रासायनिक अभिक्रिया | Chemical Reaction

Chemical Reaction

इस पोस्ट में विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक रासायनिक अभिक्रिया | Chemical Reactionके बारे में जानकारी दी गयी है | रासायनिक अभिक्रिया, अभिकारक, उत्पाद, द्रव्यमान संरक्षण का नियम, हिट एंड ट्रायल विधि, आदि कक्षा 10 वी की परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक है |

Defination of Chemical Reaction

पदार्थों में रासायनिक परिवर्तन को रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं

  • रासायनिक अभिक्रिया को रासायनिक समीकरण द्वारा व्यक्त किया जाता है (1)अभिकारक , (2) उत्पाद

अभिकारक की परिभाषा (Definition of Reactant)

जिस पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन होता है उसे क्रियाकारक या अभिकारक कहते हैं |

  • अभिकारक को समीकरण में बाई तरफ में रखते हैं |
  • दो या दो से अधिक अभिकारको के बीच प्लस (+) चिन्ह का उपयोग किया जाता है |

उत्पाद की परिभाषा (Definition of Product)

रासायनिक परिवर्तन होने के बाद प्राप्त नए पदार्थ को उत्पाद कहते हैं |

  • उत्पाद को समीकरण में दाएं तरफ रखते हैं |
  • दो या दो से अधिक उत्पादों की बीच प्लस (+) चिन्ह का उपयोग किया जाता है |

अभिकारक व उत्पाद में अंतर

अभिकारकउत्पाद
1. जिस पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन होता है उसे अभिकारक कहते हैं |1. रासायनिक परिवर्तन होने के बाद प्राप्त नए पदार्थ को उत्पाद कहते हैं |
2. इसे समीकरण में बाई तरफ में रखते हैं |2. इसे समीकरण में दाएं तरफ रखते हैं |

 

किसी भी रासायनिक अभिक्रिया या रसायनिक समीकरण में अभिकारको के परमाणुओं के मध्य बंध टूटते हैं उत्पादों के बीच नये बंध बनते हैं तो रासायनिक अभिक्रिया में मुख्य रूप से चार प्रकार के परिवर्तन होते हैं –

  1. तापमान में परिवर्तन
  2. रंग में परिवर्तन
  3. अवस्था में परिवर्तन
  4. गैस का निष्कासन या उत्सर्जन
See also  प्रतिवर्ती चाप | Reflex Arc

द्रव्यमान संरक्षण का नियम (Law of Conservation of Mass)

“रासायनिक अभिक्रिया में पदार्थ के रासायनिक गुण व रासायनिक संगठन मूल पदार्थ से भिन्न होते हैं परंतु अधिकार को एवं उत्पादों में परमाणु की संख्या नियत रहती है उसे द्रव्यमान संरक्षण का नियम कहते हैं“

Example :-

1. CaCo3     →     CaO + Co2

Ca + C + O x 3       Ca + O + C + O x 2

40 + 12 + 16 x 3      40 + 16 + 12 + 16 x2

   100 amu/u                 100 amu/u

2. CaO + H2O         →         Ca(OH)2

Ca + O + H x 2 + O       Ca + O x 2 + H x 2

40+16 +1x 2+16        4 +16 x 2+1×2

    74 amu/u                 74amu/u

Note – amu ki full form – Atomic Mass Unit

हिट एंड ट्रायल विधि (Hit and Trial Method)

वह विधि जिसके द्वारा रासायनिक अभिक्रिया या रासायनिक समीकरण को संतुलित किया जाता है हिट एंड ट्रायल विधि कहलाती है |

Example –

1. असंतुलित समीकरण

Fe + H2O → Fe3O4 + H2

संतुलित समीकरण

3Fe + 4H2O → Fe3O4 + 4H2

2. असंतुलित समीकरण

Al + H2O → Al(OH)3 + H2

संतुलित समीकरण

4Al + 12H2O → 4Al(OH)3 + 6H2

भौतिक अवस्थाओं के संकेत लिखना

भौतिक अवस्था मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती है –

  1. ठोस (s)
  2. द्रव (l)
  3. गैस (g)

अन्य अवस्था

  1. जलीय ठोस (aq)
  2. बोस आइंस्टीन क्रिस्टलन (BEC)

Example –

1. 3Fe (S) + 4H2O (l) → Fe3O4 (aq) + 4H2 (g)

2. Co (g) + 6 O2 (g) → CH3OH(l)

उपरोक्त पोस्ट में रासायनिक अभिक्रिया / Chemical Reactionके बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है जिसे पढ़कर आपका एग्जाम में बेड़ा पार है |

Important FAQs

Question 1. कौन सी विधि के द्वारा रासायनिक समीकरण को संतुलित किया जाता है ?

See also  पादपों में समन्वय | Coordination in Plants

Answer – हिट एंड ट्रायल विधि

Question 2. रासायनिक अभिक्रिया में दाएं तरफ क्या लिखा जाता है ?

Answer – उत्पाद

Question 3. कौन से नियम के अनुसार अभिकारको एवं उत्पादों में परमाणुओं की संख्या नियत रहती है ?

Answer – द्रव्यमान संरक्षण का नियम

Question 4. रासायनिक अभिक्रिया में बाई तरफ क्या लिखा जाता है ?

Answer – अभिकारक

Other Topic Important Links

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

Leave a Comment

Scroll to Top