रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार | Types of Chemical Reactions

Types of Chemical Reactions

इस पोस्ट में विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार | Types of Chemical Reactions के बारे में जानकारी दी गयी है | संयोजन अभिक्रिया, वियोजन अभिक्रिया, विस्थापन अभिक्रिया, द्वि विस्थापन अभिक्रिया , अवक्षेपण अभिक्रिया, ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया, ऊष्माशोषी अभिक्रिया, उपचयन अभिक्रिया, अपचयन अभिक्रिया, रेडॉक्स अभिक्रिया, थर्मिट अभिक्रिया आदि कक्षा 10 वी की परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक है |

अभिकारको के संयोग करने व उत्पादों के बनने के आधार पर अभिक्रियाएं निम्न चार प्रकार की होती है

1. संयोजन अभिक्रिया (Combination Reaction)

2. वियोजन अभिक्रिया (Dissociation Reaction)

3. विस्थापन अभिक्रिया (Displacement Reaction)

4. द्वि विस्थापन अभिक्रिया (Double Displacement Reaction)

1. संयोजन अभिक्रिया (Combination Reaction)

Defination of Combination Reaction :- वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एकल उत्पाद का निर्माण करते है उसे संयोजन अभिक्रिया कहते हैं |

Example –

(i.) CaO + H2O → Ca(OH)2

(ii.) C + O2 → Co2

(iii.) 2H2 + O2 → 2 H2O

(iv.) H2 +Cl2 → 2HCl

Question – बुझे हुए चूने की दीवार पर सफेदी करने के बाद हमें चमक क्यों महसूस होती है ?

Answer – कैल्शियम हाइड्रोक्साइड (Ca(OH)2) वायू में उपस्थित कार्बन डाइऑक्साइड (Co2) के साथ धीमी गति से अभिक्रिया करके दीवारों पर कैल्शियम कार्बोनेट (CaCO3) की एक पतली परत बना देता है सफेदी करने के दो–तीन दिन तक बाद कैलशियम कार्बोनेट का निर्माण होता है और इससे दीवारों पर चमक आ जाती है

Reaction – Ca(OH)2 + Co2 → CaCO3 + H2O

2. वियोजन अभिक्रिया (Dissociation Reaction)

Defination of Dissociation Reaction :- वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें अभिकर्मक टूट कर छोटे–छोटे उत्पाद बनाते हैं उसे वियोजन अभिक्रिया कहते हैं |

वियोजन अभिक्रिया तीन प्रकार की होती है

(i.) उष्मा के आधार पर वियोजन अभिक्रिया –

2FeSO4 → Fe2O3 + SO2 + SO3

2Pb(NO3)2 → 2PbO + 4No2 + O2

See also  मानव श्वसन तंत्र Human Respiratory System

(ii) प्रकाश के आधार पर वियोजन अभिक्रिया –

2AgCl → 2Ag + Cl2

2AgBr → 2Ag + Br2

2HCl → H2 + Cl2

(iii.) विद्युत ऊर्जा के आधार पर वियोजन अभिक्रिया –

2H2O → 2H2 + O2

2NaCl → 2Na + Cl2

3. विस्थापन अभिक्रिया (Displacement Reaction)

Defination of Displacement Reaction :- वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें एक अभिकारक दूसरे अभिकारक को उसके स्थान से हटा देते हैं या विस्थापित कर देते है उसे विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं |

Example –

(i.) Zn + CuSO4 → ZnSO4 + Cu

(ii.) Fe + CuSO4 → FeSO4 + Cu

(iii.) Pb + CuCl2 → PbCl2 + Cu

विस्थापित करने का कारण – कॉपर (Cu) की तुलना में जिंक (Zn), आयरन (Fe), लैंड (Pb) आदि क्रियाशील होते हैं इसलिए कॉपर को हटा देते हैं या विस्थापित कर देते हैं |

4. द्वि विस्थापन अभिक्रिया (Double Displacement Reaction)

Defination of Double Displacement Reaction :-वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें अभिकारको के बीच आयनो का आदान–प्रदान होता है द्वि विस्थापन अभिक्रिया कहलाती है

