लवण और लवण परिवार | Salt and Salt Family

Salt and Salt Family

इस पोस्ट में विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक लवण और लवण परिवार | Salt and Salt Family के बारे में जानकारी दी गयी है | लवण, विरंजक चूर्ण , बैंकिंग सोडा ,धोने का सोडा, क्रिस्टलन का जल व प्लास्टर ऑफ पेरिस आदि कक्षा 10 वी की परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक है | यह टॉपिक कक्षा 10 वी साइंस का chapter 2 अम्ल , क्षारक व लवण से लिया गया है |

लवण (Salt)

Defination of Salt- जब धातु की क्रिया अम्लो से करवाते हैं तो अम्लो के अपशिष्ट धातु से मिलकर एक यौगिक का निर्माण करते हैं उस यौगिक को लवण कहते हैं |

लवण परिवार (Salt Family)

1. क्लोर क्षार अभिक्रिया (Chlor Alkali Reaction)

वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें सोडियम क्लोराइड के जलीय विलयन में विद्युत धारा प्रवाहित करने पर सोडियम हाइड्रोक्साइड व क्लोरीन गैस का निर्माण होता है इस अभिक्रिया को क्लोर क्षार अभिक्रिया कहते हैं |

Reaction –

2NaCl + 2H2O → 2NaOH + H2 + Cl2

2. विरंजक चूर्ण (Bleaching Powder)

बुझे हुए चूने पर क्लोरीन गैस की क्रिया से विरंजक चूर्ण का निर्माण होता है |

Reaction –

Ca(OH)2 + Cl2 → CaOCl2 + H2O

विरंजक चूर्ण का उपयोग (Use of Bleaching Powder) –

  1. वस्त्र उद्योग में सूती एवं लीलेन के विरंजन में,
  2. कागज की फैक्ट्री में,
  3. लकड़ी के मज्जा एवं लाउंड्री में साफ कपड़ों के विरंजन के लिए,
  4. कई रासायनिक उद्योगों में एक उपचायक के रूप में,
  5. पीने वाले जल को जीवाणुओं से मुक्त करने के लिए रोगाणुनाशक के रूप में |
See also  कार्बन व हाइड्रोकार्बन | Carbon and Hydrocarbons

3. बैंकिंग सोडा (Banking Soda)

  • सोडा का उपयोग आमतौर पर रसोई घर में स्वादिष्ट खस्ता पकोड़े बनाने के लिए किया जाता है |
  • कभी–कभी इसका उपयोग खाने को शीघ्रता से पकाने के लिए भी किया जाता है |
  • इस योगिक का नाम सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट (NaHCo3) है |
  • कच्चे पदार्थों में सोडियम क्लोराइड का उपयोग कर सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट (NaHCo3) निर्माण किया जाता है |

Reaction –

NaCl + H2O + Co2 + NH3 → NH4Cl + NaHCo3

यह एक दुर्बल असंक्षारक क्षारक है खाना पकाते समय इसे गर्म करने पर निम्न अभिक्रिया होती है –

Reaction –

2NaHCo3 → Na2Co3 + H2O + Co2

सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट (NaHCo3) का उपयोग –

  • बेकिंग पाउडर बनाने में जो बैंकिंग सोडा एवं टार्टरिक अम्ल जैसा एक मंद खाद्य अम्ल का मिश्रण है | जब बेकिंग पाउडर को गर्म किया जाता है या जल में मिलाया जाता है तो निम्न अभिक्रिया होती है

Reaction –

NaHCo3 + H+ → H2O + Co2 + अम्ल का सोडियम लवण

  • इस अभिक्रिया से उत्पन्न कार्बन डाइऑक्साइड के कारण पावरोटी या केक में खमीर उठ जाता है तथा इससे यह मुलायम एवं स्पंजी हो जाता है |
  • सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट भी एंटी एसिड का एक संघटक है क्षारीय होने के कारण यह पेट में अम्ल की अधिकता को उदासीन करके राहत पहुंचाता है |
  • इसका उपयोग सोडा अम्ल अग्निशामक में भी किया जाता है |

