संश्लेषित रेशे | Synthetic Fibers

Synthetic Fibers

इस पोस्ट में विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक संश्लेषित रेशे | Synthetic Fibers के बारे में जानकारी दी गयी है | संश्लेषित रेशे, संश्लेषित रेशों के प्रकार, रेयॉन, नायलॉन, पॉलिएस्टर और ऐक्रिलिक रेशा व संश्लेषित रेशों के गुणधर्म आदि प्रतियोगी परीक्षाओ में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक है |

संश्लेषित रेशे | Synthetic Fibers

Defination of Synthetic Fibers – मनुष्य द्वारा बनाये गए कृत्रिम रेशे, संश्लेषित रेशे या मानव निर्मित रेशे कहलाते हैं |

अथवा

प्राकृतिक रेशों के स्थान पर प्रयोग होने वाले कृत्रिम रेशे संश्लेषित रेशे कहलाते हैं |

उदाहरण – रेयोन, नायलॉन, टेरिलीन, डेक्रोन, टेरीन आदि

  • संश्लेषित रेशा छोटी इकाइयों को जोड़कर बनाई गई एक श्रृखला है |
  • प्रत्येक छोटी इकाई एक रासायनिक पदार्थ है |
  • अनेक छोटी इकाई मिलकर एक बड़ी इकाई बनाती है, जिसे बहुलक कहते है |

Note – बहुलक प्रकृति में पाये जाते है, कपास एक बहुलक है, जो सैलूलोज कहलाता है |

संश्लेषित रेशों के प्रकार (Types of Synthetic Fibers)

  1. रेयॉन रेशा (Rayon Fiber)
  2. नायलॉन रेशा (Nylon Fiber)
  3. पॉलिएस्टर और ऐक्रिलिक रेशा (Polyester and Acrylic Fiber)

1. रेयॉन रेशा –

वह कृत्रिम रेशा जो कास्ट लुगदी के रासायनिक उपचार से प्राप्त किया जाता है, वह रेशा रेयॉन कहलाता है |

रेयॉन रेशे का उपयोग –

  1. रेयॉन को कपास के साथ मिलाकर बिस्तर की चादर बनाना |
  2. रेयॉन को ऊन के साथ मिलाकर गलीचा बनाना |

2. नायलॉन रेशा –

वह मानव निर्मित संश्लेषित रेशा जिसका निर्माण प्राकृतिक कच्चे माल कोयले, जल और वायु से किया जाता है |

See also  रासायनिक अभिक्रियाशीलता तथा आवर्तिता | Chemical Reactivity and Frequency

Note – नायलॉन रेशा प्रबल, प्रत्यास्थ और हल्का होता है

नायलॉन रेशे का उपयोग –

  1. पैराशूट बनाने में
  2. चट्टानों पर चढ़ने में
  3. जुराबे बनाने में
  4. रस्सी बनाने में
  5. तंबू बनाने में
  6. दांत साफ करने वाले ब्रश बनाने में
  7. कारों की सीट के पट्टे बनाने में
  8. स्लीपिंग बैग बनाने में
  9. पर्दे बनाने में

3. पॉलिएस्टर और ऐक्रिलिक

  1. पॉलिएस्टर दो शब्दों से मिलकर बना होता है पॉलि + एस्टर
  2. एस्टर वे रासायन है जो फलों को उनकी गंध प्रदान करते हैं |
  3. पॉलिएस्टर एक अन्य संश्लेषित रेशा है |
  4. टेरिलीन एक लोकप्रिय पॉलिएस्टर है, जिसे महीन रेशों में खींचा जा सकता है |
  5. पॉली एथिलीन टरथेलेट (PET) एक सुपरिचित प्रकार का पॉलिएस्टर है |
  6. पॉली एथिलीन टरथेलेट का उपयोग बोतले, बर्तन, फिल्म, तार बनाने में किया जाता है
  7. ऐक्रिलिक रेशा ऊन के समान दिखाई देने वाला संश्लेषित रेशा है |

संश्लेषित रेशों के गुणधर्म (Properties of Synthetic Fibers)

  • संश्लेषित रेशे अद्वितीय होते है |
  • संश्लेषित रेशे शीघ्र सूखते हैं |
  • संश्लेषित रेशे अधिक चलाऊ, कम महंगे और आसानी से उपलब्ध होने वाले होते हैं |
  • संश्लेषित रेशे प्राकृतिक रेशों की अपेक्षा कम जल सोखते हैं |

उपरोक्त पोस्ट में संश्लेषित रेशे | Synthetic Fibers के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है | इसके अतिरिक्त अगर आप विज्ञान के और भी टॉपिकस का अध्यन करना चाहे तो आप हमारी वेबसाइट पर कर सकते है | कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है |

Important FAQs

Question 1. संश्लेषित रेशा किसे कहते है ?

Answer – मनुष्य द्वारा बनाये गए कृत्रिम रेशे, संश्लेषित रेशे या मानव निर्मित रेशे कहलाते हैं |

Question 2. कौनसा रासायन फलों को गंध प्रदान करता है ?

See also  पर्यावरण प्रदूषण व प्रदूषण के कारण प्रभाव और उपाय

Answer – एस्टर

Question 3. कौनसा रेशा कास्ट लुगदी के रासायनिक उपचार से प्राप्त किया जाता है ?

Answer – रेयॉन रेशा

Question 4. कौनसे पोलिएस्टर को महीन रेशो के रूप खींचा जाता है ?

Answer – टेरीलीन

Question 5. कौनसा संश्लेषित रेशा ऊन के समान दिखाई देने वाला रेशा है ?

Answer – ऐक्रिलिक रेशा

Other Topic Important Links

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

Leave a Comment

Scroll to Top