अथवा

वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें दो अभिकारको के बीच परमाणुओ का परस्पर विनिमय होता है द्वि विस्थापन अभिक्रिया कहलाती है |

Example –

Na2SO4 + BaCl2 → BaSO4 + 2NaCl

→ इस रासायनिक अभिक्रिया में Ba+2 व SO4-2 आयनों का आदान–प्रदान होता है |

अन्य महत्वपूर्ण अभिक्रियाए (Other Important Reactions)

अवक्षेपण अभिक्रिया (Precipitation Reaction)

ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया (Exothermic Reaction)

ऊष्माशोषी अभिक्रिया (Endothermic Reaction)

उपचयन अभिक्रिया (Oxidation Reaction)

अपचयन अभिक्रिया (Reduction Reaction)

रेडॉक्स अभिक्रिया / अपचयोपचय अभिक्रिया (Redox Reaction)

अवक्षेपण अभिक्रिया (Precipitation Reaction)

Defination of Precipitation Reaction :- ऐसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमें एक अविलेय पदार्थ (अवक्षेप) का निर्माण होता है वह अवक्षेपण अभिक्रिया कहलाती है

Example –

Na2SO4 + BaCl2 → BaSO4 + 2NaCl

इस अभिक्रिया में Ba+2 व SO4-2 आयन मिलकर एक अविलेय पदार्थ (अवक्षेप) बेरियम सल्फेट (BaSO4 ) का निर्माण करते हैं

NOTE – द्वि विस्थापन अभिक्रिया को अवक्षेपण अभिक्रिया भी कहते है क्योंकि द्विविस्थापन अभिक्रिया में अवक्षेप का निर्माण होता है

  • जब क्रिया कारक परमाणुओं के बीच बंध टूटते हैं वह उत्पादों के बीच नए बंध बनते हैं जिससे अभिकारको व उत्पादों के परमाणुओं के बीच ऊर्जा का अंतर आ जाता है |
  • यदि अभिकारको की उर्जा उत्पादों की तुलना में अधिक होती है तो उसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं |
  • यदि अभिकारको की उर्जा उत्पादों की तुलना में कम होती है तो उसे ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैं |
See also  Chapter 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण

उर्जा के आधार पर अभिक्रियाएं दो प्रकार की होती है –

(i.) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया (Exothermic Reaction)

(ii.) ऊष्माशोषी अभिक्रिया (Endothermic Reaction)

ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया (Exothermic Reaction)

Defination of Exothermic Reaction :- वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें उत्पाद बनने के साथ–साथ ऊर्जा बाहर निकलती है या उत्सर्जित होती है अर्थात अभिकारको की ऊर्जा उत्पादों की तुलना में अधिक होती है उसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं |

Example –

मेथेन का दहन –

CH4 + 2O2 → Co2 + 2H2O + ऊर्जा

कार्बन का दहन –

C + O2 → Co2 + ऊर्जा

ग्लूकोज (स्वसन क्रिया में) –

C6H12O6 + 6O2 → 6Co2 + 6H2O + ऊर्जा

ऊष्माशोषी अभिक्रिया (Endothermic Reaction)

Defination of Endothermic Reaction :- वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें उत्पाद बनने के साथ–साथ ऊर्जा का अवशोषण होता है अर्थात अभिकारको की ऊर्जा उत्पादों की तुलना में कम होती है उसे ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैं

Example –

ऊष्मा के आधार पर ऊर्जा का अवशोषण –

2FeSo4 → Fe2O3 + So2 + So3

प्रकाश की आधार पर ऊर्जा का अवशोषण –

2AgCl → 2Ag + Cl2

विद्युत ऊर्जा के आधार पर ऊर्जा का अवशोषण –

2H2O → 2H2 + O2

उपचयन अभिक्रिया (Oxidation Reaction)

Defination of Oxidation Reaction :- ऐसी रसायनिक अभिक्रिया जिसमें ऑक्सीजन की वृद्धि एवं हाइड्रोजन की कमी होती है उसे उपचयन अभिक्रिया कहते हैं |