4. धोने का सोडा (Washing Soda)

  1. धोने का सोडा (Na2Co3 .10H2O) एक अन्य रसायन जिसे सोडियम क्लोराइड से प्राप्त किया जा सकता है |
  2. बेकिंग सोडा को गर्म करके सोडियम कार्बोनेट प्राप्त किया जा सकता है |
  3. सोडियम कार्बोनेट के पुनः क्रिस्टलीकरण से धोने का सोडा प्राप्त होता है |
  4. धोने का सोडा भी एक क्षारकीय लवण है |
See also  मानव शरीर की अस्थिया Human body bones

Reaction –

Na2Co3 + 10H2O → Na2Co3 .10H2O

धोने के सोडे के उपयोग (Use of Washing Soda) –

  • सोडियम कार्बोनेट का उपयोग कांच साबुन एवं कागज उद्योग में होता है |
  • धोने के सोडे का उपयोग बोरेक्स जैसे सोडियम योगिक के उत्पादन में होता है |
  • सोडियम कार्बोनेट का उपयोग घरों में साफ–सफाई के लिए होता है |
  • जल की स्थाई कठोरता को हटाने के लिए भी इसका उपयोग होता है |

5. क्रिस्टल का जल (Crystal Water)

लवण के एक सूत्र इकाई में जल के निश्चित अणुओं की संख्या को क्रिस्टलन का जल कहते हैं |

Example –

(i) Na2Co3 .10H2O = 10

(ii) CuSo4 . 5H2O = 5

(iii) FeSo4 . 7H2O = 7

(iv) CaSo4 .2H2O = 2

6. प्लास्टर ऑफ पेरिस (Plaster of Paris / POP)

जिप्सम को 373 केल्विन पर गर्म करने पर यह जल के अणु का त्याग कर कैलशियम सल्फेट अर्धहाइड्रेट / हेमीहाइड्रेट (CaSo4 .1/2H2O) बनाता है इसे प्लास्टर ऑफ पेरिस कहते हैं |

  • इस पदार्थ का उपयोग डॉक्टर टूटी हुई हड्डियों को सही जगह पर स्थिर रखने के लिए करते हैं |
  • प्लास्टर ऑफ पेरिस एक सफेद चूर्ण है जो जल में मिलाने पर यह पुनः जिप्सम (CaSo4 .2H2O) बनकर कठोर ठोस पदार्थ प्रदान करता है |

Reaction –

CaSo4 .1/2H2O + 3/2H2O → CaSo4 .2H2O

उपरोक्त पोस्ट में लवण और लवण परिवार | Salt and Salt Family के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है | इसके अतिरिक्त अगर आप विज्ञान के और भी अध्यायों का अध्यन करना चाहे तो आप हमारी वेबसाइट पर कर सकते है कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है |

Important FAQs

Question 1. लवण किसे कहते हैं ?

Answer – जब धातु की क्रिया अम्लो से करवाते हैं तो अम्लो के अपशिष्ट धातु से मिलकर एक यौगिक का निर्माण करते हैं उस यौगिक को लवण कहते हैं |

See also  10th Science Chapter 5 Notes in Hindi

Question 2. बैंकिंग सोडे का रासायनिक सूत्र क्या होता है ?

Answer – NaHCo3

Question 3. धोने के सोडे का रसायनिक सूत्र क्या होता है ?

Answer – Na2Co3 .10H2O

Question 4. विरंजक चूर्ण का रासायनिक सूत्र क्या है ?

Answer – CaOCl2

Question 5. बैंकिंग सोडे को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?

Answer – खाने का सोडा या मीठा सोडा

Question 6. जिप्सम का रासायनिक सूत्र क्या है ?

Answer – CaSo4 .2H2O

Other Topic Important Links

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

Leave a Comment

Scroll to Top