परमाणु भार के बढ़ते क्रम का उल्लंघन –

See also  10th Science Chapter 5 Notes in Hindi

(i) Ar39.9 → K39.1

   अमीर     खान (Trick)

(ii) Te127.6 → I126.9

    तेरी        इच्छा (Trick)

(iii) Th232 → Pa231

     ठंडी      पेप्सी की (Trick)

(iv) Co58.9 → Ni58.7

      क्यों       नहीं (Trick)

2. हाइड्रोजन की स्थिति अस्पष्ट थी |

3. समस्थानिक को स्थान नहीं दिया गया |

4. लैंथेनाइड व एक्टिनाइड श्रेणी को स्थान नहीं दिया गया |

मेंडेलीफ की आवर्त सारणी में उपयोगिता

1. परमाणु भारों के संशोधन में –

परमाणु भार = संयोजकता xतुल्यांकी भार

                 संयोजकता तुल्यांकी भार

पहले – (13.5) Be → 3 x 4.5

बाद में – (9) Be → 2 x 4.5

2. परमाणु भार के सही निर्धारण में –

U     Be      I      Au   Pt

यूं बेईमान इंसान और पीट (Trick)

3. नए तत्वों की खोज का निर्धारण –

मेंडेलीफ ने अपनी आवर्त सारणी में कुछ तत्वों के लिए रिक्त स्थान जोड़ें और कहा कि उनकी खोज अभी शेष है |

Ga   Se   Ge   Tc

गंगा से जमुना तक (Trick)

FAQs

Question 1. मेंडेलीफ का आवर्त नियम क्या है ?

Answer – मेंडेलीफ के अनुसार तत्वों के भौतिक व रासायनिक गुण उनके परमाणु भार के आवर्ती फलन होती हैं, यही मेंडेलीफ का आवर्त नियम है |

Question 2. वर्ग किसे कहते है ?

Answer – मेंडेलीफ की आवर्त सारणी की मे 9 ऊर्ध्वाधर स्तंभ थे, जिन्हें वर्ग कहा गया |

Question 3. आवर्त किसे कहते है ?

Answer – मेंडेलीफ की आवर्त सारणी में 7 से क्षैतिज पंक्तियां थी, जिन्हें आवर्त कहा गया |

Question 4. मेंडेलीफ की आवर्त सारणी के अनुसार आठवें वर्ग को कितने उपवर्गों में बांटा गया है ?

See also  NCERT 10th साइंस चेप्टर वाइज नोट्स हिंदी में | NCERT 10th Science Chapter wise Notes in Hindi

Answer – तीन उपवर्गों में

उपरोक्त पोस्ट में मेंडेलीफ का आवर्त नियम | Mendeleevs Periodic Law के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है | इसके अतिरिक्त अगर आप विज्ञान के और भी अध्यायों का अध्यन करना चाहे तो आप हमारी वेबसाइट पर कर सकते है | कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है |

Other Topic Important Links

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

Leave a Comment

Scroll to Top