Example –

(i) 2Mg + O2 → 2MgO

(ii) 4Na + O2 → 2Na2O

(iii) 4Al + 3O2 → 2Al2O3

(iv) 2Fe + 3O2 → 2Fe2O3

अथवा

वह पदार्थ जो इलेक्ट्रॉनों को त्याग कर धनायन बनाते हैं धातु कहलाते हैं इस प्रक्रिया को ऑक्सीकरण या अपचयन अभिक्रिया कहते हैं |

Example –

धातु का धनायन में बदलना –

(i) Na → Na+ + e–

(ii) Mg → Mg +2+ 2e–

(iii) Al → Al+3 + 3e–

एस का इक में बदलना –

(i) Cu+ → Cu+2 + e–

See also  आयनन विभव | Ionization Potential

क्यूप्रस क्यूप्रिक

(ii) Fe+2 → Fe+3 + e–

फेरस फेरिक

(iii) Sn+2 → Sn+4 + 2e–

स्टैनस स्टैनिक

NOTE :- अपचयन अभिक्रिया को ऑक्सीकरण अभिक्रिया भी कहते है |

अपचयन अभिक्रिया (Reduction Reaction)

Defination of Reduction Reaction :-वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें ऑक्सीजन की कमी व हाइड्रोजन में वृद्धि होती है उसे अपचयन अभिक्रिया कहते हैं |

Example –

CuO + H2 → Cu + H2o

अथवा

ऐसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमें परमाणु, अणु या आयन इलेक्ट्रॉन ग्रहण करके ऋणायन बनाते हैं उसे अपचयन अभिक्रिया कहते हैं |

Example –

परमाणु या अणु का ऋणायन में बदलना –

(i) Cl + e– → Cl–

(ii) Br + e– → Br–

(iii) N + 3e– → N-3

(iv) O + 2e– → O-2

ईक का एस में बदलना –

(i) Cu+2 + e– → Cu+

(ii) Fe+3 + e– → Fe+2

(iii) Sn+4 + 2e– → Sn+2

रेडॉक्स अभिक्रिया / अपचयोपचय अभिक्रिया (Redox Reaction)

Defination of Redox Reaction :- वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें उपचयन व अपचयन अभिक्रिया साथ साथ होती है उसे रेडॉक्स अभिक्रिया या अपचयोपचय अभिक्रिया कहते हैं |

Example –

ऑक्सीजन व हाइड्रोजन के आधार पर अभिक्रिया –

(i) CuO + H2 → Cu + H2o

(ii) ZnO + C → Zn + CO

इलेक्ट्रॉनों के आधार पर अभिक्रिया –

(i) Zn + H2So4 → ZnSo4 + H2

(ii) Zn + CuSo4 → ZnSo4 + Cu

थर्मिट अभिक्रिया (Thermit Reaction)

Defination of Thermit Reaction :- वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें आयरन (Fe), एल्युमिनियम ऑक्साइड (Al2O3) के साथ उच्च ताप पर अभिक्रिया करके आयरन ऑक्साइड (Fe2O3) का निर्माण करता है उसे थर्मिट अभिक्रिया कहते है |

Thermit Reaction

2Fe + Al2O3 → Fe2O3 + 2Al

उपरोक्त पोस्ट में रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार | Types of Chemical Reactions के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है

FAQs

Question 1. उपचयन अभिक्रिया को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?

Answer – ऑक्सीकरण अभिक्रिया

Question 2. बुझे हुए चूने की दीवार पर सफेदी करने के बाद चमक किसके कारण आती है ?

Answer – कैल्शियम कार्बोनेट (CaCO3) के कारण

Question 3. रेडॉक्स अभिक्रिया को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?

Answer – अपचयोपचय अभिक्रिया

Question 4. द्वि विस्थापन अभिक्रिया का दूसरा नाम क्या है ?

Answer – अवक्षेपण अभिक्रिया

Other Topic Important Links

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

Leave a Comment

Scroll to Top